उद्योगपति रतन टाटा नहीं रहे, 86 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, लंबे समय से थे बिमार

मुंबई : पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे भारतीय उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन नवल टाटा का यहां बुधवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। उन्हें सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वह मार्च 1991 से 28 दिसंबर 2012 तक टाटा समूह के अध्यक्ष रहे। उसके बाद 2016-2017 तक एक बार फिर उन्होंने समूह की कमान संभाली। उसके बाद से वह समूह के मानद चेयरमैन की भूमिका में आ गये थे। उनका जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था। उन्होंने अपने कार्यकाल में टाटा समूह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और उदारीकरण के दौर में समूह को उसके हिसाब से ढाला।

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा, “हम अत्यंत क्षति की भावना के साथ श्री रतन नवल टाटा को विदाई दे रहे हैं। वास्तव में एक असाधारण नेता हैं जिनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह बल्कि हमारे राष्ट्र के मूल ढांचे को भी आकार दिया है।

“टाटा समूह के लिए टाटा एक चेयरपर्सन से कहीं अधिक थे। मेरे लिए वह एक गुरु, मार्गदर्शक और मित्र थे। उन्होंने उदाहरण पेश कर प्रेरित किया। उत्कृष्टता, अखंडता और नवीनता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ टाटा समूह ने उनके नेतृत्व में अपने वैश्विक पदचिह्न का विस्तार किया। वह हमेशा अपने नैतिक दायरे के प्रति सच्चे रहे।

Related posts

सलमान खान की बढ़ाई सुरक्षा, बाबा सिद्दीकी की लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

देशभर में विजयादशमी की धूम, PM मोदी और राष्ट्रपति ने लाल किले पर किया रावण दहन

कांग्रेस के हाथ से निकला हरियाणा, भाजपा ने 48 सीटों के साथ लगाई जीत की हैट्रिक