Live 24 India

अमेरिका में राजदूत रहे तरनजीत सिंह संधू BJP में शामिल, पार्टी दे सकती है अमृतसर से टिकट

नई दिल्ली : अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू लोकसभा चुनाव से पहले मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। इस बात की चर्चा है कि पार्टी उन्हें अमृतसर से लोकसभा उम्मीदवार बना सकती है।

2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला ने हरदीप सिंह पुरी को करीब 1 लाख वोटों से हराया था। इसके अलावा चर्चा यह भी है कि वह चंडीगढ़ से भी लोकसभा चुनाव लड़ सकते है। उनके कई दिनों में भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। तरनजीत सिंह संधू एक सेवानिवृत्त भारतीय राजनयिक हैं। वह 1988 में सिविल परीक्षा पास करके भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए थे।

उन्होंने श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त और संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के 28वें राजदूत के रूप में कार्य किया। यूक्रेन में भारतीय दूतावास खोलने का काम भी इन्होंने ही करवाया था। वहां के राजनीतिक और प्रशासनिक विंग के प्रमुख के रूप में भी कार्य किया। वह वाशिंगटन में प्रथम सचिव थे।

Exit mobile version