दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 21 मार्च : ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। दो घंटे से भी ज्यादा पूछताछ के बाद CM को गिरफ्तार किया है। CM की गिरफ्तारी दिल्ली शराब घोटाले में हुई है। इस मामले में यह 16वीं गिरफ्तारी हुई है।

बता दें कि शाम 7 बजे ईडी की टीम सीएम के सरकारी आवास पर पहुंची थी। ई डी ने 2 घंटे से भी ज्यादा चली पूछताछ में 20 से ज्यादा सवाल पूछे गए थे। सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल ने कई सवालों के जवाब नहीं दिए। वहीं इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब इसके बाद अरविंद केजरीवाल को ED के कार्यालय ले जाया जाएगा।

Related posts

महाकुंभ : मेला क्षेत्र में एक महीने के भीतर पांचवी बार लगी आग

SGPC प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने दिया इस्तीफा, इस वजह से लिया फैसला!

IPS वरिेंदर कुमार को पद से हटाया, जी नागेश्वर राव बने पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के चीफ डॉयरेक्टर