- राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म को लेकर बढ़ा उत्साह, 4 जून को दुनियाभर में रिलीज होगी फिल्म
मुंबई, 13 मई : Jio Studios ने अभिनेता Ram Charan की बहुप्रतीक्षित फिल्म पेड्डी के उत्तर भारत वितरण की जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली है। स्टूडियो इस फिल्म को उत्तर भारत में हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी कर रहा है। फिल्म 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसके प्रीमियर शो 3 जून को आयोजित किए जाएंगे।
स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म पेड्डी का निर्देशन Buchi Babu Sana ने किया है। फिल्म में राम चरण के साथ Janhvi Kapoor मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा Shiva Rajkumar, Jagapathi Babu और Divyenndu भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।
फिल्म को लेकर पहले ही फैंस और ट्रेड सर्कल में जबरदस्त चर्चा है। पेड्डी के पोस्टर्स और प्रमोशनल कंटेंट को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर शानदार प्रतिक्रिया मिली है। खासतौर पर हिंदी भाषी बाजारों में फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है, जहां जियो स्टूडियोज बड़े पैमाने पर इसकी थिएट्रिकल रिलीज की योजना बना रहा है।
यह फैसला धुरंधर फ्रेंचाइजी की सफल थिएट्रिकल रिलीज के बाद आया है, जिसने जियो स्टूडियोज के इन-हाउस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को इंडस्ट्री में मजबूत पहचान दिलाई।
जियो स्टूडियोज ने 2025 में अपना डिस्ट्रीब्यूशन विंग शुरू किया था और तब से लगातार अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। स्टूडियो थम्मा, इक्कीस, धुरंधर फ्रेंचाइजी और हाल ही में रिलीज हुई राजा शिवाजी जैसी फिल्मों के वितरण से जुड़ चुका है। अब पेड्डी और कॉकटेल 2 के साथ कंपनी का वितरण नेटवर्क देशभर में और मजबूत होता दिखाई दे रहा है।
