- कई जिलों में तेज बारिश और धूल भरी आंधी से भारी तबाही, राहत-बचाव कार्य जारी
लखनऊ, 14 मई : Uttar Pradesh में बुधवार को आए तेज तूफान, धूल भरी आंधी और भारी बारिश ने भारी तबाही मचा दी। राज्य के कई जिलों में खराब मौसम के चलते अब तक 74 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। अचानक बदले मौसम के कारण पेड़ उखड़ गए, कच्चे मकान ढह गए और कई इलाकों में बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हो गई।
सबसे ज्यादा असर Prayagraj, Bhadohi, Mirzapur, Fatehpur और Unnao जिलों में देखने को मिला। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अकेले प्रयागराज में 17 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा भदोही में 16, मिर्जापुर में 14, फतेहपुर में 9 और उन्नाव में 4 लोगों ने जान गंवाई है।

वहीं Bareilly में 4, Kanpur Dehat में 3, Badaun में 5, Chandauli में 2 और Sonbhadra में 1 व्यक्ति की मौत दर्ज की गई है। अधिकांश मौतें पेड़ गिरने, मकानों के ढहने और बिजली गिरने की घटनाओं में हुई हैं।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कुछ इलाकों में तेज हवाएं और बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया गया है।
सरकार ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों में रहने और सतर्कता बरतने की अपील की है।

