Live 24 India

4 चार साल बाद भारत पहुंचे व्लादिमीर पुतिन, PM मोदी ने किया भव्य स्वागत; PM House में रेड कॉर्पेट पर वेलकम

नई दिल्ली : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का नई दिल्ली आना महज एक राजकीय दौरा नहीं, बल्कि जियोपॉलिटिक्स में बदलती ताकतों का संकेत है। दिल्ली की हवा में वीरवार शाम को गर्मजोशी से PM मोदी खुद पालम एयरपोर्ट पहुंचे और व्लादिमीर पुतिन का स्वागत किया जो 4 साल बाद भारत आए हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार की शाम करीब 7 बजे दिल्ली के पालम एयरफोर्स स्टेशन पर उतरे। उनका स्वागत खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। प्रोटोकॉल की सभी सीमाएं लांघते हुए PM मोदी एयरपोर्ट पहुंचे और पुतिन को गले लगाया। इसके बाद दोनों नेता एक ही कार में बैठकर प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचे। वहां दोनों नेताओं ने अनौपचारिक वन-टू-वन बातचीत की है। PM मोदी ने पुतिन के सम्मान में डिनर भी होस्ट किया है। पुतिन ऐसे समय में भारत आए हैं जब पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है। पूरी दुनिया की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि भारत-रूस अब क्या नया प्लान बनाते हैं।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का रेड कार्पेट बिछाकर पीएम हाउस में किया स्वागत। (Image Source : @narendramodi/X)

इस दौरे में कई अहम समझौते होने की संभावना

Exit mobile version