पणजी : गोवा में एक नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत के मामले में सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को मंगलवार को थाईलैंड से भारत लाया गया। भारतीय सुरक्षा अधिकारी दोनों भाइयों के साथ मंगलवार दोपहर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरे। दोनों भाई उस नाइट क्लब के सह-मालिक हैं, जहां 6 दिसंबर को भीषण आग लगी थी।
भीषण अग्निकांड के कुछ घंटों बाद ही थाईलैंड भाग गए थे। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और इंटरपोल ने दोनों भाइयों के खिलाफ नोटिस जारी किया था। दोनों भाइयों को 11 दिसंबर को थाईलैंड पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। अब दोनों भाइयों को अब भारत लाया जा चुका है। दोनों पर गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।

