जालंधर : ज्योति पब्लिक स्कूल, अमन नगर के छात्रों ने कक्षा 10वीं (सीबीएसई) के वार्षिक परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। बच्चों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर स्कूल के साथ-साथ अपने माता-पिता को भी गौरवान्वित किया। हमारे विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सरिता ने सर्वाधिक 88.4% अंक प्राप्त कर प्रथम, खुशबू ने 86.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा अवनी सहगल ने 82.8% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। सभी विद्यार्थी 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए। प्रधानाचार्या श्रीमती मधु उप्पल लूथरा ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी।
Uncategorized
राकेश राठौर ने संभाली भाजपा स्पोर्ट्स सेल के साथ सुशील रिंकू के चुनाव प्रचार की कमान
जालंधर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं जालंधर के पूर्व में राकेश राठौर ने भाजपा स्पोर्ट्स सेल के जिला अध्यक्ष कुणाल गोस्वामी मांगा पहलवान की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी जालंधर लोकसभा के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में चुनावी सभा में उनके हक में चुनाव प्रचार करते हुए सग्गर कॉलोनी में गुलशन कपूर एवं अजय कपूर द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित किया जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष विज,मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार आरके, मंडल महामंत्री दिनेश महेंद्रु, अनिल शर्मा,जिला सचिव अमित भाटिया, अशोक चड्ढा, अशोक जगोता,यजीत हुरिया,नितिन बहरोल, वरुण नागपाल,राजन शर्मा, हेमंत पाठक, मुख्य रूप से उपस्थित थे जिसमें राकेश राठौर ने कहा कि आज पूरे देश में सभी पार्टियों देश के विकास को लेकर चुनाव नहीं लड़ रही बल्कि उन सभी का सिर्फ एक ही एजेंडा है कि वह नरेंद्र मोदी को हराये और अपने आप को बचाए। क्योंकि पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश के सभी भ्रष्टाचारियो को जमानत पर लाकर खड़ा कर दिया है
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के विकासवादी सोच को लेकर आज समाज का हर वर्ग भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित है। राठौर ने कहा कि केवल भाजपा ही जालंधर लोकसभा हलके के लोगों को सुरक्षा की सुविधा दे सकती है और हम सभी के उज्जवल भविष्य को धरातल पर लागू कर सकती है राठौर ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बनकर पंजाब में ऊबरेगी और आगामी चुनावो में इस बार भाजपा को विजय का परचम लहराने से कोई नहीं रोक सकता राठौर ने कहा कि आम आदमी पार्टी की घटिया कारगुजारी को देखते हुए पंजाब के लोगों को केवल भाजपा में ही अपना भविष्य सुरक्षित नजर आ रहा है उन्होंने कहा कि आज पंजाब में अराजकता पूरे जोरों पर चल रही है तथा हर पंजाबी अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह गहन चिंतन में डूबा हुआ है पंजाब के लोग डरे हुए हैं और सहमे हुए हैं राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब में अमन और शांति स्थापित कर सकती है राठौर ने कहा कि क्या आज पंजाब में नशा कम हुआ है बल्कि पहले से भी कई गुना बढ़ चुका है और पंजाब का युवा आज नशे के दलदल में गिरता जा रहा है।आज जालंधर की सड़कों का बुरा हाल है सड़कों में गड्ढे नहीं बल्कि गढो में सड़के दिख रही हैं।गंदगी चारों ओर बुरी तरह फैली हुई है
आम आदमी पार्टी की सरकार ने जो महिलाओं को हजार रुपए देने का वादा कर सत्ता में आए थे वह भी पूरा नहीं किया पंजाब की मां और बहनों का ₹25000 से भी ज्यादा का बकाया पंजाब सरकार की तरफ खड़ा हो चुका है उन्होंने सग्गर कॉलोनी निवासियों को यह अपील की कि वह खुद तो भाजपा के पक्ष में वोट डालें बल्कि अपने सभी रिश्तेदार सगे संबंधियों को भी भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील करें और जालंधर को विकास की रफ्तार को देश के विकास की रफ्तार के साथ मिलाये। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रंजीत विर्दी, दविंदर चावला ,विनीत गुप्ता, नितिन शर्मा, दिनेश सहगल, रेनू कपूर, मोनिका कपूर, रितु वर्मा, फुला ग्रोवर, दिनेश वर्मा, वंश कपूर,हरीश मागो, नरेश मागो, नैंसी गोस्वामी, अशोक चड्ढा एवं अशोक जगोता व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे
आज 22 मार्च 2024 दिन शुक्रवार
मेष
आज का दिन आपके लिए गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। सरकारी योजनाओं में आपको आज पूरा लाभ मिल सकता है।
वृष
आपको कुछ धोखेबाजों और सफेदपोश लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान की प्रगति में यदि कुछ बाधाएं आ रही हैं तो उन्हें दूर किया जा सकता है।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आ सकता है। आपके मन में प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रह सकती है। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और अपने करीबियों का भरोसा आसानी से जीत सकते हैं।
कर्क
आज का दिन आपके लिए सुख और समृद्धि बढ़ाने वाला रह सकता है। वरिष्ठ सदस्यों से आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है।
सिंह
आज का दिन आपके लिए अच्छी संपत्ति के संकेत दे सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी मामले में आपको जीत मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में भी आपकी पूरी रुचि हो सकती है। लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपने काम पर भी पूरा ध्यान बनाए रखना चाहिए।
कन्या
आज का दिन आपके लिए धन संपत्ति को बढ़ाने वाला रह सकता है। निजी विषयों में आप प्रभावशाली बने रह सकते हैं। परिजनों के साथ आप आनंद में समय व्यतीत कर सकते हैं और आप अपनी कुछ पुरानी यादों को भी ताजा कर सकते हैं।
तुला
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों में जुड़कर नाम कमाने का हो सकता है। आपकी जीवनशैली में सुधार हो सकता है और आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है।
वृश्चिक
आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रह सकता है। और पारंपरिक कार्यो से आपको जुड़ने का मौका मिल सकता है।
PM मोदी ने कर्नाटक में लोगों से कहा, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को खाता मत खोलने दें
कलबुर्गी (कर्नाटक) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कर्नाटक के मतदाताओं से अपील की कि राज्य में होने वाले संसदीय चुनाव में वे कांग्रेस को खाता मत खोलने दें। कलबुर्गी में शनिवार आयोजित रैली में पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा कर्नाटक को कृषि और उद्योग का केंद्र बनाना चाहती है।
उन्होंने कहा, “यह मोदी की गारंटी है। अगर आप माेदी की गारंटी चाहते हैं तो कांग्रेस भले ही साजिश रचे, रणनीति बनाए, कर्नाटक में उसका खाता नहीं खुलना चाहिए। जब आप मतदान केंद्र पर जाएं, तो कमल का बटन दबाएं और भाजपा की जीत सुनिश्चित करें।”
एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान का परोक्ष संदर्भ देते हुए पीएम ने कहा, ”आपके अपने नेता ने संसद में कहा था ‘अबकी बार मोदी की सरकार’। मैं यहां कांग्रेस सरकार के खिलाफ गुस्से और आक्रोश को समझ सकता हूं। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जो चाहे किसी भी रूप में आ जाए, उनका काम नहीं बदलता। इसीलिए कर्नाटक के लोग जाग गए हैं।”
पीएम ने कहा, “किसी भी सरकार के सत्ता में आने के बाद इतने कम समय में उम्मीद खो देने का मतलब है कि लोगों को सच्चाई पता चल गई है। लोग कभी-कभी सोचते हैं कि उन्हें एक मौका दिया जाना चाहिए, लेकिन वे नहीं बदलेंगे।”
उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है, असामाजिक लोगों को समर्थन मिल रहा है, लोगों में डर है और कांग्रेस अपने एजेंडे में व्यस्त है।
Ensuring BJP's victory on each and every Lok Sabha seat in Karnataka is the guarantee I need from you!
— BJP (@BJP4India) March 16, 2024
If you want to see a developed Karnataka, ensure pressing the 'Lotus' button in the upcoming elections.
– PM @narendramodi pic.twitter.com/aWOYPB9LAa
