- 19 मई की आधी रात को रिलीज होगी फिल्म की पहली झलक, फैंस में बढ़ी उत्सुकता
मुंबई। मैन ऑफ द मासेस जूनियर एनटीआर और निर्देशक प्रशांत नील की बहुप्रतीक्षित फिल्म NTRNeel को लेकर फैंस का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म के धमाकेदार फर्स्ट ग्लिम्प्स रिलीज से पहले मेकर्स ने एक नई झलक जारी कर सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है।
मेकर्स द्वारा शेयर की गई नई तस्वीर में रेगिस्तान के बीच एक शख्स हाथ में डंडा लिए खड़ा नजर आ रहा है। इस रहस्यमयी पोस्टर ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। पोस्टर के साथ मेकर्स ने कैप्शन लिखा, “The calm before the” और बाकी शब्द फैंस की कल्पना पर छोड़ दिए।
फिल्म की पहली झलक 19 मई की आधी रात को रिलीज की जाएगी, जो 20 मई को जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के मौके से जुड़ी हुई है। सोशल मीडिया पर फैंस इस ग्लिम्प्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म की घोषणा के बाद से ही यह प्रोजेक्ट चर्चा में बना हुआ है। इंडस्ट्री के दो बड़े नामों जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील के पहली बार साथ आने से इस फिल्म को साल की सबसे बड़ी सिनेमाई प्रस्तुतियों में माना जा रहा है।
प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में जूनियर एनटीआर लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण Mythri Movie Makers और NTR Arts के बैनर तले किया जा रहा है।
