तेहरान: युद्ध के आग से झुलस रहे ईरान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ईरान के गेराश में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि ईरान के गेराश क्षेत्र में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया है। यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था।
Earthquake
ताइवान में 6.1 तीव्रता का भूंकप, चीन, फिलीपींस और जापान तक महसूस हुए झटके
ताइपे : ताइवान के दक्षिण-पूर्वी इलाके में बुधवार शाम करीब 5:47 बजे 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है। किसी नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। इसके झटके चीन, फिलीपींस और जापान तक महसूस किए गए। केंद्रीय मौसम प्रशासन (CWA) के अनुसार, भूकंप का केंद्र ताइतुंग काउंटी हॉल से 10.1 किलोमीटर उत्तर में था और इसकी गहराई 11.9 किलोमीटर थी।
भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसके झटके न केवल पूरे द्वीप पर, बल्कि चीन, फिलीपींस और जापान के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए।
भूकंप के तुरंत बाद प्रशासन ने ताइपेई, काओशुंग, ताइचुंग और ताइनान जैसे प्रमुख शहरों में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया। हालांकि, दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी TSMC ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि भूकंप की तीव्रता उनके संयंत्रों को खाली कराने या उत्पादन रोकने के लिए पर्याप्त नहीं थी। नेशनल फायर एजेंसी ने भी पुष्टि की है कि अभी तक किसी भी जान-माल के नुकसान या बड़ी संरचनात्मक क्षति की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।
इस भूकंप के झटके अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग स्केल के महसूस हुए। ताइतुंग काउंटी में इसी तीव्रता 5 मापी गई और हुलिएन और पिंगतुंग काउंटी में यह 4 दर्ज की गई। बात दें कि ताइवान में भूकंप की तीव्रता 1 से 7 की स्केल पर मापी जाती है। भूकंप के बाद ताइपेई, काओशुंग, ताइचुंग और ताइनान समेत कई जगहों पर सुरक्षा की नजर से अलर्ट जारी किया गया है। दो टेक्टोनिक प्लेटों के सेंटर पर स्थित होने के चलते ताइवान में भूकंप का खतरा बना रहता है।
दिल्ली एनसीआर में लगे भूकंप के झटके, पाकिस्तान केंद्र 5.7 रही तीव्रता, किसी भी तरह का नुकसान नहीं
नई दिल्ली, 11 सितंबर : उत्तर भारत के बड़े हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान के श्री गंगानगर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार दोपहर 12.58 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है।
इसके अलावा, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में भी भूकंप की जानकारी प्राप्त हुई है। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सेसमोलॉजी ने भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 आंकी गई है।
इसके केंद्र को पाकिस्तान में डेरा गाजी खान के पास माना जा रहा है। भूकंप के चलते लोगों में डर का माहौल देखने को मिला। भूकंप की गहराई लगभग 10 किलोमीटर थी, जिससे झटकों की तीव्रता अपेक्षाकृत कम महसूस की गई।
पाकिस्तान के अखबार द ट्रिब्यून के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा से लेकर पंजाब तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने भूकंप की तीव्रता 5.4 के करीब बताई है।
पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र के शहरों जैसे मियांवाली, खानेवाल, टोबा टेक सिंह, गुजरात, सरगोधा और झांग, साथ ही राजधानी इस्लामाबाद, मुल्तान और लाहौर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर, स्वात घाटी, और उत्तरी वजीरिस्तान में भी भूकंप आया है।
