नई दिल्ली : भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर कई अहम समझौते हो गए। दोनों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का ब्लू ट्रेड एग्रीमेंट साझा किया गया। पीएम मोदी ने इसे भारत के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट बताया है. भारत और ईयू के बीच डील से यूरोपीय देशों से भारत आने वाली कई चीजें सस्ती हो जाएंगी। इस डील के बाद यूरोपीय संघ के केमिकल्स पर लगभग सभी उत्पादों के लिए टैरिफ खत्म किए जाएंगे. वहींऑप्टिकल, मेडिकल और सर्जिकल अप्लायंस के 90% उत्पादों पर टैरिफ को खत्म किया जाएगा।
भारत-EU डील से यूरोपीय देशों से आने वाले बीयर सस्ते हो जाएंगे, क्योंकि उसपर टैरिफ को 110 फीसदी से कम करके 50% किया जाएगा. इसी तरह से EU से आने वाले स्पिरिट्स पर टैरिफ घटाकर 40% हो जाएगा. यूरोपीय संघ के सदस्य देशों से आने वाले वाइन पर टैरिफ 20–30% तक कम होगा. जिससे उसकी कीमतों में कटौती हो जाएगी. किया जाएगा.यूरोपीय संघ से भारत आयात होने वाले 90 फीसदी सामानों पर टैरिफ खत्म हो जाएगा.
यूरोपीय संघ से भारत आयात होने वाले मशीनरी और इंडस्ट्रियल अप्लायंस पर टैक्स कम हो जाएगा। केमिकल्स पर 22% तक टैरिफ कम हो जाएगा। फार्मा प्रोडक्ट्स पर टैक्स घटेगा। इसके अलावा खाने-पीने की चीजें सस्ती हो जाएगी. जैसे ऑलिव ऑयल, मार्जरीन, वेजिटेबल ऑयल पर टैक्स खत्म किया जाएगा।
यूरोपीय संघ से आने वाली गाड़ियों पर टैक्स में भारी कटौती होगी. बीएमडब्लू, वॉक्सवैगन जैसी गाड़ियों पर टैक्स पहले 40 फीसदी और फिर घटकर 10 फीसदी तक पहुंच जाएगा। मेडिकल और सर्जिकल इक्विपमेंट के 90 फीसदी प्रोडक्ट्स पर टैक्स खत्म होने से इलाज और जांच मशीनें सस्ती हो जाएगी। सिर्फ व्यापार ही नहीं भारत के डिजिटल इंडिया को बढ़ावा मिलेगा. भारत में निवेश बढ़ेगा, यूरोप का पैसा आसानी से भारत आ सकेगा। करीब 6000 यूरोपीय कंपनियां भारत में है। इस डील के बाद इसमें तेजी से इजाफा होगा. भारत में निवेश के नए रास्ते खुल जाएंगे। आईटी और सर्विसेस के सेक्टर को भी बूस्ट मिलेगा, क्योंकि उनके लिए यूरोप के बाजार आसान हो जाएंगे।

Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!
