मुंबई : भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लाल निशान में बंद हुआ। बाजार के सभी सूचकांकों में गिरावट देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 398 अंक या 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,523 और निफ्टी 122 अंक या 0.49 प्रतिशत के दबाव के साथ 24,918 पर बंद हुआ।
सबसे ज्यादा असर बैंकिंग शेयरों में देखा गया। निफ्टी बैंक 262 अंक या 0.51 प्रतिशत की मंदी के साथ 51,010 पर था। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में कम बिकवाली हुई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 101 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,938 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 155 अंक या 0.81 प्रतिशत के दबाव के बाद 19,161 पर था।
Tag:
Share Market
सेंसेक्स नया ऑल-टाइम हाई लगाकर पहली बार 82,500 के पार बंद, निफ्टी में भी 42 अंक की तेजी
by live24india
written by live24india
मुंबई : भारतीय शेयर बाजार के लिए सोमवार का कारोबारी सत्र मुनाफे वाला रहा। लार्जकैप शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इसके कारण सेंसेक्स 194 अंक या 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,559 और निफ्टी 42 अंक या 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,278 पर बंद हुआ।
सत्र के दौरान बाजार के दोनों मुख्य सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने क्रमश: 82,725 और 25,333 का नया ऑल टाइम हाई बनाया। बाजार के ऑल-टाइम हाई पर होने के बाद भी बाजार का रुझान नकारात्मक था।
