मुंबई, 25 मई : Welcome to the Jungle का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म पहले ही अपनी विशाल स्टारकास्ट और कॉमिक अंदाज को लेकर चर्चा में बनी हुई थी, वहीं अब इस हाई-एनर्जी डांस नंबर ने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है।
गाने की सबसे बड़ी खासियत Akshay Kumar और Akshara Singh की नई जोड़ी है, जिसने स्क्रीन पर जबरदस्त एनर्जी दिखाई है। बॉलीवुड और भोजपुरी फ्लेवर के मेल से तैयार यह गाना रंग-बिरंगे सेट्स, फेस्टिव माहौल और वायरल हुक स्टेप्स के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
गाने में अक्षय कुमार देसी और रस्टिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके डांस मूव्स और अक्षरा सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ‘घिस घिस घिस’ को खासतौर पर मास ऑडियंस, शादी समारोहों और सोशल मीडिया रील्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
इस गाने को Vikram Montrose ने कंपोज किया है। विक्रम मोंट्रोस और सुप्रिया पाठक की आवाज़ों से सजे इस गाने के बोल अभिनव शेखर ने लिखे हैं। गाने का हुक आइडिया इश्तेयाक मुस्ताक का है, जबकि म्यूजिक प्रोडक्शन आकाश यादव और विक्रम मोंट्रोस ने मिलकर किया है।
गाने को लेकर विक्रम मोंट्रोस ने कहा कि ‘घिस घिस घिस’ को पूरी तरह बेफिक्र और एंटरटेनिंग अंदाज में बनाया गया है, जिसमें बॉलीवुड की एनर्जी, भोजपुरी तड़का और फिल्म का पागलपन एक साथ देखने को मिलेगा।
फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी बड़ी है। इसमें अक्षय कुमार के अलावा Suniel Shetty, Disha Patani, Jacqueline Fernandez, Arshad Warsi, Paresh Rawal, Raveena Tandon, Johnny Lever और कई अन्य कलाकार नजर आएंगे।
Ahmed Khan के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं ‘घिस घिस घिस’ को Junglee Music ने रिलीज किया है और इसका वीडियो Times Music के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।
