नई दिल्ली : कोलकाता महिला डॉक्टर से रेप के मामले में बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बड़ा बयान सामने आया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वह भयभीत हैं, कोई सभ्य समाज अपनी बेटियों और बहनों के साथ ऐसी अत्याचारों को बर्दाश्त नहीं कर सकता। मैं घटना को लेकर निराश और डरी हुई हूं। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने निर्भया कांड का भी जिक्र किया।
मुर्मू ने कहा- बस अब बहुत हो गया। कोई भी सभ्य समाज अपनी बेटियों और बहनों पर इस तरह की अत्याचारों की इजाजत नहीं दे सकता। जब छात्र, डॉक्टर और नागरिक कोलकाता में विरोध कर रहे थे, तो दूसरी जगहों पर अपराधी सक्रिय थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आगे कहा कि समाज को ईमानदारी, निष्पक्षता के साथ आत्म-विश्लेषण करने की आवश्यकता है। लोगों को खुद से कुछ कठिन सवाल पूछने होंगे। बहुत बार एक निंदनीय मानसिकता महिलाओं को एक कमजोर, कम सक्षम, कम बुद्धिमान इंसान के रूप में देखती है।

Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!
