मुंबई : रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 का आज फिनाले है। शो 24 अगस्त से शुरू हुआ था और पिछले कई सीजनों की तरह इस बार भी इसे सलमान खान ने ही होस्ट किया। शो के होस्ट सलमान खान ने स्टेज पर एंट्री ली और अपने मशहूर गाने पर डांस किया। मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में चल रहे बिग बॉस सीजन 19 के ग्रैंड फिनाले में प्रणीत मोरे, तान्या मित्तल अमाल मलिक, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट है। पांचवे नं पर अमाल मलिक बाहर हो चुके है। अब प्रणीत मोरे, तान्या मित्तल गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट टाप 4 में है।
liveydfg_userMain
भगवंत मान सरकार के डटे रहने से हरियाणा को चंडीगढ़ में अलग विधानसभा की जगह नहीं मिली : कुलदीप धालीवाल
चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (‘आप’) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने चंडीगढ़ में हरियाणा को अलग विधानसभा बनाने के लिए जगह देने की मांग को खारिज करने के केंद्र के फैसले का स्वागत किया। धालीवाल ने स्पष्ट किया कि यह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली ‘आप’ सरकार के अडिग रुख का नतीजा है, जिसके आगे केंद्र को झुकना पड़ा।
विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने स्पष्ट किया कि हरियाणा बहुत लंबे समय से चंडीगढ़ में अलग विधानसभा बनाने के लिए जगह की मांग कर रहा था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हमारी सरकार और पार्टी पहले ही केंद्र से यह मांग कर चुकी थी कि चंडीगढ़ में हरियाणा को अलग विधानसभा बनाने के लिए जगह नहीं दी जा सकती है, क्योंकि चंडीगढ़ पंजाब का है और पंजाब की ज़मीन पर बना है।
धालीवाल ने कहा कि केंद्र द्वारा भेजा गया हालिया फैसला तभी संभव हुआ जब हमने इस पर पिछले सालों में आए मुद्दे पर डटकर स्टैंड लिया था। उन्होंने इस जीत को किसी पार्टी की नहीं, बल्कि “सभी पंजाबियों की जीत” बताया। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि मुख्यमंत्री ने उस समय भारत के गृह मंत्री और प्रधानमंत्री को भी इस संबंध में पत्र लिखा था।
धालीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का है और पंजाब का ही रहेगा। उन्होंने कहा कि यहां किसी और का कोई दावा नहीं है और न ही पंजाब किसी और का दावा मानता है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में पंजाबी भाषा को और मजबूत किया जाए, क्योंकि पंजाबी भाषा हमारी मुख्य मातृभाषा है। उन्होंने मांग की कि इसे चंडीगढ़ में भी वैसे ही लागू किया जाना चाहिए जैसे पंजाब में लागू है ।
हिमाचल सरकार की चिट्टा तस्करों को चेतावनी, सूचना देने वालों को सरकार देगी इनाम
धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के नशा मुक्त बनाने की दिशा में आज धर्मशाला में चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान का आगाज बड़े पैमाने पर किया गया। इस जागरूकता रैली में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए सरकार हर स्तर पर अभियान चला रही है और जनता के सहयोग से ही इस लड़ाई में जीत संभव है।
उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों से एक सशक्त कानून लागू होने की प्रतीक्षा में था, लेकिन युवाओं को चिट्टा-मुक्त करने के लक्ष्य के साथ इस कानून को अब प्रभावी बनाया गया है। सरकार ने चिट्टा सूचना योजना की भी घोषणा की है। इसके तहत 2 ग्राम चिट्टा की सूचना पर 10 हजार रुपए का इनाम 5 ग्राम की सूचना पर 25 हजार रुपए का इनाम 25 ग्राम तक 50 हजार रुपए,1 किलो की सूचना देने पर 5 लाख रुपए तक का इनाम और एक किलो से ऊपर 10 लाख रुपए ईनाम देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति नशे के बड़े नेटवर्क को पकड़ाएगा उसे 5 लाख रुपए तक की ईनामी राशि दी जाएगी। सीएम ने कहा कि, समाज ने हमें बहुत कुछ दिया है, और समाज को लौटाना भी हमारा फर्ज है। यह आयोजन जिला में चिट्टा विरोधी व्यापक अभियान की औपचारिक शुरुआत माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन ने नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए कई गतिविधियाँ भी आयोजित कीं।
अभ्यास के दौरान राष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत से हरियाणा के खेल ढांचे की खुली पोल, मुख्यमंत्री मान ने परिवार के साथ दुख किया साझा
लखनमाजरा (रोहतक) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां 16 वर्षीय राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी के परिवार के साथ दुख साझा किया, जिसकी कल गांव के खेल मैदान में अभ्यास के दौरान अचानक बास्केटबॉल का खंभा गिरने से मौत हो गई थी।
इस घटना को पूरे देश के लिए शर्मनाक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना से पूरा खेल जगत सदमे में है। उन्होंने कहा कि राठी के माता-पिता ने सपने में भी नहीं सोचा था कि देश का नाम रोशन करने के लिए अभ्यास करने गया बेटा लाश बनकर घर लौटेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्हें खेलों से बहुत प्यार है, इसलिए वे मृतक खिलाड़ी के परिवार के साथ दुख की इस घड़ी में संवेदना व्यक्त करने आए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि ग्रामीणों ने बास्केटबॉल मैदान की जर्जर हालत के बारे में कई बार शिकायतें की थीं, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसलिए हरियाणा सरकार को इस लापरवाही की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा देने की मांग की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हादसे ने हरियाणा में जर्जर खेल ढांचे की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भले ही खेलों के मजबूत बुनियादी ढांचे के बड़े-बड़े दावे करती हो, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात बद से बदतर हैं। उन्होंने कहा कि इस गांव के 47 से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद हरियाणा सरकार ने इस गांव के खेल मैदान में कोई सुविधा नहीं दी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि सबसे दुख की बात यह है कि खेल मैदान के सुधार के लिए फंड भी जारी हो चुके हैं, लेकिन अभी तक एक पैसा भी खर्च नहीं किया गया। इसके लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने हरियाणा के बहादुरगढ़ में बास्केटबॉल पोल गिरने से 15 साल के खिलाड़ी अमन कुमार की मौत पर भी दुख जताते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय खेल मंत्रालय को देश के खेल मैदानों की वर्तमान स्थिति का पता लगाने के लिए सभी राज्यों से रिपोर्ट मांगनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो। उन्होंने कहा कि एक तरफ साल 2030 में भारत राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ खराब खेल ढांचे के कारण खेल जगत के हीरे खो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस तरह की घटनाओं पर विचार करने की जरूरत है कि क्या हम विश्व स्तरीय खेल आयोजन कराने के योग्य हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 1194 करोड़ रुपए की लागत से पूरे राज्य में 3100 से अधिक अत्याधुनिक स्टेडियम बनाने का प्रोजेक्ट लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार खेलों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारी सरकार ने खेलों का बजट बढ़ाकर एक हजार करोड़ रुपये कर दिया है। इसी तरह उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए तैयार करने के लिए लगातार तीन साल से खेलो इंडिया (खेडा वतन पंजाब दीयां) का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें लाखों खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।
गुरु साहिब के जन्म से लेकर शहादत तक की यात्रा को पवित्र चित्रों और गुरुवाणी के माध्यम से प्रस्तुत करती प्रदर्शनी
मुख्यमंत्री द्वारा विरासत-ए-खालसा में श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के जीवन और शहादत को दर्शाने वाली विशेष प्रदर्शनी गैलरी का उद्घाटन
श्री आनंदपुर साहिब, 23 नवंबर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज विरासत-ए-खालसा में “हिंद की चादर” नामक विशेष प्रदर्शनी गैलरी का उद्घाटन किया, जो नौवें सिख पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के जीवन और विरासत को दर्शाती है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गैलरी श्री आनंदपुर साहिब में गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह अद्भुत गैलरी गुरु साहिब की आध्यात्मिक और सांसारिक यात्रा का गहन चित्रण प्रस्तुत करती है।
भगवंत सिंह मान ने बताया कि इस प्रदर्शनी को गहन सोच-विचार के बाद पाँच प्रमुख हिस्सों में विभाजित किया गया है: जन्म और प्रारंभिक जीवनकाल, आध्यात्मिक यात्रा, गुरुगद्दी और संभालना, धार्मिकता का मार्ग और शहादत। इस प्रकार गुरु साहिब के जीवनकाल को महत्वपूर्ण और सार्थक ढंग से दर्शाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदर्शनी के केंद्र में गुरु तेग़ बहादुर जी की युद्ध-कला को दर्शाने वाले मॉडल सजाए गए हैं, जिनमें घोड़ा, तलवारें और तीर-कमान शामिल हैं, जो युद्ध के मैदान में उनकी महारत का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि गुरु घर को समर्पित श्रद्धालु मख़न शाह लुबाना के जहाजों के ‘बेड़े’ को दर्शाने वाला ऐतिहासिक मॉडल और भाई दियाला जी की सर्वोच्च क़ुरबानी और दृढ़ता को दर्शाने वाली उबलती देग का मॉडल मुख्य आकर्षण हैं। भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा कि प्रदर्शनी में लख़ी शाह वनजारा के पुनर्निर्मित घर को भी दर्शाया गया है, जो आकर्षण का दिलकश केंद्र है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गैलरी में गुरु साहिब के जन्म से लेकर उनकी शहादत तक की यात्रा को गहराई से प्रस्तुत करने वाले विस्तृत चित्र और गुरुवाणी की पवित्र पंक्तियाँ सजी हुई हैं, जो दर्शकों को गहन आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों के लिए श्री गुरु तेग़ बहादुर जी की महान विरासत को स्थायी बनाना है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारी पीढ़ियों को गुरु साहिब द्वारा मानवता और धार्मिक मूल्यों की रक्षा के लिए दी गई सर्वोच्च क़ुरबानी से परिचित कराना समय की आवश्यकता है।
