Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
BJP स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, पार्टी...
‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र बिग बॉस...
पंचायत’ के 6 साल हुए पूरे, प्राइम वीडियो...
‘मातृभूमि’ के गाने ‘चांद देख लेना’ का मेकिंग...
आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने बेटे के जन्मदिन...
कलियुग राइजिंग: भारत की एआई फिल्म ने रचा...
जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने अभिनीत...
Bihar : नालंदा के शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़...
पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये...
सनौर में 87 करोड़ की लागत से होगा...
Monday, April 6, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़सीएम मान का एलान, ‘मेरी रसोई योजना’ के तहत 40 लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त राशन
टॉप न्यूज़पंजाब

सीएम मान का एलान, ‘मेरी रसोई योजना’ के तहत 40 लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त राशन

by live24india February 23, 2026
by live24india February 23, 2026 0 comments 15 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
16
  • राशन किट में 2 किलो मूंग-छोले की दाल-चीनी, 1 किलो नमक, 200 ग्राम हल्दी, 1 लीटर सरसों का तेल मिलेगा : CM भगवंत मान
  • इस योजना का सबसे ज्यादा फायदा पंजाब के लाखों गरीब और दलित परिवार को होगा : हरपाल सिंह चिमा
  • पंजाब की जनता को एनएफएसए के तहत मिलने वाले गेहूं से अलग ये किट दी जाएंगी

चंडीगढ़, 23 फरवरी : पंजाब में पहली बार व्यापक स्तर पर खाद्य और पोषण सुरक्षा को मजबूती देने के उद्देश्य से ऐतिहासिक पहल करते हुए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने आज ‘मेरी रसोई’ योजना की शुरुआत का ऐलान किया, जिसके तहत 40 लाख परिवारों को अप्रैल से तिमाही आधार पर मुफ्त फूड किट (भोजन किट) का वितरण शुरू किया जाएगा उल्लेखनीय है कि ये फूड किट राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत दिए जाने वाले गेहूं से अलग तौर पर प्रदान की जाएंगी।

इस योजना की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार “जन कल्याण योजनाओं के लिए संसाधन जुटाना अच्छी तरह जानती है, जो पूरी ईमानदारी और दूरदर्शिता के साथ चलती है।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हर बच्चे के लिए पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करना सिर्फ एक वादा नहीं बल्कि हमारा नैतिक फर्ज है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले लोक-हितैषी बजट में भी समाज के हर वर्ग के हितों का ख्याल रखते हुए लोक भलाई उपायों का दायरा और विस्तृत किया जाएगा।

मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पहल पंजाब के हर परिवार के लिए खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने संबंधी पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। देश को अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में पंजाब के शानदार योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के मेहनती और जुझारू किसानों ने अथक मेहनत से यह सुनिश्चित किया कि देश में कोई भी भूखा न सोए। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य ने देश का पेट भरने में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हालांकि पंजाब में अभी भी कुछ परिवार ऐसे हैं, जो अपनी रोजी-रोटी के लिए रोज संघर्ष करते हैं, जिनकी मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यह महत्वाकांक्षी ‘मेरी रसोई योजना’ शुरू की है।

इस योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत राज्य सरकार 40 लाख परिवारों को फूड किट प्रदान करेगी। प्रत्येक किट में मासिक खपत के लिए दो किलो दाल, दो किलो चीनी, एक किलो नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर और एक लीटर सरसों का तेल होगा। ये फूड किट राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत योग्य लाभार्थियों को पहले वितरित की जा रही गेहूं से अलग तौर पर प्रदान की जाएंगी।

उन्होंने आगे बताया कि मार्कफेड इस पहल के लिए नोडल एजेंसी के रूप में काम करेगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि मार्कफेड इन किटों के वितरण के लिए नोडल एजेंसी होगी और ये किट खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा मुफ्त में सप्लाई की जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत व्यवस्था बनाई है।

पंजाब की विरासत के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबियों ने पिछले समयों में देश को अनाज संकट से बाहर निकाला था और यह पहल हमारी सरकार द्वारा लोक भलाई के लिए की जा रही लोक-हितैषी नीतियों की श्रृंखला का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह गारंटी न तो लिखी गई थी और न ही हमारी पार्टी के मेनिफेस्टो का हिस्सा थी, लेकिन यह पंजाब के लोगों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है और हम इसे पूरा कर रहे हैं।

बच्चों और परिवारों पर इस योजना के सकारात्मक प्रभाव को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पहल यह सुनिश्चित करेगी कि राज्य के हर बच्चे को पौष्टिक भोजन मिले, जो पंजाब भर में खाद्य और पोषण सुरक्षा को मजबूती देगा।

उन्होंने ऐलान किया कि इन किटों का वितरण अप्रैल में शुरू होगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि अप्रैल महीने से शुरू होकर हर तिमाही के बाद इन किटों का मुफ्त वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिया कि किसी भी हालत में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पंजाब सरकार सप्लाई की जाने वाली सभी खाद्य वस्तुओं की सख्त गुणवत्ता जांच सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि खराब गुणवत्ता या अनियमित सप्लाई संबंधी किसी भी शिकायत से सख्ती से निपटा जाएगा।

अपनी सरकार की लोक-हितैषी सोच का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारी सरकार समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए दृढ़ प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का आगामी लोक-हितैषी बजट पंजाब के लोगों के लिए भलाई उपायों को और मजबूत करेगा।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
Bhagwant Mannfree rationMeri Rasoi YojanaPunjab familie
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
टॉक्सिक : यश का क्लीन-शेव लुक देख दंग रह जाएंगे आप, डबल रोल का बड़ा इशारा!
next post
भारत में जमशेदपुर के बाद टाटा स्टील का दूसरा सबसे बड़ा प्लांट अब पंजाब में : CM भगवंत मान

You may also like

BJP स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, पार्टी...

April 6, 2026

‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र बिग बॉस...

April 6, 2026

पंचायत’ के 6 साल हुए पूरे, प्राइम वीडियो...

April 3, 2026

‘मातृभूमि’ के गाने ‘चांद देख लेना’ का मेकिंग...

April 3, 2026

आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने बेटे के जन्मदिन...

April 3, 2026

कलियुग राइजिंग: भारत की एआई फिल्म ने रचा...

April 3, 2026

जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने अभिनीत...

March 31, 2026

Bihar : नालंदा के शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़...

March 31, 2026

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये...

March 30, 2026

सनौर में 87 करोड़ की लागत से होगा...

March 30, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

BJP स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, पार्टी को अपनी मां मानते हैं,...
‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र बिग बॉस मराठी के साथ नेशनल टेलीविज़न...
पंचायत’ के 6 साल हुए पूरे, प्राइम वीडियो ने आधिकारिक तौर पर किया...

Latest Articles

BJP स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, पार्टी को अपनी मां मानते हैं, हर चुनौती का ईमानदारी से सामना कर रहे
‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र बिग बॉस मराठी के साथ नेशनल टेलीविज़न पर होगा प्रीमियर
पंचायत’ के 6 साल हुए पूरे, प्राइम वीडियो ने आधिकारिक तौर पर किया सीजन 5 का ऐलान
‘मातृभूमि’ के गाने ‘चांद देख लेना’ का मेकिंग वीडियो आउट, सलमान-चित्रांगदा की दिखी केमिस्ट्री
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions