Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, धर्मेंद्र प्रधान...
‘बजरंगी भाईजान’ के 11 साल: सलमान खान फिल्म्स...
TVF Hits 2026: ‘ग्राम चिकित्सालय 2’, ‘एस्पिरेंट्स 3’...
Veer Hirani IMDb List: ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के...
Punjab Fee Regulation Ordinance 2026: पंजाब में निजी...
राम मंदिर के कथित घोटाले पर AAP का...
‘कॉकटेल’ के सालों बाद भी क्यों छाई हैं...
अन्नू कपूर की फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ का...
भारतीय फिल्म व्यापार और इंडस्ट्री में योगदान के...
‘रामायण’ के मेकर्स 9 जुलाई से देशभर के...
Sunday, July 26, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़जालंधर और अमृतसर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर धमाके, IED की आशंका; कोई हताहत नहीं
टॉप न्यूज़पंजाब

जालंधर और अमृतसर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर धमाके, IED की आशंका; कोई हताहत नहीं

by live24india May 5, 2026
by live24india May 5, 2026 0 comments 30 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
31

जालंधर/अमृतसर, 5 मई : पंजाब के जालंधर और अमृतसर में मंगलवार रात बीएसएफ (BSF) हेडक्वार्टर के बाहर हुए धमाकों से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों जगहों पर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। हालांकि राहत की बात यह है कि इन धमाकों में किसी को चोट नहीं लगी।

जालंधर में यह धमाका पीएपी चौक के पास रात करीब 7:57 बजे हुआ। सूत्रों के अनुसार, एक संदिग्ध व्यक्ति गलत दिशा से पैदल आता हुआ देखा गया। वह उस जगह पहुंचा, जहां फुटपाथ पर एक एक्टिवा स्कूटी खड़ी थी। उसने पॉलिथीन में लिपटा एक पैकेट वहां रखा और तुरंत बस अड्डे की ओर भाग गया। कुछ ही सेकंड बाद जोरदार धमाका हो गया। जांच एजेंसियों को शक है कि उसका कोई साथी पास में ही इंतजार कर रहा था, जिसके साथ वह मौके से फरार हो गया।

फोरेंसिक टीम को मौके से धमाके में इस्तेमाल सामग्री के कुछ हिस्से मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खास बात यह भी है कि 6 मई को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का जालंधर दौरा तय है, इसलिए सुरक्षा एजेंसियां और ज्यादा सतर्क हो गई हैं।

जिस एक्टिवा स्कूटी पर धमाका हुआ, वह बीएसएफ के पूर्व जवान कश्मीर सिंह की बताई जा रही है। उनका बेटा गुरप्रीत सिंह, जो कूरियर का काम करता है, उस समय बीएसएफ हेडक्वार्टर के अंदर पार्सल देने गया हुआ था। पुलिस ने पूछताछ के लिए गुरप्रीत सिंह को हिरासत में लिया है।

वहीं, अमृतसर में बीएसएफ हेडक्वार्टर खासा के गेट नंबर 5 और 6 के बाहर रात करीब 11 बजे एक और धमाका हुआ। यहां भी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

दोनों घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इन धमाकों के पीछे कौन लोग हैं और इसका मकसद क्या था। फिलहाल पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
एक दिन’ की स्टारकास्ट की कैंडिड चैट का इंतज़ार, साई पल्लवी–जुनैद खान फिर बटोर रहे सुर्खियां
next post
आखिर ‘रामायणम्’ का पुष्पक विमान क्यों है अब तक का सबसे बेहतरीन चित्रण? जानिए इसकी खासियत

You may also like

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, धर्मेंद्र प्रधान...

July 23, 2026

‘बजरंगी भाईजान’ के 11 साल: सलमान खान फिल्म्स...

July 17, 2026

TVF Hits 2026: ‘ग्राम चिकित्सालय 2’, ‘एस्पिरेंट्स 3’...

July 17, 2026

Veer Hirani IMDb List: ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के...

July 17, 2026

Punjab Fee Regulation Ordinance 2026: पंजाब में निजी...

July 13, 2026

राम मंदिर के कथित घोटाले पर AAP का...

July 13, 2026

‘कॉकटेल’ के सालों बाद भी क्यों छाई हैं...

July 12, 2026

अन्नू कपूर की फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ का...

July 11, 2026

भारतीय फिल्म व्यापार और इंडस्ट्री में योगदान के...

July 10, 2026

‘रामायण’ के मेकर्स 9 जुलाई से देशभर के...

July 10, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन खत्म...
‘बजरंगी भाईजान’ के 11 साल: सलमान खान फिल्म्स ने शेयर किए यादगार पल,...
TVF Hits 2026: ‘ग्राम चिकित्सालय 2’, ‘एस्पिरेंट्स 3’ और ‘गुल्लक 5’ ने पहले...

Latest Articles

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन खत्म नहीं होगा: अभिजीत दिपके
‘बजरंगी भाईजान’ के 11 साल: सलमान खान फिल्म्स ने शेयर किए यादगार पल, भावुक हुए फैंस
TVF Hits 2026: ‘ग्राम चिकित्सालय 2’, ‘एस्पिरेंट्स 3’ और ‘गुल्लक 5’ ने पहले छह महीनों में मचाया धमाल
Veer Hirani IMDb List: ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के बाद वीर हिरानी IMDb की पॉपुलर इंडियन सेलेब्रिटीज लिस्ट में शामिल
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions