Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
Chandigarh में पुलिस हेडक्वार्टर से 2 मिनट की...
सुखबीर गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले...
आप सांसद मलविंदर कंग ने लोकसभा में श्री...
नए अस्पताल से धूरी और 70 गांवों के...
यदि भगत सिंह भारत के पहले प्रधानमंत्री होते...
इंडस्ट्री को मिलेंगे नए सितारे! एकता कपूर ने...
’भूत बंगला’ टीज़र का जलवा, 55 मिलियन व्यूज...
देवदास से पद्मावत तक : भंसाली की फिल्मोग्राफी...
‘अस्सी’ से पहले तापसी पन्नू ने साझा की...
‘धुरंधर द रिवेंज’ में रणवीर सिंह से टकराते...
Thursday, March 19, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़गुरु रविदास महाराज जी की महान विरासत को बनाए रखने के लिए CM मान प्रतिबद्ध : हरपाल चीमा
टॉप न्यूज़पंजाब

गुरु रविदास महाराज जी की महान विरासत को बनाए रखने के लिए CM मान प्रतिबद्ध : हरपाल चीमा

by live24india February 6, 2026
by live24india February 6, 2026 0 comments 24 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
25
  • संत समाज द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व के अवसर पर शानदार प्रबंधों के लिए भगवंत सिंह मान सरकार की सराहना
  • श्री खुरालगढ़ साहिब में ऐतिहासिक समागम के दौरान पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व को समर्पित पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत
  • श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं को कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार ने पूरे साल चलने वाले राज्य स्तर के कार्यक्रम आयोजित किए

खुरालगढ़, 6 फरवरी : संत समाज ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व को व्यापक स्तर पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाने के लिए किए गए पुख्ता प्रबंधों से प्रभावित होकर इस नेक कार्य के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की सराहना की।

श्री गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व को समर्पित राज्य स्तरीय समागम के दौरान संगत को संबोधित करते हुए संत निरमल दास जी जोड़े वाले ने कहा कि गुरु रविदास जी साधू संप्रदा सोसाइटी, पंजाब सरकार विशेषकर मुख्यमंत्री को व्यापक प्रबंध करने के लिए बधाई देती है। उन्होंने प्रकाश पर्व को समर्पित आयोजित कार्यक्रमों के लिए संपूर्ण संत समाज की ओर से मुख्यमंत्री का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि गुरु जी ने खुरालगढ़ में चार साल से अधिक समय भक्ति करके इस स्थान को पावन बनाया। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि पंजाब सरकार आज इस पवित्र भूमि पर 649वां प्रकाश पर्व पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मना रही है।

डेरा बल्लां से संत प्रदीप दास जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है क्योंकि श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री अपनी पूरी कैबिनेट और सांसदों के साथ श्रद्धा और सम्मान अर्पित करने के लिए खुरालगढ़ पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि पंजाब सरकार ने श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र स्थापित करने के लिए डेरा बल्लां के निकट 10 एकड़ जमीन प्रदान की है, जिसके लिए वे सरकार के आभारी हैं। उन्होंने इन प्रयासों के लिए पंजाब सरकार की सराहना की जो श्री गुरु रविदास जी की शानदार विरासत को बनाए रखने में बहुत सहायक सिद्ध होंगे।

इस दौरान अपने संबोधन में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के आगामी 650वें प्रकाश पर्व को धार्मिक उत्साह के साथ मनाने के लिए पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है, जो आज शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के हिस्से के रूप में श्री गुरु रविदास महाराज जी की महान शिक्षाओं को देश-दुनिया के हर कोने तक पहुंचाया जाएगा। हरपाल चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इन कार्यक्रमों के लिए कैबिनेट सब-कमेटी गठित की है, जिसकी अगुवाई उन्हें सौंपी गई है और वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

इससे पहले कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने भी संगत का स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब सरकार राज्य की शानदार विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी ने श्री खुरालगढ़ साहिब की पवित्र भूमि से श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत करने के लिए मुख्यमंत्री का तहे दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह पवित्र स्थान उनके विधान सभा क्षेत्र गढ़शंकर में स्थित है।

इससे पहले मुख्यमंत्री और पूरी कैबिनेट ने संगत रूप में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद सरबत्त के भले के लिए अरदास की। मुख्यमंत्री और कैबिनेट ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के तप-अस्थान पर भी माथा टेका।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
Bhagwant Manngreat legacyGuru Ravidas MaharajHarpal Singh CheemaRaviDas Jayanti
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
बेंगलुरु ने दूसरी बार Women Premier League जीता, दिल्ली को 6 विकटों से हराया
next post
खुरालगढ़ में गुरु रविदास यादगार का विस्तार और फरीदपुर में अध्ययन केंद्र बनेगा : CM मान

You may also like

Chandigarh में पुलिस हेडक्वार्टर से 2 मिनट की...

March 18, 2026

सुखबीर गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले...

March 17, 2026

आप सांसद मलविंदर कंग ने लोकसभा में श्री...

March 17, 2026

नए अस्पताल से धूरी और 70 गांवों के...

March 17, 2026

यदि भगत सिंह भारत के पहले प्रधानमंत्री होते...

March 17, 2026

इंडस्ट्री को मिलेंगे नए सितारे! एकता कपूर ने...

March 15, 2026

’भूत बंगला’ टीज़र का जलवा, 55 मिलियन व्यूज...

March 14, 2026

देवदास से पद्मावत तक : भंसाली की फिल्मोग्राफी...

March 13, 2026

‘अस्सी’ से पहले तापसी पन्नू ने साझा की...

March 13, 2026

‘धुरंधर द रिवेंज’ में रणवीर सिंह से टकराते...

March 12, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

Chandigarh में पुलिस हेडक्वार्टर से 2 मिनट की दूरी पर प्रॉपर्टी डीलर की...
सुखबीर गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले खुद ‘गैंगस्टरों को लाओ कैंपेन’...
आप सांसद मलविंदर कंग ने लोकसभा में श्री चमकौर साहिब और बलाचौर के...

Latest Articles

Chandigarh में पुलिस हेडक्वार्टर से 2 मिनट की दूरी पर प्रॉपर्टी डीलर की 8 गोलियां मारकर हत्या
सुखबीर गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले खुद ‘गैंगस्टरों को लाओ कैंपेन’ चला रहे : कुलदीप धालीवाल
आप सांसद मलविंदर कंग ने लोकसभा में श्री चमकौर साहिब और बलाचौर के लिए रेलवे संपर्क की मांग की
नए अस्पताल से धूरी और 70 गांवों के लोगों को मिलेंगी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं : भगवंत सिंह मान
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions