जालंधर : ज्योति पब्लिक स्कूल, अमन नगर के छात्रों ने कक्षा 10वीं (सीबीएसई) के वार्षिक परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। बच्चों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर स्कूल के साथ-साथ अपने माता-पिता को भी गौरवान्वित किया। हमारे विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सरिता ने सर्वाधिक 88.4% अंक प्राप्त कर प्रथम, खुशबू ने 86.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा अवनी सहगल ने 82.8% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। सभी विद्यार्थी 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए। प्रधानाचार्या श्रीमती मधु उप्पल लूथरा ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी।
live24india
इजरायली सेना ने गाजा तक सहायता पहुंचाने के लिए नई क्रॉसिंग खोलने की घोषणा की
यरुशलम। इजरायली सेना ने अकाल प्रभावित गाजा पट्टी में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक नया क्रॉसिंग खोला है। अप्रैल की शुरुआत में, इजरायली सरकार ने गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए इरेज़ क्रॉसिंग को अस्थायी रूप से फिर से खोलने की मंजूरी दे दी, जिसे फिलिस्तीनियों के लिए बीट हनौन क्रॉसिंग भी कहा जाता है। सेना ने कहा कि उसने उत्तरी गाजा के जबालिया क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया, जबकि पूर्वी राफा और राफा क्रॉसिंग के गज़ान साइड में अपना अभियान जारी रखा। सेना ने नोट किया कि उसकी वायु सेना ने शनिवार को पूरे एन्क्लेव में 150 स्थानों पर हमला किया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सेना ने अमेरिका के साथ समन्वय में इजरायल और उत्तरी गाजा के बीच ‘पश्चिमी इरेज क्रॉसिंग’ खोलने का ऐलान किया। सेना के अनुसार, नया क्रॉसिंग इरेज क्रॉसिंग के पश्चिम में समुद्र तट के करीब स्थित है। क्रॉसिंग का निर्माण इजरायली सेना द्वारा “गाजा, विशेष रूप से पट्टी के उत्तर में सहायता के लिए मार्ग बढ़ाने के प्रयास के हिस्से के रूप में किया गया है”।
राकेश राठौर ने संभाली भाजपा स्पोर्ट्स सेल के साथ सुशील रिंकू के चुनाव प्रचार की कमान
जालंधर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं जालंधर के पूर्व में राकेश राठौर ने भाजपा स्पोर्ट्स सेल के जिला अध्यक्ष कुणाल गोस्वामी मांगा पहलवान की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी जालंधर लोकसभा के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में चुनावी सभा में उनके हक में चुनाव प्रचार करते हुए सग्गर कॉलोनी में गुलशन कपूर एवं अजय कपूर द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित किया जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष विज,मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार आरके, मंडल महामंत्री दिनेश महेंद्रु, अनिल शर्मा,जिला सचिव अमित भाटिया, अशोक चड्ढा, अशोक जगोता,यजीत हुरिया,नितिन बहरोल, वरुण नागपाल,राजन शर्मा, हेमंत पाठक, मुख्य रूप से उपस्थित थे जिसमें राकेश राठौर ने कहा कि आज पूरे देश में सभी पार्टियों देश के विकास को लेकर चुनाव नहीं लड़ रही बल्कि उन सभी का सिर्फ एक ही एजेंडा है कि वह नरेंद्र मोदी को हराये और अपने आप को बचाए। क्योंकि पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश के सभी भ्रष्टाचारियो को जमानत पर लाकर खड़ा कर दिया है
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के विकासवादी सोच को लेकर आज समाज का हर वर्ग भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित है। राठौर ने कहा कि केवल भाजपा ही जालंधर लोकसभा हलके के लोगों को सुरक्षा की सुविधा दे सकती है और हम सभी के उज्जवल भविष्य को धरातल पर लागू कर सकती है राठौर ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बनकर पंजाब में ऊबरेगी और आगामी चुनावो में इस बार भाजपा को विजय का परचम लहराने से कोई नहीं रोक सकता राठौर ने कहा कि आम आदमी पार्टी की घटिया कारगुजारी को देखते हुए पंजाब के लोगों को केवल भाजपा में ही अपना भविष्य सुरक्षित नजर आ रहा है उन्होंने कहा कि आज पंजाब में अराजकता पूरे जोरों पर चल रही है तथा हर पंजाबी अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह गहन चिंतन में डूबा हुआ है पंजाब के लोग डरे हुए हैं और सहमे हुए हैं राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब में अमन और शांति स्थापित कर सकती है राठौर ने कहा कि क्या आज पंजाब में नशा कम हुआ है बल्कि पहले से भी कई गुना बढ़ चुका है और पंजाब का युवा आज नशे के दलदल में गिरता जा रहा है।आज जालंधर की सड़कों का बुरा हाल है सड़कों में गड्ढे नहीं बल्कि गढो में सड़के दिख रही हैं।गंदगी चारों ओर बुरी तरह फैली हुई है
