Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100...
राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा...
प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की...
इस दिन आ रहा है ‘स्वयंभू’ का पहला...
रोंगटे खड़े कर देगा राजा शिवाजी एंथम, अजय-अतुल...
अमेरिकी उपराष्ट्रपति ईरान से सीजफायर पर बातचीत करने...
ईरान की 10 शर्तों के आगे झुके डोनाल्ड...
US-Israel ईरान सीज़फ़ायर : 40वें दिन जंग रुकी,...
BJP स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, पार्टी...
‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र बिग बॉस...
Monday, April 13, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़“ प्राइम टाइम टीवी शॉ पर अक्षय कुमार ने किया उत्तर-पूर्व के लोगों का समर्थन कहा -ये भी भारतीय हैं”
टॉप न्यूज़मनोरंजन

“ प्राइम टाइम टीवी शॉ पर अक्षय कुमार ने किया उत्तर-पूर्व के लोगों का समर्थन कहा -ये भी भारतीय हैं”

by live24india February 19, 2026
by live24india February 19, 2026 0 comments 25 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
26

लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ में अभिनेता अक्षय कुमार ने उत्तर-पूर्व के लोगों के खिलाफ होने वाले भेदभाव और नस्लभेद पर खुलकर बात की। उन्होंने मंच से साफ कहा कि उत्तर-पूर्व के लोग भी उतने ही भारतीय हैं जितना देश का कोई भी नागरिक।

कार्यक्रम के दौरान एक प्रतियोगी ने बताया कि उत्तर-पूर्व के लोगों को अक्सर उनके चेहरे और पहचान को लेकर ताने सुनने पड़ते हैं। कई बार उन्हें गलत नामों से बुलाया जाता है और उनका मज़ाक उड़ाया जाता है।

इस पर अक्षय कुमार ने बात को गंभीरता से लिया और अपने मेकअप कलाकार किन को मंच पर बुलाया, जो मणिपुर से हैं। अक्षय ने कहा, “मेरे साथ एक लड़का है जो मेरा मेकअप करता है और मेरा ध्यान रखता है।
ये हैं किन।”

किन ने मंच पर बताया कि कैसे लोग उन्हें “चीनी”, “चिंकी”, “मोमो” जैसे शब्दों से बुलाते हैं और उन्हें अलग समझते हैं। यह सुनकर अक्षय कुमार ने कहा, “आज तुम्हारी बात सुनकर मुझे सच में समझ आया कि ये सब होता है।” इसके बाद अक्षय कुमार ने देश को सीधा संदेश देते हुए कहा: “मैं भारत के सभी लोगों से कहना चाहता हूं… उत्तर-पूर्व के लोगों के साथ भेदभाव होता है। लेकिन वो भी उतने ही भारतीय हैं जितना मैं हूं, आप हैं और यहां बैठे बाकी लोग हैं।”

अक्षय कुमार ने यह भी याद दिलाया कि उत्तर-पूर्व के लोगों का देश के लिए बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा:

“देश के लिए उनका बहुत बड़ा योगदान है। नागा रेजिमेंट हो, कारगिल युद्ध हो या बांग्लादेश युद्ध… उन्होंने देश के लिए अपना खून दिया है। वो भारतीय हैं।” इस पूरे पल ने यह दिखाया कि अक्षय कुमार सिर्फ फिल्मों के जरिए ही नहीं, बल्कि सार्वजनिक मंचों पर भी समाज से जुड़े जरूरी मुद्दों पर बोलने से पीछे नहीं हटते।

उन्होंने यह साफ किया कि मज़ाक के नाम पर किसी के रंग, चेहरे या पहचान पर टिप्पणी करना गलत है और यह हमारे देश की एकता के खिलाफ है। भारत विविधता का देश है और उत्तर-पूर्व के लोग भी पूरी तरह हमारे अपने हैं। टीवी पर ऐसी सच्ची बातें बहुत कम सुनाई देती हैं, इसलिए यह पल बेहद अहम माना जा रहा है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
Akshay KumarIndiansNorth-EastPeopleprime timeTV show
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
पंजाब सेक्रेटेरिएट को बम से उड़ाने की धमकी, सिक्योरिटी एजेंसियां ​​और एडमिनिस्ट्रेशन अलर्ट
next post
जियो स्टूडियोज और रितेश विलासराव देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पोस्टर शिवाजी जयंती पर हुआ रिलीज

You may also like

‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100...

April 11, 2026

राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा...

April 11, 2026

प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की...

April 11, 2026

इस दिन आ रहा है ‘स्वयंभू’ का पहला...

April 11, 2026

रोंगटे खड़े कर देगा राजा शिवाजी एंथम, अजय-अतुल...

April 11, 2026

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ईरान से सीजफायर पर बातचीत करने...

April 11, 2026

ईरान की 10 शर्तों के आगे झुके डोनाल्ड...

April 8, 2026

US-Israel ईरान सीज़फ़ायर : 40वें दिन जंग रुकी,...

April 8, 2026

BJP स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, पार्टी...

April 6, 2026

‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र बिग बॉस...

April 6, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार...
राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा लुक? रत्नावेलु ने शेयर की...
प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की चर्चा ने इंटरनेट पर मचाया...

Latest Articles

‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार करने वाला पहला मराठी रियलिटी शो!
राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा लुक? रत्नावेलु ने शेयर की कलर ग्रेडिंग सुइट से बिहाइंड-द-सीन्स की झलक
प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की चर्चा ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, फैंस के आ रहे हैं जबरदस्त रिएक्शंस
इस दिन आ रहा है ‘स्वयंभू’ का पहला सिंगल ‘आजा धीररा’, मेकर्स ने पोस्टर के साथ किया ऐलान
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions