Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
एक दिन’ की स्टारकास्ट की कैंडिड चैट का...
बिहारी होना मज़ाक नहीं : क्रांति प्रकाश झा...
‘राणाबाली’ का गाना ‘ओ मेरे साजन’ वायरल, 100K+...
दीपिका पादुकोण इस वर्ष मेट गाला में नहीं...
द केरल स्टोरी’ के 3 साल पूरे, मेकर्स...
कान्स 2026 में फिर चमकेंगी जैकलीन फर्नांडिस, ग्लोबल...
आमिर खान बोले- बेटे के करियर में नहीं...
कॉन्टेंट क्वीन एकता कपूर के 8 आइकॉनिक किरदार...
कॉमिक कॉन मेक्सिको 2026 में ‘वाराणसी’ का जलवा:...
प्राइम वीडियो पर 8 मई से ‘डकैत: ओका...
Tuesday, May 5, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़बिहारी होना मज़ाक नहीं : क्रांति प्रकाश झा का भावुक बयान, पहचान के नाम पर हिंसा पर उठाए सवाल
टॉप न्यूज़मनोरंजन

बिहारी होना मज़ाक नहीं : क्रांति प्रकाश झा का भावुक बयान, पहचान के नाम पर हिंसा पर उठाए सवाल

by live24india May 5, 2026
by live24india May 5, 2026 0 comments 2 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
3

एक्टर क्रांति प्रकाश झा ने हाल ही में एक भावुक वीडियो संदेश जारी कर समाज में बढ़ती क्षेत्रीय भेदभाव और नफरत पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि “यह एक गोली सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं लगी, इसने हर उस इंसान के आत्मसम्मान को चोट पहुँचाई है जो इस देश में मेहनत करके कुछ करना चाहता है।”

क्रांति प्रकाश झा ने अपने बयान में एक हालिया घटना का जिक्र किया, जिसमें एक 21 वर्षीय युवक को केवल “बिहार से होने” के कारण गोली मार दी गई। उन्होंने इस घटना को न सिर्फ अमानवीय बताया, बल्कि पूरे समाज के लिए शर्मनाक भी कहा।

उन्होंने कहा कि देश में लंबे समय से “बिहारी” शब्द को मज़ाक और गाली के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है, जो बेहद दुखद है। “एक पूरे राज्य और समुदाय को एक पहचान तक सीमित कर देना और उनके साथ भेदभाव करना गलत है,” उन्होंने कहा।

झा ने बिहार के लोगों के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि यही लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर मेहनत करते हैं, खेतों से लेकर शहरों के निर्माण तक हर जगह अपनी भूमिका निभाते हैं। “बिहारी होना एक संघर्ष है, एक साहस है,” उन्होंने जोड़ा।

अपने संदेश में उन्होंने समाज से अपील की कि नफरत को इतना न बढ़ने दें कि वह किसी की जान ले ले। उन्होंने कहा, “हमें तय करना होगा कि हम कैसा समाज बनाना चाहते हैं—जहाँ इंसान को इंसान की तरह देखा जाए या सिर्फ एक पहचान के रूप में।”

अंत में क्रांति प्रकाश झा ने एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए कहा, “हम सब एक-दूसरे के जीवन का हिस्सा हैं। जियो और जीने दो।”

उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, कई यूज़र्स उनके संदेश का समर्थन करते हुए समाज में बदलाव की मांग कर रहे हैं।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
BihariEmotional StatementJokeKranti Prakash JhaName Identity
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
‘राणाबाली’ का गाना ‘ओ मेरे साजन’ वायरल, 100K+ रील्स के साथ सोशल मीडिया पर छाया
next post
एक दिन’ की स्टारकास्ट की कैंडिड चैट का इंतज़ार, साई पल्लवी–जुनैद खान फिर बटोर रहे सुर्खियां

You may also like

एक दिन’ की स्टारकास्ट की कैंडिड चैट का...

May 5, 2026

‘राणाबाली’ का गाना ‘ओ मेरे साजन’ वायरल, 100K+...

May 5, 2026

दीपिका पादुकोण इस वर्ष मेट गाला में नहीं...

May 5, 2026

द केरल स्टोरी’ के 3 साल पूरे, मेकर्स...

May 5, 2026

कान्स 2026 में फिर चमकेंगी जैकलीन फर्नांडिस, ग्लोबल...

May 4, 2026

आमिर खान बोले- बेटे के करियर में नहीं...

May 4, 2026

कॉन्टेंट क्वीन एकता कपूर के 8 आइकॉनिक किरदार...

May 4, 2026

कॉमिक कॉन मेक्सिको 2026 में ‘वाराणसी’ का जलवा:...

May 4, 2026

प्राइम वीडियो पर 8 मई से ‘डकैत: ओका...

May 4, 2026

अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ के लिए बॉबी...

May 4, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

एक दिन’ की स्टारकास्ट की कैंडिड चैट का इंतज़ार, साई पल्लवी–जुनैद खान फिर...
बिहारी होना मज़ाक नहीं : क्रांति प्रकाश झा का भावुक बयान, पहचान के...
‘राणाबाली’ का गाना ‘ओ मेरे साजन’ वायरल, 100K+ रील्स के साथ सोशल मीडिया...

Latest Articles

एक दिन’ की स्टारकास्ट की कैंडिड चैट का इंतज़ार, साई पल्लवी–जुनैद खान फिर बटोर रहे सुर्खियां
बिहारी होना मज़ाक नहीं : क्रांति प्रकाश झा का भावुक बयान, पहचान के नाम पर हिंसा पर उठाए सवाल
‘राणाबाली’ का गाना ‘ओ मेरे साजन’ वायरल, 100K+ रील्स के साथ सोशल मीडिया पर छाया
दीपिका पादुकोण इस वर्ष मेट गाला में नहीं होंगी शामिल, फिल्मों पर रहेगा पूरा ध्यान
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions