China
ताइवान में 6.1 तीव्रता का भूंकप, चीन, फिलीपींस और जापान तक महसूस हुए झटके
ताइपे : ताइवान के दक्षिण-पूर्वी इलाके में बुधवार शाम करीब 5:47 बजे 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है। किसी नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। इसके झटके चीन, फिलीपींस और जापान तक महसूस किए गए। केंद्रीय मौसम प्रशासन (CWA) के अनुसार, भूकंप का केंद्र ताइतुंग काउंटी हॉल से 10.1 किलोमीटर उत्तर में था और इसकी गहराई 11.9 किलोमीटर थी।
भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसके झटके न केवल पूरे द्वीप पर, बल्कि चीन, फिलीपींस और जापान के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए।
भूकंप के तुरंत बाद प्रशासन ने ताइपेई, काओशुंग, ताइचुंग और ताइनान जैसे प्रमुख शहरों में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया। हालांकि, दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी TSMC ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि भूकंप की तीव्रता उनके संयंत्रों को खाली कराने या उत्पादन रोकने के लिए पर्याप्त नहीं थी। नेशनल फायर एजेंसी ने भी पुष्टि की है कि अभी तक किसी भी जान-माल के नुकसान या बड़ी संरचनात्मक क्षति की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।
इस भूकंप के झटके अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग स्केल के महसूस हुए। ताइतुंग काउंटी में इसी तीव्रता 5 मापी गई और हुलिएन और पिंगतुंग काउंटी में यह 4 दर्ज की गई। बात दें कि ताइवान में भूकंप की तीव्रता 1 से 7 की स्केल पर मापी जाती है। भूकंप के बाद ताइपेई, काओशुंग, ताइचुंग और ताइनान समेत कई जगहों पर सुरक्षा की नजर से अलर्ट जारी किया गया है। दो टेक्टोनिक प्लेटों के सेंटर पर स्थित होने के चलते ताइवान में भूकंप का खतरा बना रहता है।
भारत ने तीसरी बार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती, चीन को 1-0 से हराया
राजगीर : भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को फाइनल मुकाबले में चीन को हराकर कर बिहार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी तीसरी बार अपने नाम की। राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन पर 1-0 की जीत दर्ज की। खेल के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। दूसरे हाफ में भारत ने आक्रामक खेल मुजाहिरा किया और दीपिका ने (31वें) मिनट में गोल दागकर भारत को बढ़त दिलाई।
पहला क्वार्टर गोलरहित रहा। दोनों ही टीमों ने गोल करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। रैंकिंग में छठे स्थान पर मौजूद चीन ने आक्रामक प्रदर्शन के साथ मैच की शुरुआत। वहीं, भारत ने अपनी रक्षापंक्ति को मजबूत रखा। दूसरा क्वार्टर भी आक्रामक खेल हुआ लेकिन भारत और चीन की टीमें एक भी गोल करने में सफल नहीं हुई। भारतीय टीम ने इस क्वार्टर में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन एक भी पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील नहीं कर सकी।

तीसरे क्वार्टर में भारत ने गोलकर अपना दबदबा कायम किया। भारतीय टीम ने क्वार्टर की शुरुआत में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और दीपिका ने इस पीसी को 31वें मिनट में गोल में तब्दील किया। भारतीय महिला टीम ने आक्रामक खेल जारी रखा और अपनी बढ़त का दोगुना करने का शानदार मौका मिला। दीपिका ने पेनल्टी स्ट्रोक के माध्यम से गोल करने का प्रयास किया लेकिन चीनी गोलकीपर ने इसे विफल कर दिया।
आखिरी क्वार्टर में अपनी लय को बरकरार रखते हुए भारत ने आक्रामक खेल के साथ अपनी रक्षापंक्ति को भी मजबूत रखा। इस दौरान दोनों ने भी गोल के मौके बनाए लेकिन सफलता नहीं मिली।
Here are the podium finishers at the Bihar Women's Asian Champions Trophy, 2024:-
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 20, 2024
Picture 1 📸 : 🥇Gold Medal Winners – Team India 🇮🇳
Picture 2 📸 : 🥈Silver Medal Winners – Team China🇨🇳
Picture 3 📸 : 🥉Bronze Medal Winners – Team Japan🇯🇵#HockeyIndia #IndiaKaGame… pic.twitter.com/La7CtgxMau
वाशिंगटन, 21 मार्च :: अमेरिका ने अरुणाचल प्रदेश सीमा मामले में भारत का साथ देते हुए चीन को कड़ी चेतावनी दी है। दरअसल, अमेरिका ने कहा कि हम अरुणाचल को भारतीय क्षेत्र के रूप में मान्यता देते हैं और वास्तविक नियंत्रण रेखा के पार के हिस्सा पर चीन के दावे को गलत ठहराते हैं। बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चीन के किसी भी एकतरफा प्रयास का वो दृढ़ता से विरोध करते हैं।
चीन ने हाल ही में अरुणाचल को अपना हिस्सा बताआ था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के बाद राज्य पर दावा किया था। अमेरिका के विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि अमेरिका अरुणाचल प्रदेश को भारतीय क्षेत्र के रूप में मान्यता देता है और हम सैन्य या नागरिक द्वारा घुसपैठ या अतिक्रमण का पूरा विरोध करते हैं।
इस सप्ताह की शुरुआत में चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वरिष्ठ कर्नल झांग जियाओगांग ने कहा था कि अरुणाचल चीन का हिस्सा है और बीजिंग अरुणाचल प्रदेश को कभी स्वीकार नहीं करता। इसी बयान पर अब अमेरिका ने चीन को लताड़ लगाई है। चीन, अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत के रूप में दावा करता है और इसी दावों के तहत नियमित रूप से भारतीय नेताओं के राज्य के दौरों पर आपत्ति जताता है। बीजिंग ने इस क्षेत्र का नाम जंगनान भी रखा है।
