Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का पहला गाना ‘दो नंबरी’...
SVC63: सलमान खान की फीस पर मेकर्स का...
‘उसके साए के भी उड़ने के लिए पंख...
सावन सोमवार 2026: पहला व्रत कब है? जानें...
सनी देओल ‘बटवारा 1947’ प्रमोशनल टूर में करेंगे...
इंतजार खत्म: 6 अगस्त को रिलीज होगा नानी...
एकता कपूर की लॉन्च की हुई ये 7...
रविंदर कुमार ने लॉन्च किया एक्सीलेंसी स्टूडियोज़, फिल्म,...
अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग पर चंडीगढ़...
‘खोसला का घोसला 2’ में दिव्या खोसला की...
Wednesday, August 5, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • धर्म आस्था
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़Bihar : नालंदा के शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ से 8 की मौत, 6 घायल; CM ने जताया दुख
टॉप न्यूज़देश

Bihar : नालंदा के शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ से 8 की मौत, 6 घायल; CM ने जताया दुख

by live24india March 31, 2026
by live24india March 31, 2026 0 comments 51 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
52

नालंदा: बिहार के नालंदा से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां के शीतला मंदिर में भगदड़ मच गई है। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है और 8 लोग घायल हैं।

नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव में शीतला मंदिर में आज मंगलवार की वजह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसी दौरान पूजा करने के क्रम में भीड़ अनियंत्रित हो गई और भगदड़ मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही दीपनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया।

इस घटना को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने दुख जताया है। मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए गए हैं और पटना के कमिश्नर को घटनास्थल पर भेजा गया है। इस मामले में मुआवजे का भी ऐलान कर दिया गया है। मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से 4-4 लाख रुपए और सीएम राहत कोष से 2-2 लाख रुपए देने के निर्देश दिए गए हैं। यानी मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख रुपए का मुआवजा मिलेगा।

घटना के दौरान मौजूद एक युवक ने बताया, “आज सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ थी। इसी दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। सब कुछ पूजा-पाठ सही चल रहा था। अचानक भगदड़ मच गई और ये पता ही नहीं चला कि ऐसा क्यों हुआ। लोग इधर उधर भागने लगे। भीड़ की व्यवस्था के लिए वहां बैरिकेडिंग भी थी और लाइनिंग भी थी। भीड़ की सुरक्षा में भी लोग मौजूद थे। लेकिन पता नहीं किसने शोर मचाया और लोग इधर-उधर भागने लगे। ये मेला सदियों से चला आ रहा है। हर बार सब सही होता है। इस बार पता नहीं कैसे ये भगदड़ मच गई।”

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
BiharCM NitiSh KumarNalandaSheetlashtami TempleStampede
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर छिपाने का खुलासा : हरपाल चीमा
next post
जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने अभिनीत ‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र जारी

You may also like

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का पहला गाना ‘दो नंबरी’...

August 4, 2026

SVC63: सलमान खान की फीस पर मेकर्स का...

August 4, 2026

‘उसके साए के भी उड़ने के लिए पंख...

August 4, 2026

सावन सोमवार 2026: पहला व्रत कब है? जानें...

August 2, 2026

सनी देओल ‘बटवारा 1947’ प्रमोशनल टूर में करेंगे...

August 2, 2026

इंतजार खत्म: 6 अगस्त को रिलीज होगा नानी...

August 1, 2026

एकता कपूर की लॉन्च की हुई ये 7...

August 1, 2026

रविंदर कुमार ने लॉन्च किया एक्सीलेंसी स्टूडियोज़, फिल्म,...

August 1, 2026

अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग पर चंडीगढ़...

July 29, 2026

‘खोसला का घोसला 2’ में दिव्या खोसला की...

July 28, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • About Us
    • Fact Check Policy
    • Contact Us
    • Work With Us
    • Privacy Policy
    • Advertise With Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Editorial Policy
    • Correction Policy
    • Cookie Policy

Edtior's Picks

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का पहला गाना ‘दो नंबरी’ रिलीज, धांडा न्योलीवाला ने बॉलीवुड...
SVC63: सलमान खान की फीस पर मेकर्स का बड़ा बयान, 6 अगस्त से...
‘उसके साए के भी उड़ने के लिए पंख हैं’, नानी की ‘द पैराडाइज’...

Latest Articles

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का पहला गाना ‘दो नंबरी’ रिलीज, धांडा न्योलीवाला ने बॉलीवुड में रखा कदम
SVC63: सलमान खान की फीस पर मेकर्स का बड़ा बयान, 6 अगस्त से मुंबई में शुरू होगा मेगा एक्शन शेड्यूल
‘उसके साए के भी उड़ने के लिए पंख हैं’, नानी की ‘द पैराडाइज’ के नए पोस्टर ने बढ़ाया रोमांच
सावन सोमवार 2026: पहला व्रत कब है? जानें पूजा विधि, शुभ रंग, क्या करें और क्या न करें

© 2026 Live24 India. All Rights Reserved.  Powered by Live 24 India

  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • धर्म आस्था
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions