चंडीगढ़, 16 जनवरी (live24india): चरणजीत सिंह बराड़ और जगमीत सिंह बराड़ चंडीगढ़ BJP ऑफिस में BJP में शामिल हो गए हैं। इस दौरान BJP नेता सुनील जाखड़, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज कांग्रेस के पूर्व MP जगमीत बराड़ को BJP में शामिल कराया। मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व OSD ओंकार सिद्धू और सीनियर अकाली नेता चरणजीत बराड़ भी BJP में शामिल हुए।
कोटकपूरा से पूर्व MLA जगमीत बराड़ के भाई रिपजीत सिंह बराड़ भी BJP में शामिल हुए। जगमीत बराड़ ने 2022 का मौर मंडी विधानसभा चुनाव अकाली दल से लड़ा था।