आम आदमी पार्टी की सरकार ने जो महिलाओं को हजार रुपए देने का वादा कर सत्ता में आए थे वह भी पूरा नहीं किया पंजाब की मां और बहनों का ₹25000 से भी ज्यादा का बकाया पंजाब सरकार की तरफ खड़ा हो चुका है उन्होंने सग्गर कॉलोनी निवासियों को यह अपील की कि वह खुद तो भाजपा के पक्ष में वोट डालें बल्कि अपने सभी रिश्तेदार सगे संबंधियों को भी भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील करें और जालंधर को विकास की रफ्तार को देश के विकास की रफ्तार के साथ मिलाये। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रंजीत विर्दी, दविंदर चावला ,विनीत गुप्ता, नितिन शर्मा, दिनेश सहगल, रेनू कपूर, मोनिका कपूर, रितु वर्मा, फुला ग्रोवर, दिनेश वर्मा, वंश कपूर,हरीश मागो, नरेश मागो, नैंसी गोस्वामी, अशोक चड्ढा एवं अशोक जगोता व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे
लोकसभा चुनाव के बीच सोनिया गांधी का बड़ा ऐलान, ‘महिलाओं को देंगे एक लाख’
दिल्ली : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण को लेकर हो रही वोटिंग के बीच कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महिलाओं के लिए संदेश जारी करते हुए बड़ा ऐलान किया। सोनिया गांधी ने सोमवार को वीडियो संदेश जारी कर कहा, ”स्वतंत्रता की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत बनाने में महिलाओं का बड़ा हाथ रहा है। आज महिलाओं को भयंकर महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना के तहत गरीब परिवार की महिला को हर साल एक लाख रुपये देंगे।”
सोनिया गांधी ने कहा कि कर्नाटक और तेलंगाना में पहले से ही हमारी गारंटी ने करोड़ों परिवार की जिंदगी बदल दी है। चाहे मनरेगा हो, चाहे शिक्षा का अधिकार हो या फिर भोजना सुरक्षा का अधिकाऱ हो। हमारी इन योजनाओं ने लाखों परिवार को ताकत दी है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था, लंगर में की सेवा
पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पटना स्थित तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब में मत्था टेका। तख्त श्री पटना साहिब को तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब के नाम से भी जाना जाता है, जो सिखों के पांच तख्तों में से एक है। सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह का जन्म 1666 में पटना में हुआ था। उन्होंने आनंदपुर साहिब जाने से पहले अपने प्रारंभिक वर्ष यहीं बिताए थे।
रविवार को उन्होंने पटना में रोड शो किया था। इसके बाद सोमवार सुबह पटना के तख्त साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। यहां पीएम ने सिख पगड़ी पहनकर गुरुद्वारे में प्रवेश किया। इस दौरान उन्होंने सेवा भी की जिसमें लंगर में लोगों को खाना परोसा। इसके साथ ही खुद भी लंगर का स्वाद चखा।
प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर पगड़ी बांधकर श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब का दौरा किया। उन्होंने एक दिन पहले पटना में रोड शो किया था। मोदी बिहार में कहीं भी रोड शो करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं.रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री और राज्य भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और स्थानीय सांसद रविशंकर प्रसाद थे।
कोझिकोड : केरल के मछुआरों की एक नाव को समुद्र में एक भारतीय मालवाहक जहाज ने सोमवार सुबह टक्कर मार दी। उस समय नाव में 6 मछुआरे सवार थे। मालवाहक जहाज से टकराने के बाद नाव के दो टुकड़े हो गये। हादसे में 2 मछुआरों की मौत हो गई। यह हादसा केरल के चावाकाडू से 32 समुद्री मील की दूरी पर हुआ।
वे शुक्रवार को पोन्नानी से रवाना हुए थे। जहाज के सदस्यों ने 6 मछुआरों में से 4 को बचा लिया, जबकि अब्दुल सलाम और गफूर की मौत हो गई। बाद में भारतीय कोस्ट गार्ड और नौसेना की टीमों ने वहां पहुंचकर दोनों के शव निकाले।
पुंछ : आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के वाहन पर की गोलीबारी, 5 जवान घायल, सर्च ऑपरेशन शुरू
जम्मू : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार शाम आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के वाहन पर गोलीबारी की। इस हमले में सेना के पांच जवान घायल हो गए। स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। वाहनों को शाहसितार के पास जनरल क्षेत्र में एयर बेस के अंदर सुरक्षित कर दिया गया है।
