उम्र और हाइट के हिसाब से होना चाहिए वजन

आज के समय में ओवरवेट और मोटापे की समस्या बेहद तेजी से बढ़ रही है। अनियमित जीवनशैली के कारण स्वस्थ रहना एक चुनौती बन गई है। लोग अक्सर यह सोचते हैं कि उनका वजन कितना होना चाहिए। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए उम्र के हिसाब से सही वजन बहुत महत्वपूर्ण है। अगर वजन अधिक या कम हो, तो बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल और जंक फूड्स का सेवन करने से लोगों का वजन असामान्य तरीके से बढ़ रहा है।

वजन ज्यादा हो जाए, तो इससे डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर समेत कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को अपना वजन हमेशा कंट्रोल रखने की कोशिश करनी चाहिए। हर व्यक्ति के लिए नॉर्मल वजन की परिभाषा अलग-अलग होती है। व्यक्ति के बॉडी टाइप, हाइट, उम्र और शारीरिक स्थिति के हिसाब से उसका वजन अलग-अलग हो सकता है। वजन उम्र और हाइट के हिसाब से भी अलग-अलग होता है।

आज आपको बताएंगे कि उम्र और लंबाई के हिसाब से कितना वजन परफेक्ट माना जा सकता है और यह कब ज्यादा हो सकता है। वजन को कैलकुलेट करके लिए आमतौर पर लोग बीएमआई (Body Mass Index) की मदद लेते हैं। बॉडी मास इंडेक्स की मदद से वजन को मापने को लेकर अक्सर विरोधाभास रहता है। आहार और लाइफस्टाइल को ठीक रखकर वजन को नियंत्रित रखा जा सकता है।

सभी लोगों के लिए ये जानना भी जरूरी है कि आपके उम्र और लंबाई के हिसाब से कितना वजन होना सामान्य है दरअसल, वैज्ञानिकों और डॉक्टरों का मानना है कि बॉडी मास इंडेक्स को किसी डॉक्टर या वैज्ञानिक ने नहीं बनाया था। इसकी सहायता से वजन चेक करने में मसल मास, बोन डेंसिटी, बॉडी टाइप, जेंडर और स्वास्थ्य से जुड़े कई कारणों की समस्याएं आती हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर किस तरीके से नॉर्मल वजन को समझा जाए।

हाइट के हिसाब से नॉर्मल वजन
4 फीट : 10 इंच – 41-52 KG
5 फीट : 44-55.7KG
5 फीट : 2 इंच – 49-63 KG
5 फीट : 4 इंच – 49-63 KG
5 फीट : 6 इंच – 53-67 KG
5 फीट : 8 इंच – 56-71 KG
5 फीट : 10 इंच – 59-75 KG
6 फीट : 63-80 KG

Related posts

तेजी से वजन कम करने में मदद करते हैं फ्रूट्स

बिकिनी पहनना चाहती थी बेगम, शेख ने खरीदा 418 करोड़ का आइलैंड

जल्दी जल्दी खूब पानी पीना सेहत के लिए खतरनाक