नई दिल्ली : दुबई एयर शो में बड़ा हादसा हुआ है। एयर शो में डेमोंस्ट्रेशन के दौरान तेजस क्रैश हो गया है। इस हादसे पर भारतीय वायुसेना का बयान आया है, जिसमें कहा है कि दुबई एयर शो में इंडियन एयर फोर्स का एक तेजस एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। हादसा अल मकतूम एयरपोर्ट पर जारी एयर शो में एक डेमो फ्लाइट के दौरान हुआ। न्यूज एजेंसी ने बताया कि शुक्रवार को भारतीय समय के मुताबिक 3.40 बजे यह हादसा हुआ।
ये हादसा उस वक्त हुआ जब भीड़ के लिए डेमोंस्ट्रेशन फ्लाइट उड़ा रहा था।
इस हादसे में पायलट की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तेजस फाइटर जेट शुक्रवार दोपहर दुबई एयर शो में डेमोंस्ट्रेशन फ्लाइट के दौरान क्रैश हो गया। यह हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:10 बजे हुआ, जब एयरक्राफ्ट दर्शकों के लिए परफॉर्म कर रहा था। डेमोंस्ट्रेशन रोके जाने पर एयरपोर्ट से धुएं का गुबार उठता देखा जा सकता था।
इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं और भीड़, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल थे, को निकाला गया। डिफेंस सूत्रों ने बताया कि दुबई एयर शो के दौरान इंडियन एयर फोर्स का एक तेजस एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया।
आईसीसी रैंकिंग : वनडे में न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल, टेस्ट में नंबर-1 पायदान पर बरकरार रहे बुमराह
नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल ने आईसीसी पुरुष वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है हालांकि, टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं. डेरिल मिचेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 नवंबर को वनडे सीरीज के पहले मैच में 119 रन बनाए थे. यह उनके वनडे करियर का सातवां शतक रहा. लेकिन कमर की चोट की वजह से सीरीज के शेष मुकाबलों से बाहर हो गए.
डेरिल मिशेल आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल करने वाले केवल दूसरे कीवी खिलाड़ी हैं. मिचेल से पहले 1979 में ग्लेन टर्नर के पुरुष वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर जगह बनाई थी. वो ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी थे. इसी के साथ रोहित शर्मा का 22 दिनों का राज समाप्त हो गया है. मिचेल दो पायदान की छलांग लगाकर अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान और भारत के रोहित शर्मा से आगे निकल गए.
न्यूजीलैंड के साथी खिलाड़ी मार्टिन क्रो, एंड्रयू जोन्स, रोजर टूसे, नाथन एस्टल, केन विलियमसन, मार्टिन गुप्टिल और रॉस टेलर सभी ने अपने शानदार करियर के दौरान वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पांच में समय बिताया, लेकिन केवल टर्नर और अब मिशेल ही नंबर 1 स्थान पर रहे हैं.
इस बीच, पाकिस्तान के बाबर आजम रावलपिंडी में श्रीलंका के विरुद्ध 102 रनों की पारी खेलकर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं. मोहम्मद रिजवान और फखर जमान सीरीज में दो-दो अर्धशतक लगाने के बाद क्रमशः 22वें और 26वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
सराभा गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, शहीद करतार सिंह सराभा को अर्पित की श्रद्धांजलि; गांव में विकास के लिए 45 करोड़ की घोषणा की
लुधियाना : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान महान क्रांतिकारी शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस पर सराभा गाँव पहुँचे। उन्होंने करतार सिंह सराभा को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री मान ने सबसे पहले गाँव के सराभा चौक पर स्थित शहीद करतार सिंह सराभा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे गाँव के पार्क में गए और अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि समारोह के दौरान, वे शहीद सराभा के घर भी गए। उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर सिरोपा चढ़ाया और उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मान ने कमरे में प्रदर्शित तस्वीरों और पुरानी वस्तुओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले क्रांतिकारी योद्धाओं को उनके साहस और देश प्रेम के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

आपको बता दें कि गाँव में श्रद्धांजलि समारोह के बाद, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उनकी हालिया जीत पर उन्हें बधाई दी।

— AAP Punjab (@AAPPunjab) November 16, 2025
ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੀ ਪਵਿੱਤਰ ਧਰਤੀ ਲਈ ਦਿਲੋਂ ਸਤਿਕਾਰ!
— AAP Punjab (@AAPPunjab) November 16, 2025
🔸 ਸ਼ਹੀਦ ਕਰਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸਰਾਭਾ ਜੀ ਦੀ ਬਰਸੀ 'ਤੇ ਅੱਜ CM @BhagwantMann ਪਹੁੰਚੇ ਪਿੰਡ ਸਰਾਭਾ
🔸 ਸ਼ਹੀਦ ਸਰਾਭਾ ਜੀ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਭੇਟ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਪਿੰਡ ਅਤੇ ਇਲਾਕੇ ਲਈ ਦਿੱਤੇ ₹45.84 ਕਰੋੜ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ
🔸 ਹਾਜ਼ਰ ਸੰਗਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਨੌਵੇਂ ਪਾਤਸ਼ਾਹ ਜੀ ਦੇ 350ਵੇਂ ਸ਼ਹੀਦੀ… pic.twitter.com/uJjX3fherP
टीम इंडिया नहीं बना सकी 124 रन, साउथ अफ्रीका ने 30 रन से जीता पहला टेस्ट; जसप्रीत बुमराह ने लिए 5 विकेट
कोलकाता : साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए ‘लो-स्कोरिंग’ टेस्ट मैच को 30 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने दो मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा। भारतीय टीम को दूसरी पारी में जीत के लिए महज 124 रन का टारगेट मिला था, लेकिन टीम इंडिया महज 93 रन ही बना सकी।
कप्तान गिल गर्दन में चोट की वजह से दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में महज 159 रन पर सिमट गई। एडेन मार्करम ने 31 रन बनाए, जबकि वियान मुल्डर और टोनी डी जोरजी ने 24-24 रन की पारी खेली।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट निकाले। इसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में महज 189 रन पर सिमट गई। इस पारी में केएल राहुल ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 29 रन टीम के खाते में जोड़े।
South Africa win the 1st Test by 30 runs.#TeamIndia will look to bounce back in the 2nd Test.
— BCCI (@BCCI) November 16, 2025
Scorecard ▶️https://t.co/okTBo3qxVH #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/21LHhUG5Rz
ट्विंकल खन्ना ने किया ऐलान, कहा ‘मिसेज फनीबोन्स’ का सीक्वल जल्द आने वाला है!
मुंबई : ट्विंकल खन्ना कई रोल निभाती हैं वो एक कॉलमनिस्ट हैं, लेखिका हैं, ऑथर हैं, होस्ट हैं, और सबसे बढ़कर ‘मिसेज फनीबोन्स’ हैं!
आज, 12 नवंबर को ट्विंकल ने अपनी मशहूर किताब Mrs Funnybones के सीक्वल Mrs Funnybones Returns की घोषणा की।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर किताब की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा
“हर बुक टूर में मुझसे यही पूछा गया कि Mrs Funnybones का सीक्वल कब आएगा।
तो लीजिए, आखिरकार आ गया!
दस साल — औरतों की ज़िंदगी, राजनीति, गॉडमैन, न्यूज़, खोना, ग़म, उम्र और हँसी पर लिखते हुए बीत गए।
एक दशक जिसमें मैंने देखा कि भारत औरतों को कैसे देखता है — और मैं भारत को कैसे देखती हूँ।
Mrs Funnybones Returns!
वो अब उम्र में बड़ी है, दिमाग़ में चौड़ी है, पर क्या वो और समझदार हुई है?”
इस नई किताब में ट्विंकल खन्ना और ज़्यादा नुकीली नज़र, हाज़िरजवाबी और व्यंग्य लेकर लौट रही हैं।
उनके फैंस पिछले दस सालों से इस सीक्वल का इंतज़ार कर रहे थे, और अब उनके पास एक और “बेस्टसेलर” जोड़ने का मौका है।
ट्विंकल की पहली किताब Mrs Funnybones: She’s Just Like You and a Lot Like Me (2015) उनकी अख़बार की कॉलम्स पर आधारित थी, जो अपनी ईमानदार और मज़ेदार बातों के लिए बहुत पसंद की गई थी।
उनकी पिछली किताब Welcome to Paradise में प्यार, खोने और आत्म-खोज की भावनाओं को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया था।
अब Mrs Funnybones Returns के साथ, ट्विंकल खन्ना अपने लेखन सफ़र में एक और सुनहरी उपलब्धि जोड़ने जा रही हैं।
