- सोशल मीडिया पर वायरल रूमर्स को सूत्र ने किया खारिज, बोले- “दोनों कभी मिले तक नहीं”
मुंबई। युवा क्रिकेटर Tilak Varma और अभिनेत्री Sreeleela को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही डेटिंग अफवाहों पर अब विराम लग गया है। मामले से जुड़े एक इंडस्ट्री सूत्र ने इन खबरों को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद बताया है।
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और फैन पेजों पर ऐसी चर्चाएं तेज थीं कि तिलक वर्मा और श्रीलीला एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अब सामने आए स्पष्टीकरण ने इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है।
इंडस्ट्री सूत्र के मुताबिक, “तिलक वर्मा और श्रीलीला को लेकर चल रही अफवाहें पूरी तरह गलत हैं। दोनों कभी एक-दूसरे से मिले तक नहीं हैं और ना ही उनके बीच किसी तरह की बातचीत हुई है। बिना किसी तथ्य के ऐसी मनगढ़ंत कहानियां फैलाना ठीक नहीं है।”
सोशल मीडिया पर अक्सर सेलिब्रिटीज और स्पोर्ट्स पर्सनैलिटीज को लेकर अफवाहें और लिंकअप की खबरें वायरल होती रहती हैं। वहीं, इस बयान के सामने आने के बाद तिलक वर्मा और श्रीलीला की डेटिंग को लेकर चल रही चर्चाओं पर फिलहाल पूरी तरह विराम लग गया है।
