कैलिफोर्निया : सैन फ्रांसिस्को में वीरवार सुबह हुए गैस विस्फोट ने घनी आबादी वाले अश्लैंड इलाके को दहला दिया। स्थानीय समयानुसार लगभग 9:35 बजे हुए धमाके में 4 घर पूरी तरह ढह गए और 6 लोग घायल हो गए। यह हादसा सड़क पर मुरम्मत के दौरान हुआ। जांच में पाया गया कि हादसा सड़क मुरम्मत के दौरान मशीन से हाई-प्रेशर गैस पाइपलाइन टूटने के बाद गैस रिसाव बढ़ने से हुआ।
नगर निगम के अधीन चल रहे सड़क चौड़ी और नई बाइक लेन निर्माण में लगी लेवलिंग मशीन ने सुबह लगभग 7:30 बजे जमीन के नीचे मौजूद हाई-प्रेशर गैस लाइन को तोड़ दिया। पेसेफिक गैस कंपनी को तुरंत सूचना दी गई, लेकिन पाइपलाइन कई स्थानों से रिस रही थी, जिसके चलते सप्लाई को पूरी तरह बंद करने में लगभग 2 घंटे लग गए। गैस लाइन बंद होने के दस मिनट बाद ही इलाके में जोरदार धमाका हुआ, जिसने आस-पास की इमारतों को हिला कर रख दिया।
विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि 4 घर पूरी तरह ढह गए और कई घरों में दीवारें हिल गईं। दूर तक धुआं फैला और उड़ता मलबा कई फीट ऊपर तक नजर आया। शहर का यह इलाका कुछ घंटों तक घेराबंदी में रहा। सन ने इसे पब्लिक इंटरेस्ट स्टोरी बताते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी।
