खेल दिवस के अवसर पर ध्यान चंद हॉकी समिति द्वारा कंडाघाट में कई खेलों प्रतियोगिता का आयोजन

कंडाघाट (आरपी ठाकुर) : खेल दिवस के अवसर पर ध्यान चंद हॉकी समिति द्वारा कंडाघाट के सिरिनगर मैदान में कई खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें फुटबॉल हॉकी, व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में कई स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस समारोह में मुख्य अतिथि समाज सेवक तरसेम भारती थे। उन्होंने अपने संबोधन ने कहा की ध्यानचंद एक महान खिलाड़ी थे। जब वह खेलते थे तो गेंद उनकी स्टिक से चिपकी रहती थी। आज तक भारत देश वहां तक नहीं पहुंच पाया जहां तक वह पहुंचा गए थे।

उन्होंने समिति को ग्यारह रुपए देने की घोषणा की और खेलो में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर कंडाघाट नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मनीष सूद, ध्यानचंद हॉकी समिति के मुनीष शर्मा, नीरज सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

महाकुंभ : मेला क्षेत्र में एक महीने के भीतर पांचवी बार लगी आग

1984 के सिख विरोधी दंगे: सज्जन कुमार दोषी करार, 41 साल बाद आया फैसला; 18 फरवरी को सजा का ऐलान

दिल्ली में 27 साल बाद बनेगा बीजेपी का मुख्यमंत्री, पूर्व सीएम केजरीवाल और पूर्व शिक्षामंत्री सिसोदीया हारे