Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
महिलाओं की नींद क्यों है अलग, हार्मोन से...
राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ वेव्स ओटीटी पर नंबर 1...
मोना सिंह की बुलबुल जौहरी को हुए तीन...
एक्सेल एंटरटेनमेंट के 25 साल पूरे, 30 से...
25 साल की हुई ‘दिल चाहता है’, एक्सेल...
एमबीबीएस फीस बढ़ोतरी पर परगट सिंह का सरकार...
पंजाब में 13 मल्टी परपज हेल्थ वर्करों की...
कालीन भैया से लेकर मुन्ना भैया तक, ‘मिर्जापुर:...
‘दिल चाहता है’ में आमिर खान की कास्टिंग...
एआर रहमान के संगीत में अनुराधा पौडवाल की...
Wednesday, August 12, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • धर्म आस्था
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home देशमुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान का जापान दौरा, एडोगावा गांधी पार्क में महात्मा गांधी को किए पुष्पांजलि अर्पित
देशविदेश

मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान का जापान दौरा, एडोगावा गांधी पार्क में महात्मा गांधी को किए पुष्पांजलि अर्पित

by live24india December 2, 2025
by live24india December 2, 2025 0 comments 167 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
168

चंडीगढ़ : जापान दौरे के पहले दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज टोक्यो स्थित एडोगावा गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी संभवतः विश्व के ऐसे एकमात्र नेता थे, जिन्होंने अहिंसा और शांति की विचारधारा के माध्यम से स्वतंत्रता की लड़ाई जीती। उन्होंने कहा कि हम सभी को, विशेषकर युवाओं को, अहिंसा, सद्भावना और शांति के सिद्धांतों को अपनाकर राष्ट्रपिता द्वारा दर्शाए गए मानवतावादी दर्शन को जीवित रखने के लिए आगे आना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि महात्मा गांधी का जीवन, दर्शन और बलिदान सदा एक प्रकाश-स्तंभ की तरह कार्य करता रहेगा और हम सभी को समाज, राज्य और देश की निःस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

लोगों से गांधीजी द्वारा बताए गए शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समानता-आधारित समाज के निर्माण के लिए यह अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गांधीजी एक महान राजनेता और जागरूक व्यक्तित्व थे। उन्होंने पूरी दुनिया का भ्रमण कर प्रेम, शांति और अहिंसा के अपने दर्शन का प्रसार किया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राष्ट्रपिता ने स्वतंत्रता संग्राम को जनांदोलन में बदलकर भारत को स्वतंत्र कराने में अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देशवासी आज के भारत के निर्माण में उनके महान योगदान के लिए सदैव इस महान व्यक्तित्व के ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया गांधीजी के सत्य, शांति, प्रेम, मित्रता और अहिंसा के संदेश को याद करती है और उनके सिद्धांतों पर चलने के प्रयास भी करती है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों की आज के विश्व में अत्यंत महत्ता है, इसलिए हम सभी को इस महान राष्ट्रीय नेता के पदचिह्नों पर चलना चाहिए।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
मनीष सिसोदिया का मोदी सरकार पर बड़ा हमला: यह ‘संचार साथी ऐप’ नहीँ है बल्कि पैगासस का नया अवतार
next post
मलविंदर कंग ने पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ के लिए लोकसभा में उठाया 5 लाख एकड़ फसल बर्बादी का मुद्दा, मांगा विशेष फंड

You may also like

मालविंदर सिंह कंग ने गडकरी से उठाया राष्ट्रीय...

August 6, 2026

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, धर्मेंद्र प्रधान...

July 23, 2026

राम मंदिर के कथित घोटाले पर AAP का...

July 13, 2026

ट्रंप बोले- ईरान के साथ सीजफायर खत्म, अमेरिका...

July 8, 2026

पीएम मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान, ‘गार्डियन...

June 28, 2026

नीट-यूजी पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार

June 19, 2026

अमेरिका-ईरान के बीच 14 सूत्रीय शांति समझौता, प्रतिबंध...

June 18, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी के X अकाउंट पर रोक,...

May 21, 2026

नीट परीक्षार्थियों के आए हजारों संदेश, केजरीवाल ने...

May 19, 2026

स्वीडन दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, निवेश-व्यापार और...

May 17, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • About Us
    • Fact Check Policy
    • Contact Us
    • Work With Us
    • Privacy Policy
    • Advertise With Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Editorial Policy
    • Correction Policy
    • Cookie Policy

Edtior's Picks

महिलाओं की नींद क्यों है अलग, हार्मोन से लेकर मानसिक जिम्मेदारियों तक समझिए...
राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ वेव्स ओटीटी पर नंबर 1 ट्रेंडिंग, 120 देशों तक पहुंचा...
मोना सिंह की बुलबुल जौहरी को हुए तीन साल, मेड इन हेवन 2...

Latest Articles

महिलाओं की नींद क्यों है अलग, हार्मोन से लेकर मानसिक जिम्मेदारियों तक समझिए पूरी कहानी
राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ वेव्स ओटीटी पर नंबर 1 ट्रेंडिंग, 120 देशों तक पहुंचा दर्शकों का प्यार
मोना सिंह की बुलबुल जौहरी को हुए तीन साल, मेड इन हेवन 2 का किरदार आज भी यादगार
एक्सेल एंटरटेनमेंट के 25 साल पूरे, 30 से कम फिल्ममेकर्स के लिए लॉन्च हुआ एक्सेल ओरिजिन्स

© 2026 Live24 India. All Rights Reserved.  Powered by Live 24 India

  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • धर्म आस्था
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions