Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
शिर्डी में लॉन्च हुआ ‘चिल्ड्रेन ऑफ गॉड’ का...
‘द पैराडाइज’ का ‘आया शेर’ बना 2026 का...
महावतार नरसिम्हा के 1 साल पूरा : भारतीय...
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, धर्मेंद्र प्रधान...
‘बजरंगी भाईजान’ के 11 साल: सलमान खान फिल्म्स...
TVF Hits 2026: ‘ग्राम चिकित्सालय 2’, ‘एस्पिरेंट्स 3’...
Veer Hirani IMDb List: ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के...
Punjab Fee Regulation Ordinance 2026: पंजाब में निजी...
राम मंदिर के कथित घोटाले पर AAP का...
‘कॉकटेल’ के सालों बाद भी क्यों छाई हैं...
Monday, July 27, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़Arvind Kejriwal का बड़ा ऐलान, ‘मैं दो दिन बाद CM पद से इस्तीफा दूंगा…’
टॉप न्यूज़देश

Arvind Kejriwal का बड़ा ऐलान, ‘मैं दो दिन बाद CM पद से इस्तीफा दूंगा…’

by live24india September 15, 2024
by live24india September 15, 2024 0 comments 461 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
462

नई दिल्ली, 15 (live24india.com) : आबकारी नीति ‘घोटाला’ मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के दो दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को आम आदमी पार्टी के मुख्यालय पहुंचे। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद सीएम केजरीवाल कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि ‘मैं दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा दूंगा।

केजरीवाल ने कहा, मैं तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती कि केजरीवाल इमानदार है, तब तक मैं कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी से ही कोई मुख्यमंत्री बनेगा। विधायक दल की बैठक होगी।

उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने कानून बनाकर मेरे काम बंद करने की कोशिश की। उन्होंने कहा अगर आपको लगता है केजरीवाल ईमानदार हैं तो जमकर हमारे पक्ष में वोट देना। फरवरी में चुनाव हैं। मेरी मांग कि चुनाव तुरंत कराएं जाएं। नवंबर में महाराष्ट्र के साथ चुनाव कराएं जाएं। मनीष सिसोदिया ने कहा कि वह भी डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री का पद तभी संभालेंगे जब फरवरी में चुनाव में जीत के बाद जनता की अदालत से चुनकर आ जाएं।

CM @ArvindKejriwal जी का ऐतिहासिक एलान 🔥👇

♦️मैं जेल से अग्निपरीक्षा देने आया हूँ
♦️दो दिन बाद मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफ़ा दूँगा
♦️तब तक CM की कुर्सी पर नहीं बैठूँगा जबतक जनता फ़ैसला नहीं सुनाती

जनता करेगी अपने केजरीवाल को ईमानदार साबित 🙏💯#केजरीवाल_ईमानदार_है pic.twitter.com/7mp7PZ4igk

— AAP (@AamAadmiParty) September 15, 2024

“दिल्ली में नवंबर में चुनाव कराने की मांग की”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में फरवरी में चुनाव होने हैं। लेकिन मेरी मांग है कि राष्ट्रीय राजधानी में महाराष्ट्र के साथ नवंबर में चुनाव कराए जाएं। अगले कुछ दिनों में ‘आप’ विधायकों की बैठक होगी, ‘आप’ का कोई नेता मुख्यमंत्री पद संभालेगा।

मैंने अपने वकील से कहा कि जब तक मैं बरी होकर नहीं आ जाऊं तब तक मैं सीएम का पद नहीं छोड़ूंगा. लेकिन कोर्ट ने हमें बेल दे दी। ऐसे केस में जिसमें बेल मिलनी मुश्किल थी। सीएम ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तें रखीं है. इसलिए मैं काम नहीं कर पाऊंगा। लेकिन बीते 10 साल में केंद्र ने एलजी साहब ने भी तो कई कंडिशन लगाए थे. लेकिन मैंने काम करके दिखाया।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
AAPArvind KejriwalBhagwant MannBig AnnouncementCM ResignDelhiDelhi CMDelhi Government
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
बादाम प्रोटीन का स्त्रोत, मांसपेशियों बनाए मजबूत
next post
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा साहसिक और क्रांतिकारी कदम : CM भगवंत मान

You may also like

‘द पैराडाइज’ का ‘आया शेर’ बना 2026 का...

July 27, 2026

महावतार नरसिम्हा के 1 साल पूरा : भारतीय...

July 27, 2026

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, धर्मेंद्र प्रधान...

July 23, 2026

‘बजरंगी भाईजान’ के 11 साल: सलमान खान फिल्म्स...

July 17, 2026

TVF Hits 2026: ‘ग्राम चिकित्सालय 2’, ‘एस्पिरेंट्स 3’...

July 17, 2026

Veer Hirani IMDb List: ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के...

July 17, 2026

Punjab Fee Regulation Ordinance 2026: पंजाब में निजी...

July 13, 2026

राम मंदिर के कथित घोटाले पर AAP का...

July 13, 2026

‘कॉकटेल’ के सालों बाद भी क्यों छाई हैं...

July 12, 2026

अन्नू कपूर की फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ का...

July 11, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

शिर्डी में लॉन्च हुआ ‘चिल्ड्रेन ऑफ गॉड’ का ट्रेलर, ट्रांसजेंडर समुदाय के सम्मान...
‘द पैराडाइज’ का ‘आया शेर’ बना 2026 का सबसे बड़ा चार्टबस्टर, 200 मिलियन...
महावतार नरसिम्हा के 1 साल पूरा : भारतीय एनिमेशन की ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर, दिसंबर...

Latest Articles

शिर्डी में लॉन्च हुआ ‘चिल्ड्रेन ऑफ गॉड’ का ट्रेलर, ट्रांसजेंडर समुदाय के सम्मान और समानता का देगा संदेश
‘द पैराडाइज’ का ‘आया शेर’ बना 2026 का सबसे बड़ा चार्टबस्टर, 200 मिलियन स्टोरी रीच और 1.8 मिलियन लाइक्स का रिकॉर्ड
महावतार नरसिम्हा के 1 साल पूरा : भारतीय एनिमेशन की ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर, दिसंबर 2027 में आएगी महावतार परशुराम
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन खत्म नहीं होगा: अभिजीत दिपके
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions