- प्राइम वीडियो की नई सीरीज़ ‘लुक्खे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, प्रमोशन के लिए जालंधर पहुंची स्टार कास्ट पलक तिवारी, रैपर किंग और लक्षवीर सिंह सरन पहुंचे
जालंधर, 1 मई 2026 | Prime Video ने अपनी आगामी ओरिजिनल सीरीज़ ‘लुक्खे’ का हाई-ऑक्टेन और एड्रेनालिन से भरपूर ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह म्यूज़िकल एक्शन ड्रामा रैप, क्राइम और रिश्तों की कहानी को एक अलग अंदाज़ में पेश करता है। सीरीज़ की प्रमोशन के लिए स्टार कास्ट पंजाब पहुंची। सबसे पहले वह गुरु नगरी अमृतसर में श्री हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) के दर्शन के लिए पहुंचे। इस पवित्र स्थान में उन्हें जिस शांति और सुकून का अनुभव हुआ, उसे वे शब्दों में बयां नहीं कर सकते। स्वर्ण मंदिर जाकर वाकई में उन्हें रूह को छू लेने वाला अनुभव हुआ। इस बीच स्टार कास्ट टीम ने बातचीत के दौरान उनके पंजाब विजिट के दौरान हुए अलग-अलग रोचक अनुभव भी साझा किए।
उधर जालंधर शहर पहुंचने पर वह मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने लाइव 24 इंडिया से अपना अनुभव सांझा किया।
सानोबर का किरदार निभा रहीं पलक तिवारी ने कहा उन्हें पंजाब का खाना बेहद पसंद आया। उन्होंने कहा, “पंजाबी खाने का स्वाद और वैरायटी मुझे बहुत अच्छी लगी। यह मेरे लिए एक यादगार अनुभव रहा।” उन्होंने सानोबर का किरदार निभा रहीं पलक तिवारी ने कहा, “सानोबर की यात्रा मुझे बहुत वास्तविक लगी। वह अपनी ज़िंदगी में फिर से अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है, साथ ही अपनी मजबूती और नाज़ुक भावनाओं से जूझ रही है। मुझे इन भावनाओं को एक्सप्लोर करना बेहद अच्छा लगा, खासकर यह कि किस तरह संगीत उसके हर मुश्किल दौर में सहारा बनता है। यह प्राइम वीडियो के साथ मेरा पहला अनुभव भी था, जो मेरे लिए नया और रचनात्मक रूप से संतोषजनक रहा। एक ऐसी कहानी का हिस्सा बनना, जिसमें इंटेंस और भावनात्मक दोनों पहलू हैं, और एक ऐसी टीम के साथ काम करना जिसने पूरी ईमानदारी से इसे पेश किया, इस सफर को मेरे लिए बेहद यादगार बना गया।”

‘लुक्खे’ में एमसी बदनाम का किरदार निभाने वाले किंग जो इस सीरीज़ के जरिए अपना ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं, ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि गानों से एक्टिंग का सफर बिल्कुल अलग रहा। उन्होंने कहा, “म्यूज़िक में हम अपनी भावनाएं सीधे व्यक्त कर देते हैं, लेकिन एक्टिंग में किरदार को समझना और उसे जीना एक अलग ही अनुभव है।” एमसी बदनाम का किरदार निभाने वाले किंग ने कहा, “एमसी बदनाम के रूप में ‘लुक्खे’ का हिस्सा बनना मेरे लिए एक अहम मोड़ साबित हुआ है, क्योंकि यह मेरे एक्टिंग करियर की शुरुआत है और लंबी फॉर्मेट की कहानी में मेरा पहला अनुभव भी है। मुझे इस किरदार की सबसे खास बात उसकी असली भूख और अपनी आवाज़ लोगों तक पहुंचाने की चाह लगी, जिससे मैं एक कलाकार के तौर पर खुद को जोड़ पाता हूं। उसके सफर में संगीत को शामिल करना इस अनुभव को और भी निजी बना देता है। पूरी कास्ट और टीम ने शानदार ऊर्जा के साथ काम किया है और मैं दर्शकों के सामने अपना यह नया रूप दिखाने के लिए बेहद उत्साहित हूं।”

लकी का किरदार निभाने वाले लक्षवीर सिंह सरन ने कहा कि यह एक शांत स्वभाव का किरदार है, लेकिन अपनी अलग पहचान जरूर बनाएगा। उन्होंने कहा, “लकी के अंदर एक गहराई है, जिससे दर्शक जुड़ाव महसूस करेंगे।” “लकी एक ऐसा इंसान है जो अपने अतीत का बोझ उठाते हुए आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है, और यही खींचतान उसे दिलचस्प बनाती है। मुझे उसके शांत पलों में उतरना उतना ही पसंद आया जितना उसके इंटेंस हिस्सों को निभाना। उसकी कहानी में एक सच्चाई है, जिससे मुझे उम्मीद है कि लोग जुड़ाव महसूस करेंगे। इस टीम के साथ काम करना बहुत सहयोगात्मक और संतोषजनक रहा, और मैं दर्शकों के लिए उत्साहित हूं कि वे उसकी दुनिया में कदम रखें और देखें कि 8 मई को प्राइम वीडियो पर सीरीज़ के प्रीमियर के साथ उसकी कहानी कैसे आगे बढ़ती है।”

इस सीरीज़ का निर्देशन हिमांक गौर ने किया है, जबकि प्रोडक्शन विपुल डी. शाह और राजेश बहल ने Optimystix Entertainment और White Guerrilla LLP के बैनर तले किया है। सीरीज़ को अग्रिम जोशी और देबोजीत दास पुरकायस्थ ने क्रिएट और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस किया है।
स्टारकास्ट और कहानी
सीरीज़ में राशी खन्ना और रैपर KING (जो इस शो से अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं) लीड रोल में नजर आएंगे। इनके साथ पलक तिवारी (स्ट्रीमिंग डेब्यू) और लक्षवीर सिंह सरन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। सपोर्टिंग कास्ट में नकुल रोशन साहदेव, कृतिका भारद्वाज, शिवांकित परिहार, योगराज सिंह और आयशा रज़ा मिश्रा शामिल हैं।
ट्रेलर में MC बदनाम (KING) और MC OG के बीच जबरदस्त रैप राइवलरी दिखाई गई है, वहीं लकी और सनोबर की लव स्टोरी भी कहानी को भावनात्मक मोड़ देती है। रैप, बदला और रिश्तों के बीच उलझी यह कहानी दर्शकों को एक रोमांचक सफर पर ले जाती है।
म्यूज़िक लॉन्च के साथ ट्रेलर रिलीज
मुंबई में एक शानदार लाइव म्यूज़िक कॉन्सर्ट के दौरान ट्रेलर लॉन्च किया गया, जहां KING, अमीरा गिल, अक्षत, राशी खन्ना समेत कई कलाकारों ने लाइव परफॉर्मेंस दी। इसी इवेंट में सीरीज़ का म्यूज़िक एल्बम भी Amazon Music और Warner Music India के साथ रिलीज किया गया।
कब और कहां देखें?
‘लुक्खे’ 8 मई 2026 को Prime Video पर हिंदी में रिलीज होगी। यह सीरीज़ भारत के साथ-साथ 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध होगी।

Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!
