शिकागो की ‘ब्लू लाइन ट्रेन’ में 4 लोगों की गोली मारकर हत्या, हमलावर गिरफ्तार

शिकागो : अमेरिका के शिकागो से एक बड़ी घटना सामने आई है। एक हमलावर ने ‘ब्लू लाइन ट्रेन’ में 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से रेल यात्रियों के बीच भी अफरातफरी मच गई। कई यात्री अपनी जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे। जब तक यात्री हमले की वजह समझ पाते या हमलावर को देख पाते, तब तक वह दनादन गोलियों की बौछार कर 4 लोगों को ढेर कर चुका था। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गोलीबारी की यह घटना शिकागो के फॉरेस्ट पार्क पर ब्लू लाइन ट्रेन पर सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। फॉरेस्ट पार्क शिकागो शहर से लगभग 16 किलोमीटर पश्चिम में स्थित एक उपनगर है। पुलिस के अनुसार इस घटना के सिलसिले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।

Related posts

स्वस्थ और ग्लोइंग स्किन बनाने के लिए खाएं ‘अंजीर’

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा साहसिक और क्रांतिकारी कदम : CM भगवंत मान

Arvind Kejriwal का बड़ा ऐलान, ‘मैं दो दिन बाद CM पद से इस्तीफा दूंगा…’