- एडवांस बुकिंग में विदेशों में भी मचा रही धूम, 4 जून 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी फिल्म
मुंबई, 12 मई : Ram Charan स्टारर ‘पेड्डी’ को लेकर फैंस का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। मेकर्स ने आधिकारिक ऐलान कर दिया है कि फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर 18 मई को रिलीज किया जाएगा। वहीं फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर 3 जून 2026 को होगा और दुनियाभर के सिनेमाघरों में इसकी रिलीज 4 जून 2026 को की जाएगी।
निर्देशक Buchi Babu Sana के निर्देशन में बनी ‘पेड्डी’ भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिल्म में राम चरण के साथ Janhvi Kapoor लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा Jagapathi Babu, Shiva Rajkumar और Divyendu Sharma भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा के साथ मेकर्स ने राम चरण का एक नया दमदार पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें वह देहाती अंदाज में रेलवे ट्रैक पर चलते नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है।
मेकर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “#PEDDI आपके दिलों में बस जाएगी। ट्रेलर 18 मई से। #PEDDI दुनियाभर के सिनेमाघरों में 4 जून को रिलीज होगी, जबकि प्रीमियर्स 3 जून से होंगे।”
फिल्म रिलीज से पहले ही कई रिकॉर्ड बनाती नजर आ रही है। हाल ही में नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग शुरू होते ही फिल्म ने सिर्फ चार घंटे में 100 हजार डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया। इससे साफ है कि इंटरनेशनल मार्केट में भी फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
फिल्म के सेट पर हाल ही में मशहूर फिल्ममेकर Sukumar भी पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म के विजन और राम चरण के ट्रांसफॉर्मेशन की जमकर तारीफ की।
‘पेड्डी’ में राम चरण दो अलग-अलग अवतारों में नजर आएंगे। एक तरफ उनका रफ-टफ गांव के क्रिकेटर वाला लुक देखने को मिलेगा, तो दूसरी तरफ वह दमदार पहलवान के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म का संगीत भी खूब पसंद किया जा रहा है। A. R. Rahman द्वारा तैयार किया गया “चिकिरी चिकिरी” गाना 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है, जबकि “राई राई रा रा” को यूट्यूब पर 66 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
‘पेड्डी’ का निर्माण वृद्धि सिनेमाज और मैथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले किया जा रहा है। उत्तर भारत में फिल्म को Jio Studios रिलीज करेगा। लगातार बढ़ते बज और दमदार प्रचार के बीच ‘पेड्डी’ को 2026 की सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में से एक माना जा रहा है।
