जालंधर: डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों मजीठिया के सपोर्ट पर सियासत गरमा गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डेरा ब्यास प्रमुख का नाम लिए बिना उन पर तंज कसा। उन्होंने ट्वीट किया- “चाहे वह कल जज बनें या नहीं, भगवान ही अदालतों के रखवाले हैं, जहां विज़िटर ही जज बनते हैं”।
आपको बता दें कि हाल ही में बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने नाभा जेल में अकाली नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया से मुलाकात की थी। यह दूसरी बार है जब बाबा गुरिंदर ढिल्लों ने मजीठिया से मुलाकात की थी और मुलाकात के बाद बाबा गुरिंदर ढिल्लों ने बयान दिया था कि मजीठिया पर लगाए गए आरोप झूठे हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को ज़मानत दी थी। उन्हें आज सुबह 10.30 बजे रिहा कर दिया गया है। मजीठिया की पत्नी गुणीव कौर मजीठिया ने गुरु का शुक्रिया अदा किया है। साहिब जी को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके।