अधिकारियों ने कहा कि यह हमला आज शाम सवा छह बजे करीब हुआ है। एक सैन्य वाहन जोकि एमइएस से संबधित है, जवानों को लेकर शसटार से जारावाली की तरफ जा रहा था। रास्ते में बक्करवाल मोहल्ला सनेई के पास आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में पांच जवान जख्मी हुए हैं। अन्य जवानों ने तुरंत अपनी पोजीशन ली और जवाबी फायर किया।
जालंधर : ज्योति पब्लिक स्कूल में 4 मई, 2024 (शनिवार) को टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी योग्यता व प्रतिभा का प्रदर्शन बढ़-चढ़कर किया। इस आयोजन के अंतर्गत विद्यार्थियों ने पंजाबी, हिंदी नृत्य, गायन आदि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपने कौशल का प्रदर्शन किया और बहुत आनंद उठाया।

स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमती मधु उप्पल ने इस आयोजन की प्रशंसा की और आयोजन टीम व स्टूडेंट्स को बधाई दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को पढ़ाई करने के साथ-साथ अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और विद्यार्थियों को अन्य गतिविधियों में भाग लेने के महत्व के बारे में जानकारी दी।


चुनावी रैली : दरभंगा में पीएम मोदी ने धर्म के आधार पर आरक्षण मामले पर कांग्रेस, राजद को घेरा
दरभंगा : दरभंगा के राज मैदान में भाजपा प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने धर्म के आधार पर आरक्षण के मामले पर कांग्रेस और राजद को घेरा। उन्होंने कहा कि लंबी चर्चा के बाद हमारा संविधान बना। बाबा साहेब आंबेडकर, राजेंद्र प्रसाद जैसे बड़े-बड़े विद्वान ने धर्म के आधार पर आरक्षण पर लंबी चर्चा की। 77 साल पहले उन्होंने तय किया कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दे सकते। देश को फिर से नहीं बांट सकते। बाबा साहेब ने इसके खिलाफ खुलेआम वकालत की। पंडित नेहरू ने भी धर्म के आधार पर आरक्षण का विरोध किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के नाम लिए बिना जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में जिस तरह एक शहजादे हैं, उसी तरह पटना में भी एक शहजादे हैं। दोनों के रिपोर्ट कार्ड एक ही जैसे हैं। एक शहजादा पूरे देश को तो दूसरा पूरे बिहार को अपनी जागीर समझता है।
उन्होंने कहा कि आज जब गरीब, एससी, एसटी, ओबीसी का कांग्रेस से मोह भंग हो गया है, तब कांग्रेस दलित, आदिवासी और ओबीसी कोटे को कम कर धर्म के आधार पर मुस्लिमों को आरक्षण देने में लगी हुई है। इस साजिश में राजद भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। प्रधानमंत्री ने आगे लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के शहजादे के पिता ने आरक्षण में से कोटा निकालकर मुस्लिमों को देने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि वे जब रेल मंत्री थे तब रेलवे में मुसलमानों को कोटा देने की मांग की थी। पीएम मोदी ने साफ कहा कि ये एससी, एसटी, ओबीसी का हक छीनकर मुस्लिमों को देना चाहते हैं। ये डाका डालने की फिराक में हैं।
मंदिर के पुजारियों ने मंदिर में किया 33 साल के नौजवान की हत्या, हवनकुंड के नीचे दफनाया शव
धूरी : पंजाब के संगरूर इलाके से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां धूरी के दोहाला रेलवे फाटक के पास बंगलामुखी मंदिर के 2 पुजारियों ने युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान धूरी निवासी गुरिंदर कुमार के 33 वर्षीय बेटे सुदीप कुमार के रूप में हुई। शव को मंदिर में हवन कुंड के नीचे दफनाया गया था। पुलिस ने शव को मंदिर में बने हवन कुंड के नीचे से बरामद किया है।
हत्या करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सौरभ सभ्रवाल ने बताया कि मंदिर में हुई हत्या की गहनता से जांच चल रही है और हत्या करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सिटी धूरी के प्रभारी सौरभ सभ्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों सुदीप कुमार के परिजनों द्वारा थाना सिटी धूरी को दिए गए आवेदन के अनुसार सुदीप कुमार जो छोटे बच्चों को पंडित विद्या पढ़ाता था 2 तारीख को वापस नहीं लौटा।
जब उसने मंदिर में जाकर पूछा तो मंदिर के पंडित परमानंद ने कहा कि वह 2 दिन से मंदिर नहीं आया है, लेकिन जब पुलिस ने मंदिर के पंडित परमानंद से पूछताछ की तो पुलिस को उस पर शक हुआ, इसलिए पुलिस उसे लेकर गई। थाने ले जाने पर परमानंद ने सुदीप कुमार की हत्या की पूरी कहानी बताई और स्वीकार किया कि उसने ही उसकी हत्या कर शव को हवनकुंड के नीचे दबा दिया है।
