मुंबई, 29 अप्रैल : झांसी की रानी फेम एक्ट्रेस Ulka Gupta एक बार फिर दमदार अंदाज़ में बड़े पर्दे पर लौट रही हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘रजनी की बारात’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
पोस्टर में उल्का गुप्ता दुल्हन के गेटअप में स्कूटर चलाते हुए अपनी ही बारात लीड करती नजर आ रही हैं। उनका यह अनोखा और कॉन्फिडेंट अवतार पारंपरिक सोच को चुनौती देता है और “गर्ल पावर” का मजबूत संदेश देता है। पोस्टर में Sunita Rajwar और Zarina Wahab की मौजूदगी इसे और आकर्षक बनाती है, वहीं Ashwath Bhatt पुलिस अधिकारी के रोल में दिखकर कहानी में सस्पेंस का इशारा करते हैं।
फिल्म के निर्देशक Aditya Aman के मुताबिक, यह सिर्फ एक शादी की कहानी नहीं बल्कि समाज की पुरानी सोच को चुनौती देने वाली कहानी है, जिसमें एक लड़की अपने फैसले खुद लेती है और उन्हें सेलिब्रेट भी करती है।
फिल्म के प्रोड्यूसर्स Tanaya Adarkar Prabhu और Tej H Adarkar ने कहा कि ‘रजनी की बारात’ आज की जेन-जी ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो एंटरटेनमेंट के साथ इमोशनल कनेक्शन भी देगी।
अपने किरदार को लेकर उल्का गुप्ता ने कहा कि “रजनी एक ऐसी लड़की है जो परंपराओं को आंख बंद करके नहीं मानती, बल्कि अपनी खुशी खुद तय करती है और अपनी बारात खुद लेकर निकलती है।”
फिल्म में Kanishk Vijay भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। एपिफ़नी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में दमदार स्टारकास्ट और फ्रेश कॉन्सेप्ट देखने को मिलेगा।
✨ एंटरटेनिंग और इंस्पायरिंग “गर्ल पावर” स्टोरी ‘रजनी की बारात’ 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!
