Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100...
राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा...
प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की...
इस दिन आ रहा है ‘स्वयंभू’ का पहला...
रोंगटे खड़े कर देगा राजा शिवाजी एंथम, अजय-अतुल...
अमेरिकी उपराष्ट्रपति ईरान से सीजफायर पर बातचीत करने...
ईरान की 10 शर्तों के आगे झुके डोनाल्ड...
US-Israel ईरान सीज़फ़ायर : 40वें दिन जंग रुकी,...
BJP स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, पार्टी...
‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र बिग बॉस...
Tuesday, April 14, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़ट्रेन का सफर हुआ महंगा… 26 दिसंबर से होगी 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी
टॉप न्यूज़देश

ट्रेन का सफर हुआ महंगा… 26 दिसंबर से होगी 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी

by live24india December 21, 2025
by live24india December 21, 2025 0 comments 60 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
61

भारतीय रेलवे ने यात्री किराए में संशोधन की घोषणा की है, जो 26 दिसंबर 2025 से लागू हो जाएगा। इस फैसले का असर खास तौर पर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे ने किराया ढांचे में बदलाव कर साधारण श्रेणी, मेल-एक्सप्रेस और एसी ट्रेनों के किराए बढ़ाए हैं। रेलवे के मुताबिक, लोकल ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, 215 किलोमीटर तक की साधारण श्रेणी की यात्रा पर भी किराया जस का तस रहेगा. लेकिन इससे ज्यादा दूरी तय करने वाले यात्रियों को पहले से ज्यादा पैसा देना होगा।

रेलवे की तरफ से किराया बढ़ने जा रहा हैं. इसका असर अमृतसर से दिल्ली जानें वाली सभी ट्रेनों में दिखेंगा। अमृतसर से दिल्ली की दूरी लगभग 456 किलोमीटर है। इस रूट पर चलने वाली प्रमुख ट्रेनें जैसे शताब्दी एक्सप्रेस, शाने पंजाब एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, जलायावाला बी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस आदि प्रभावित होंगी। इसस रूट पर किराया लगभग 9 रुपये तक बढ़ सकता है। प्रति किलोमीटर 2 पैसे की दर से बढ़ोतरी होगी।

रेलवे ने उदाहरण देते हुए बताया कि 500 किलोमीटर की नॉन-एसी यात्रा पर यात्री को 10 रुपए ज्यादा चुकाने होंगे। अगर दूरी 800 किलोमीटर है, तो नॉन-एसी यात्री पर करीब 16 रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। लंबी दूरी की एसी यात्राओं में भी दूरी के हिसाब से 20 से 30 रुपए तक किराया बढ़ सकता है। यानी रोज़मर्रा के छोटे सफर पर असर नहीं पड़ेगा, लेकिन लंबी दूरी पर सफर करने वालों का यात्रा खर्च जरूर बढ़ेगा।

खर्च बढ़ने के कारण रेलवे ने बढ़ाया किराया

रेलवे का कहना है कि पिछले दस वर्षों में ट्रेनों की संख्या, रूट और संचालन काफी बढ़ गया है। यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर सेवाओं के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई। जिससे खर्च में इजाफा हुआ है। कर्मचारियों पर सालाना खर्च 1.15 लाख करोड़ रुपए है। वहीं पेंशन का खर्च 60 हजार करोड़ रुपए है। वर्ष 2024-25 में कुल संचालन खर्च: 2.63 लाख करोड़ रुपए था। इन बढ़ते खर्चों को पूरा करने के लिए रेलवे ने माल ढुलाई बढ़ाने के साथ-साथ यात्रियों के किराए में बढ़ोतरी का रास्ता अपनाया है। इस किराया संशोधन से रेलवे को इस साल करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी होने की उम्मीद है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
DecemberExpensiveIndian Railwaykilometer increaseTrain TicketTrain Travel
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
क्या आपको भी लगती है सर्दियों में ज्यादा ठंड?
next post
आज 22 दिसंबर 2025 दिन सोमवार

You may also like

‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100...

April 11, 2026

राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा...

April 11, 2026

प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की...

April 11, 2026

इस दिन आ रहा है ‘स्वयंभू’ का पहला...

April 11, 2026

रोंगटे खड़े कर देगा राजा शिवाजी एंथम, अजय-अतुल...

April 11, 2026

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ईरान से सीजफायर पर बातचीत करने...

April 11, 2026

ईरान की 10 शर्तों के आगे झुके डोनाल्ड...

April 8, 2026

US-Israel ईरान सीज़फ़ायर : 40वें दिन जंग रुकी,...

April 8, 2026

BJP स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, पार्टी...

April 6, 2026

‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र बिग बॉस...

April 6, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार...
राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा लुक? रत्नावेलु ने शेयर की...
प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की चर्चा ने इंटरनेट पर मचाया...

Latest Articles

‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार करने वाला पहला मराठी रियलिटी शो!
राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा लुक? रत्नावेलु ने शेयर की कलर ग्रेडिंग सुइट से बिहाइंड-द-सीन्स की झलक
प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की चर्चा ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, फैंस के आ रहे हैं जबरदस्त रिएक्शंस
इस दिन आ रहा है ‘स्वयंभू’ का पहला सिंगल ‘आजा धीररा’, मेकर्स ने पोस्टर के साथ किया ऐलान
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions