नई दिल्ली : लोकसभा ने विकसित भारत- जी राम जी विधेयक पारित किया। यह विधेयक, बीस साल पुराने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम-मनरेगा-2005 का स्थान लेगा। विधेयक का उद्देश्य विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप ग्रामीण विकास ढांचा स्थापित करना है। इस विधेयक के तहत, प्रत्येक वित्त वर्ष में प्रत्येक ग्रामीण परिवार को एक सौ पच्चीस दिनों के मजदूरी रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान की जाएगी। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मनरेगा का स्थान लेने वाले वीबी-जी-राम-जी विधेयक पर बुधवार मध्यरात्रि तक चली चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि इस विधेयक के माध्यम से महिला, युवा, गरीबों की जिंदगी बदलने का काम कर बापू के आदर्शों को जिंदा रखने का काम किया गया है। यह गरीबों की जिंदगी बदलेगा और आदर्श ग्राम की स्थापना करेगा जिसमें लोगों को सभी प्रकार की सुविधाएं उनकी पहुंच में होगी। उन्होंने कहा कि हम किसी से भेदभाव नहीं करते हैं। बापू हमारी प्रेरणा और श्रद्धा हैं। पूरा देश हमारे लिए एक है। हमारे विचार संकीर्ण और संकुचित नहीं है।
Lok Sabha
मलविंदर कंग ने पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ के लिए लोकसभा में उठाया 5 लाख एकड़ फसल बर्बादी का मुद्दा, मांगा विशेष फंड
चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने लोकसभा में पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ से हुए नुकसान का गंभीर मसला उठाया है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए तत्काल ₹50,000 करोड़ का विशेष राहत पैकेज जारी किया जाए। कंग ने भारत सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया और कहा कि बाढ़ से प्रभावित छह जिलों के 2500 गाँवों को दो महीने बाद भी केंद्र सरकार से एक रुपया भी नहीं मिला है।
श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि पिछले कुछ माह पहले पंजाब में बड़े स्तर पर बाढ़ आई। इस बाढ़ के कारण तकरीबन छह जिलों के 2500 गाँव पूरी तरह तबाह हो गए। उन्होंने बताया कि 5 लाख एकड़ से ज़्यादा खड़ी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई, जो बिल्कुल तैयार थी। कंग ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या सीमावर्ती (बॉर्डर) जिलों में आई है। ये वही जिले हैं, जिनके लोगों ने ‘ऑपरेशन संदूर’ के दौरान भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की लड़ाई लड़ी थी।
सांसद कंग ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और भारत सरकार के तमाम मंत्री बाढ़ के बाद पंजाब का दौरा करने आए, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी, इन छह जिलों के लोगों को दोबारा पैरों पर खड़ा करने के लिए, उन्हें पुनर्वासित करने के लिए, भारत सरकार की तरफ से एक रुपया भी नहीं दिया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि जब बिहार में चुनाव होते हैं, तब तो आप ₹50,000 करोड़, ₹70,000 करोड़ या ₹90,000 करोड़ के पैकेज की बोलियाँ लगाते हैं।
उन्होंने कहा कि एक तरफ पंजाब वह राज्य है जिसने देश की आज़ादी के लिए और देश के अनाज भंडार भरने में सबसे बड़ा योगदान दिया हो, और दूसरी तरफ़, उसी प्रदेश को मुश्किल के समय में अपने हालात पर छोड़ देना इससे बड़ा भेदभाव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि जिन हरियाणा और राजस्थान सरकारों ने पंजाब के हिस्से का पानी मांगा और क्लेम किया, उन्होंने भी विपत्ति के इस समय में पंजाब का साथ नहीं दिया।
मलविंदर सिंह कंग ने भारत सरकार से मांग की कि पंजाब के बाढ़ पीड़ितों, जिनके घर, अस्पताल, सड़कें सब तबाह हो गईं और जिनकी 5 लाख एकड़ फसल खत्म हो गई, उनके लिए ₹50,000 करोड़ का एक विशेष पैकेज तुरंत जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि यह फंड पंजाब और सीमावर्ती क्षेत्रों के उन लोगों को फिर से अपने पैरों पर खड़ा होने और अपने बच्चों का अच्छा भविष्य बनाने में मदद करेगा, जो देश की लड़ाई लड़ते हैं।
पंजाब में BJP ने 6 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान, हंसराज हंस को मिली फरीदकोट से टिकट
नई दिल्ली, 30 मार्च (live24india.com) : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए BJP ने अपनी 8वीं कैंडिडेट लिस्ट जारी करते हुए 11 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इसी में पंजाब की 6 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। बड़ी खबर यह है कि हंसराज हंस को फरीदकोट से टिकट दिया गया है तो वहीं, कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और पटियाला से कई बार सांसद रहीं परनीत कौर को बीजेपी ने पटियाला का टिकट दिया है। जालंधर से सुशील रिंकू, गुरदासपुर से दिनेश बब्बू , अमृतसर से तरणजीत सिंह संधू , लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू को टिकट दी गई है।

भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के लिए 8वीं सूची में निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। pic.twitter.com/TrHp1SEdnK
— BJP (@BJP4India) March 30, 2024
INDI वाले बार-बार, जानबूझकर हिंदू धर्म का करते हैं अपमान : PM नरेन्द्र मोदी
सलेम : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘शक्ति’ वाली टिप्पणी को लेकर मंगलवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) पर एक बार फिर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) समेत उसके सहयोगी दल इसका (शक्ति का) ‘विनाश’ करना चाहते हैं, लेकिन वे खुद ही ‘बर्बाद’ हो जाएंगे।
कांग्रेस और उसकी दक्षिणी सहयोगी, तमिलनाडु की सत्तारूढ़ द्रमुक पर हमला बोलते हुए उन्होंने दोनों दलों को ‘सिक्के के दो पहलू’ करार दिया और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार तथा वंशवाद की राजनीति के आरोप लगाए. राहुल गांधी के ‘शक्ति के खिलाफ लड़ाई’ वाले बयान पर सोमवार को विवाद खड़ा हो गया था और पीएम मोदी ने उस पर कड़ा जवाब देते हुए कहा था कि हर मां और बेटी उनके लिए शक्ति का रूप हैं और वह उनकी सुरक्षा के लिए अपना जीवन खपा देंगे।
INDI alliance वाले बार-बार, जानबूझकर हिंदू धर्म का अपमान करते हैं।
— BJP (@BJP4India) March 19, 2024
हिंदू धर्म के खिलाफ इनका हर बयान बहुत सोचा समझा हुआ होता है।
DMK और कांग्रेस का INDI alliance और किसी धर्म का अपमान नहीं करता। किसी और धर्म के खिलाफ इनकी जुबान से एक शब्द नहीं निकलता।
लेकिन हिंदू धर्म को गाली… pic.twitter.com/ZnBnR24iNU
पीएम मोदी ने रविवार को मुंबई में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की रैली में की गयी राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर उन पर सोमवार को निशाना साधा जिसके बाद कांग्रेस नेता ने स्पष्टीकरण दिया कि वह किसी धार्मिक शक्ति की नहीं, बल्कि अधर्म, भ्रष्टाचार और झूठ की ‘शक्ति’ की बात कर रहे थे. पीएम मोदी ने यहां की रैली में मंगलवार को ‘इंडिया’ गठबंधन पर भी हमला करते हुए कहा, “इंडी गठबंधन वाले बार-बार, जानबूझकर हिंदू धर्म का अपमान करते हैं. हिंदू धर्म के खिलाफ इनका हर बयान बहुत सोचा समझा हुआ होता है. द्रमुक और कांग्रेस का इंडी गठबंधन और किसी धर्म का अपमान नहीं करता. किसी और धर्म के खिलाफ इनकी जुबान से एक शब्द नहीं निकलता. लेकिन हिंदू धर्म को गाली देने में ये एक सेकंड नहीं लगाते।”
अमेरिका में राजदूत रहे तरनजीत सिंह संधू BJP में शामिल, पार्टी दे सकती है अमृतसर से टिकट
नई दिल्ली : अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू लोकसभा चुनाव से पहले मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। इस बात की चर्चा है कि पार्टी उन्हें अमृतसर से लोकसभा उम्मीदवार बना सकती है।
2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला ने हरदीप सिंह पुरी को करीब 1 लाख वोटों से हराया था। इसके अलावा चर्चा यह भी है कि वह चंडीगढ़ से भी लोकसभा चुनाव लड़ सकते है। उनके कई दिनों में भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। तरनजीत सिंह संधू एक सेवानिवृत्त भारतीय राजनयिक हैं। वह 1988 में सिविल परीक्षा पास करके भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए थे।
Former Ambassador of India to the United States Shri Taranjit Singh Sandhu joins the BJP at party headquarters in New Delhi. https://t.co/lWrLYkmcRv
— BJP (@BJP4India) March 19, 2024
उन्होंने श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त और संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के 28वें राजदूत के रूप में कार्य किया। यूक्रेन में भारतीय दूतावास खोलने का काम भी इन्होंने ही करवाया था। वहां के राजनीतिक और प्रशासनिक विंग के प्रमुख के रूप में भी कार्य किया। वह वाशिंगटन में प्रथम सचिव थे।
PM मोदी ने कर्नाटक में लोगों से कहा, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को खाता मत खोलने दें
कलबुर्गी (कर्नाटक) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कर्नाटक के मतदाताओं से अपील की कि राज्य में होने वाले संसदीय चुनाव में वे कांग्रेस को खाता मत खोलने दें। कलबुर्गी में शनिवार आयोजित रैली में पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा कर्नाटक को कृषि और उद्योग का केंद्र बनाना चाहती है।
उन्होंने कहा, “यह मोदी की गारंटी है। अगर आप माेदी की गारंटी चाहते हैं तो कांग्रेस भले ही साजिश रचे, रणनीति बनाए, कर्नाटक में उसका खाता नहीं खुलना चाहिए। जब आप मतदान केंद्र पर जाएं, तो कमल का बटन दबाएं और भाजपा की जीत सुनिश्चित करें।”
एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान का परोक्ष संदर्भ देते हुए पीएम ने कहा, ”आपके अपने नेता ने संसद में कहा था ‘अबकी बार मोदी की सरकार’। मैं यहां कांग्रेस सरकार के खिलाफ गुस्से और आक्रोश को समझ सकता हूं। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जो चाहे किसी भी रूप में आ जाए, उनका काम नहीं बदलता। इसीलिए कर्नाटक के लोग जाग गए हैं।”
पीएम ने कहा, “किसी भी सरकार के सत्ता में आने के बाद इतने कम समय में उम्मीद खो देने का मतलब है कि लोगों को सच्चाई पता चल गई है। लोग कभी-कभी सोचते हैं कि उन्हें एक मौका दिया जाना चाहिए, लेकिन वे नहीं बदलेंगे।”
उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है, असामाजिक लोगों को समर्थन मिल रहा है, लोगों में डर है और कांग्रेस अपने एजेंडे में व्यस्त है।
Ensuring BJP's victory on each and every Lok Sabha seat in Karnataka is the guarantee I need from you!
— BJP (@BJP4India) March 16, 2024
If you want to see a developed Karnataka, ensure pressing the 'Lotus' button in the upcoming elections.
– PM @narendramodi pic.twitter.com/aWOYPB9LAa
