मुंबई : भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लाल निशान में बंद हुआ। बाजार के सभी सूचकांकों में गिरावट देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 398 अंक या 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,523 और निफ्टी 122 अंक या 0.49 प्रतिशत के दबाव के साथ 24,918 पर बंद हुआ।
सबसे ज्यादा असर बैंकिंग शेयरों में देखा गया। निफ्टी बैंक 262 अंक या 0.51 प्रतिशत की मंदी के साथ 51,010 पर था। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में कम बिकवाली हुई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 101 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,938 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 155 अंक या 0.81 प्रतिशत के दबाव के बाद 19,161 पर था।
Tag:
Nifty
ब्रेक के बाद निफ़्टी ने फिर बनाया नया ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड, 34 अंक की तेजी के साथ 25,052 पर बंद
by live24india
written by live24india
मुंबई : बुधवार के कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज बेंचमार्क निफ्टी ने पहली बार 25,100 के लेवल को पार किया, जिसके बाद इसने 25,129 के लेवल पर अपना ऑलटाइम हाई बनाया है, हालांकि 34.60 अंक या 0.14% की तेजी के साथ 25,052 के लेवल पर क्लोजिंग दी है. वहीं, सेंसेक्स अपने पिछले बंद से 73 अंक या 0.09% चढ़कर 81,785 के लेवल पर बंद हुआ.
निफ्टी ने आज के कामकाज की शुरुआत 13 अंकों की बढ़त के साथ 25030 के लेवल पर की थी, जबकि सेंसेक्स 68 अंकों की बढ़त के साथ 81780 के लेवल पर खुला था. आज निफ्टी आईटी और निफ्टी फॉर्मा में अच्छी तेजी देखी गई है, जबकि बैंक निफ्टी में गिरावट आई है.
