Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
‘मिर्जापुर : द मूवी’ को लेकर दिव्येंदु का...
‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखेंगी अंजना सुखानी, बोलीं-...
इंटरनेट पर छाया ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का खुमार,...
रश्मिका मंदाना से गलती से रिलीज हुआ ‘कॉकटेल...
निखिल कामथ बने उभरते भारत की मजबूत सोशल...
हाई-वोल्टेज ड्रामा और रोमांच से भरपूर ये 5...
राम चरण की ‘पेड्डी’ का ट्रेलर बना इंटरनेट...
वाणी कपूर ने की TVF के ‘सपने वर्सेस...
‘आखिरी सवाल’ के लिए प्रोड्यूसर निखिल नंदा का...
‘पेड्डी’ ट्रेलर देख ऋषभ शेट्टी हुए इंप्रेस, बोले-...
Wednesday, May 20, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़9 लाख रुपए के लिए साथी ने की कैंटर चालक की हत्या, शव जलाया, पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की
टॉप न्यूज़पंजाब

9 लाख रुपए के लिए साथी ने की कैंटर चालक की हत्या, शव जलाया, पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की

by live24india February 12, 2026
by live24india February 12, 2026 0 comments 45 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
46

अबोहर : सीतो गुन्नों निवासी एक कैंटर चालक से विगत दिवस लुधियाना से अबोहर आते समय उसके ही साथी ने 9 लाख रुपए लूट लिए और चालक की हत्या कर उसका शव खदानों में फेंक कर आग लगा दी। घटना का पता चलते ही थाना नकोदर पुलिस ने मृतक का अधजला शव बरामद करते हुए उसके साथी बल्लूआना कॉलोनी निवासी आजाद सिंह पुत्र कारज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसकी तालाश शुरू कर दी है। वहीं, मृतक ड्राईवर का शव वीरवार को सीतो गुन्नों लाया गया, जहां बेहद ही गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के अनुसार स्थानीय सीतो रोड़ संतोषी माता मंदिर वाली गली नं 3 निवासी चंद्रपाल पुत्र चमन लाल ने बताया कि वह एसके ट्रेडिंग कंपनी के नाम से फ्रूट का व्यापार करता है और पूरे पंजाब में फ्रूट सप्लाई करता है। जिसके तहत 9 फरवरी को सांय करीब 6 बजे एक आयशर कैंटर पर फू्रट लाद कर कैंटर चालक सीतो गुन्नों निवासी प्रवीण कुमार पुत्र ओम प्रकाश लुधियाना के लिए रवाना हुआ।

10 फरवरी को प्रवीण कुमार ने श्री बाला जी फ्रूट कंपनी लुधियाना पर कैंटर खाली किया और वहां के मुनीम गब्बर सिंह ने उसे 9 लाख रुपए देकर वहां से वापिस रवाना कर दिया। इसके बाद प्रवीण कुमार सुबह करीब 8 बजे फगवाड़ा से करेट लोड़ करके अबोहर के लिए रवाना हुआ। लेकिन करीब पौने 10 बजे उसका फोन बंद हो गया। चंद्र पाल ने बताया कि ड्राईवर का फोन बंद होने पर जब उन्होंने लुधियाना में अपने मुनीम से संपर्क किया तो पता चला कि प्रवीण कुमार के साथ आपका पुराना ड्राईवर आजाद सिंह पुत्र कारज सिंह भी था। इसके बाद उन्होंने अपने ड्राईवर प्रवीण और कैंटर की तलाश शुरू की तो थाना नकोदर के अंर्तगत आते बाहमीवाला टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे से पता चला कि उनके कैंटर को पुराना ड्राईवर आजाद सिंह अकेला ही ले जा रहा था, जबकि प्रवीण कुमार उसमें नहीं था।

इसके बाद उसने प्रवीण के परिजनों सोम प्रकाश पुत्र बुधराम व निर्मल कुमार पुत्र हरफूल को साथ लेकर चालक प्रवीण और कैंटर की तलाश शुरू की तो उन्हें पता चला कि नकोदर के सेंट्रल सिटी कपूरथला चौक पर मेन हाईवे जालंधर से मोगा के नजदीक खदानों से एक व्यक्ति की अधजली लाश मिली है। मौके पर पहुंच कर उन्होंने शव की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र ओम प्रकाश के रूप में की। जिसके शरीर पर चोटों के गहरे निशान थे उसका एक पैर गायब था, जबकि शरीर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह से जल चुका था। चंद्रपाल ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके ही पुराने ड्राईवर आजाद सिंह पुत्र कारज सिंह ने ही प्रवीण की हत्या कर उसके शव को खुर्दबुर्द करने के लिए आग लगा दी और उसका कैंटर तथा 9 लाख रुपए लूट कर फरार हो गया। जिस पर थाना नकोदर पुलिस ने आजाद सिंह पुत्र कारज सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 103, 238, 306 के तहत मुकदमा नं 26 दर्ज कर आरोपी और कैंटर की तलाश शुरू कर दी।

इधर वीरवार को नकोदर पुलिस ने प्रवीण के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया और बाद दोपहर सीतो गुन्नों में बेहद ही गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। गांव से पता चला है कि प्रवीण कुमार अविवाहित और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। जबकि उसका पिता गांव में किसी के पास नौकरी करता था। इस घटना के बाद गांव में शोक कर लहर दौड़ गई।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
AboharbodydriverfriendPunjab Police
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
भक्षक के 2 साल : भूमि सतीश पेडनेकर बोलीं, दुनिया आज भी बच्चों के लिए असुरक्षित
next post
ज्योति पब्लिक हाई स्कूल में वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण और अभिभावक पूजन दिवस मनाया

You may also like

‘मिर्जापुर : द मूवी’ को लेकर दिव्येंदु का...

May 20, 2026

‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखेंगी अंजना सुखानी, बोलीं-...

May 20, 2026

इंटरनेट पर छाया ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का खुमार,...

May 20, 2026

रश्मिका मंदाना से गलती से रिलीज हुआ ‘कॉकटेल...

May 20, 2026

निखिल कामथ बने उभरते भारत की मजबूत सोशल...

May 20, 2026

हाई-वोल्टेज ड्रामा और रोमांच से भरपूर ये 5...

May 20, 2026

राम चरण की ‘पेड्डी’ का ट्रेलर बना इंटरनेट...

May 20, 2026

वाणी कपूर ने की TVF के ‘सपने वर्सेस...

May 20, 2026

‘आखिरी सवाल’ के लिए प्रोड्यूसर निखिल नंदा का...

May 20, 2026

‘पेड्डी’ ट्रेलर देख ऋषभ शेट्टी हुए इंप्रेस, बोले-...

May 20, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

‘मिर्जापुर : द मूवी’ को लेकर दिव्येंदु का बड़ा खुलासा, बोले- सिनेमाघरों में...
‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखेंगी अंजना सुखानी, बोलीं- इस फिल्म से जुड़ना मेरे...
इंटरनेट पर छाया ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का खुमार, टीज़र को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

Latest Articles

‘मिर्जापुर : द मूवी’ को लेकर दिव्येंदु का बड़ा खुलासा, बोले- सिनेमाघरों में लौटेगा ‘विंटेज’ मिर्जापुर
‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखेंगी अंजना सुखानी, बोलीं- इस फिल्म से जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात
इंटरनेट पर छाया ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का खुमार, टीज़र को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
रश्मिका मंदाना से गलती से रिलीज हुआ ‘कॉकटेल 2’ का गाना ‘तुझको’, शाहिद कपूर संग केमिस्ट्री ने जीता दिल
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions