Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
महिलाओं की नींद क्यों है अलग, हार्मोन से...
राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ वेव्स ओटीटी पर नंबर 1...
मोना सिंह की बुलबुल जौहरी को हुए तीन...
एक्सेल एंटरटेनमेंट के 25 साल पूरे, 30 से...
25 साल की हुई ‘दिल चाहता है’, एक्सेल...
एमबीबीएस फीस बढ़ोतरी पर परगट सिंह का सरकार...
पंजाब में 13 मल्टी परपज हेल्थ वर्करों की...
कालीन भैया से लेकर मुन्ना भैया तक, ‘मिर्जापुर:...
‘दिल चाहता है’ में आमिर खान की कास्टिंग...
एआर रहमान के संगीत में अनुराधा पौडवाल की...
Wednesday, August 12, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • धर्म आस्था
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़शाह को केजरीवाल का बड़ा चैलेंज : 10 सालों में जितनी झुग्गीवालों को उजाड़ा उनको वापस बसा दो, मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा
टॉप न्यूज़देश

शाह को केजरीवाल का बड़ा चैलेंज : 10 सालों में जितनी झुग्गीवालों को उजाड़ा उनको वापस बसा दो, मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा

by liveydfg_userMain January 12, 2025
by liveydfg_userMain January 12, 2025 0 comments 278 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
279

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को शकूरपुर बस्ती स्थित झुग्गी पहुंचे। जहां उन्होंने प्रेसवार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जैसे–जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, ठीक वैसे-वैसे भाजपा का झुग्गीवालों को लेकर प्रेम बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मैं एक बात कहना चाहता हूं कि अगर दिल्ली के झुग्गीवालों ने भाजपा को वोट दे दिया, तो ऐसा करके आप लोग अपनी आत्महत्या पर साइन कर दोगे। ये लोग आप लोगों को मार देंगे। ये लोग आपकी झुग्गी को तोड़ देंगे। इन लोगों ने सारी प्लानिंग कर रखी है। पिछले दस सालों में भाजपा ने तीन लाख लोगों को बेघर कर दिया है।

https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1878344912740954169

‘आप’ नेता ने कहा कि आज मैं अमित शाह को चैलेंज करने वाला हूं। अमित शाह जी ने दस सालों में जितनी झुग्गीवालों को उजाड़ा है, उन सभी केस को कोर्ट से वापस ले लें। कोर्ट के अंदर एफिडेविट फाइल कर दो कि जितनी झुग्गियां तोड़ी हैं, उनको वापस बसाएंगे। आपने जिन-जिन लोगों को उजाड़ा था, उन्हें उसी जमीन पर वापस नहीं लाते, तो केजरीवाल चुनाव नहीं लड़ेगा।

उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह अमीरों की पार्टी है। इन लोगों ने पिछले पांच-दस सालों में आज तक झुग्गीवालों की सुध नहीं ली, लेकिन अब चुनाव नजदीक आ रहे हैं, तो इनके नेता झुग्गी में जाकर सो रहे हैं। ये लोग तो झुग्गीवालों को कीड़े-मकोड़े समझते हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते दिनों उन्होंने दिल्ली के कई इलाकों से झुग्गी के लोगों को बुलाया था, जहां उन्होंने मुझे चुन-चुन कर गालियां दी थीं। अमित शाह जी गृह मंत्री हैं।

गृह मंत्री की अपनी एक गरिमा होती है। लेकिन, उन्होंने जिस तरह से मेरे लिए शब्दों का इस्तेमाल किया, उससे हर किसी को शर्म आएगी, लेकिन मुझे अमित शाह जी से कोई द्वेष नहीं है। मैं मान-सम्मान के लिए राजनीति में नहीं आया हूं। मैं देश के मान-सम्मान के लिए राजनीति में आया हूं। लेकिन, अमित शाह जी ने जिस तरह झुग्गी के लोगों को झूठ बोलकर गुमराह किया है, आज हम उसी झूठ का पर्दाफाश करने आए हैं।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
10 yearsAmit ShahArvind KejriwalBig ChallengeDelhiDelhi Election 2025ElectionNew DelhiRehabilitateSlum dwellers
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
liveydfg_userMain

previous post
कांग्रेस दिल्ली के बेरोजगार युवाओं को देगी एक साल की अप्रेंटिसशिप, हर महीने मिलेंगे 8500 रुपए
next post
डोनाल्ड ट्रंप बने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति, कैपिटल हिल में ली शपथ; राष्ट्रपति बनते ही अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर इमरजेंसी लागू की

You may also like

महिलाओं की नींद क्यों है अलग, हार्मोन से...

August 10, 2026

राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ वेव्स ओटीटी पर नंबर 1...

August 10, 2026

मोना सिंह की बुलबुल जौहरी को हुए तीन...

August 10, 2026

एक्सेल एंटरटेनमेंट के 25 साल पूरे, 30 से...

August 10, 2026

25 साल की हुई ‘दिल चाहता है’, एक्सेल...

August 10, 2026

एमबीबीएस फीस बढ़ोतरी पर परगट सिंह का सरकार...

August 9, 2026

पंजाब में 13 मल्टी परपज हेल्थ वर्करों की...

August 9, 2026

कालीन भैया से लेकर मुन्ना भैया तक, ‘मिर्जापुर:...

August 9, 2026

‘दिल चाहता है’ में आमिर खान की कास्टिंग...

August 9, 2026

एआर रहमान के संगीत में अनुराधा पौडवाल की...

August 9, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • About Us
    • Fact Check Policy
    • Contact Us
    • Work With Us
    • Privacy Policy
    • Advertise With Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Editorial Policy
    • Correction Policy
    • Cookie Policy

Edtior's Picks

महिलाओं की नींद क्यों है अलग, हार्मोन से लेकर मानसिक जिम्मेदारियों तक समझिए...
राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ वेव्स ओटीटी पर नंबर 1 ट्रेंडिंग, 120 देशों तक पहुंचा...
मोना सिंह की बुलबुल जौहरी को हुए तीन साल, मेड इन हेवन 2...

Latest Articles

महिलाओं की नींद क्यों है अलग, हार्मोन से लेकर मानसिक जिम्मेदारियों तक समझिए पूरी कहानी
राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ वेव्स ओटीटी पर नंबर 1 ट्रेंडिंग, 120 देशों तक पहुंचा दर्शकों का प्यार
मोना सिंह की बुलबुल जौहरी को हुए तीन साल, मेड इन हेवन 2 का किरदार आज भी यादगार
एक्सेल एंटरटेनमेंट के 25 साल पूरे, 30 से कम फिल्ममेकर्स के लिए लॉन्च हुआ एक्सेल ओरिजिन्स

© 2026 Live24 India. All Rights Reserved.  Powered by Live 24 India

  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • धर्म आस्था
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions