Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
दिव्या खोसला के बोल्ड अंदाज ने मचाई धमाल,...
‘धुरंधर’ के बाद रणवीर सिंह बने प्रोड्यूसर, ‘प्रलय’...
फिरोजपुर में मान ने फहराया तिरंगा, बोले- पंजाब...
आज़ादी दिवस : लाल किले से मोदी का...
सात साल बाद प्रभास ने बदली इंस्टाग्राम डीपी,...
दुल्हन बनीं हेली दारूवाला, सवालों में उलझे अक्षय...
नानी की ‘द पैराडाइज’ में दिखेगी विशाल झुग्गी...
गौरव वर्मा की अवानिका फिल्म्स ने ‘प्रेम कीटाणु’...
UPSC की तैयारी कर रहे थे क्रांति प्रकाश...
जैकलीन फर्नांडीज के 7 डांस नंबर, जिनकी एनर्जी...
Wednesday, August 19, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • धर्म आस्था
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़‘गवर्नर’ के ट्रेलर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, नेटिज़न्स बोले- “इंटेंस और ग्रिपिंग”
टॉप न्यूज़मनोरंजन

‘गवर्नर’ के ट्रेलर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, नेटिज़न्स बोले- “इंटेंस और ग्रिपिंग”

by live24india May 26, 2026
by live24india May 26, 2026 0 comments 35 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
36
  • मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा की दमदार मौजूदगी ने जीता दर्शकों का दिल

मुंबई। मनोज बाजपेयी स्टारर आगामी फिल्म गवर्नर का ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और नेटिज़न्स इसे “इंटेंस”, “ग्रिपिंग” और “इंट्रीगिंग” बता रहे हैं।

फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने पहले मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर फिल्म का टाइटल और पोस्टर रिलीज़ किया था, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी थी। इसके बाद आए टीज़र ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी। अब रिलीज़ हुए पावरफुल ट्रेलर ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

फिल्म की कहानी 1990 के उस दौर पर आधारित है, जब भारत आर्थिक संकट से गुजर रहा था और देश दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया था। ट्रेलर में उसी दौर की गंभीरता, राजनीतिक दबाव और आर्थिक चुनौतियों को प्रभावशाली अंदाज़ में दिखाया गया है।

ट्रेलर में मनोज बाजपेयी एक गवर्नर के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनका गंभीर और दमदार अंदाज़ दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं अदा शर्मा की मौजूदगी भी ट्रेलर को खास बना रही है।

सोशल मीडिया पर ट्रेलर को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “काफी टाइम बाद किसी ट्रेलर ने genuinely एक्साइट किया।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “आप ट्रेलर में विपुल सर का विज़न साफ महसूस कर सकते हैं… इंटेंस और ग्रिपिंग।”

एक अन्य यूजर ने ट्रेलर के बैकग्राउंड म्यूजिक और विजुअल्स की तारीफ करते हुए लिखा, “बैकग्राउंड म्यूजिक, विजुअल्स और वो स्टेयर… गवर्नर काफी सॉलिड लग रही है।” वहीं एक दर्शक ने लिखा, “आखिरकार ऐसा ट्रेलर जो सच में इंट्रीगिंग लगा।”

मनोज बाजपेयी की एक्टिंग को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। एक नेटिज़न ने लिखा, “लास्ट शॉट पर गूजबंप्स आ गए… मनोज सर सुप्रीमेसी।”

फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है, जिसमें भारत की सबसे बड़ी आर्थिक मंदी के दौर को दिखाया जाएगा। दमदार डायलॉग्स और गंभीर विषयवस्तु के साथ यह फिल्म दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देने का दावा कर रही है।

फिल्म का निर्देशन चिन्मय मांडलेकर ने किया है, जबकि इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर आशीष ए. शाह हैं। इसकी स्क्रिप्ट सुवेंदु भट्टाचार्य, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने लिखी है। गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं और संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है।

फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
ExcitementGovernor TrailerGrippingNetizens CallSparks
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा सिंह की जोड़ी ने मचाया धमाल
next post
पंजाब निकाय चुनाव: 63.94% मतदान, कई जगह हिंसा और बूथ कैप्चरिंग के आरोप

You may also like

दिव्या खोसला के बोल्ड अंदाज ने मचाई धमाल,...

August 17, 2026

‘धुरंधर’ के बाद रणवीर सिंह बने प्रोड्यूसर, ‘प्रलय’...

August 16, 2026

फिरोजपुर में मान ने फहराया तिरंगा, बोले- पंजाब...

August 15, 2026

आज़ादी दिवस : लाल किले से मोदी का...

August 15, 2026

सात साल बाद प्रभास ने बदली इंस्टाग्राम डीपी,...

August 14, 2026

दुल्हन बनीं हेली दारूवाला, सवालों में उलझे अक्षय...

August 13, 2026

नानी की ‘द पैराडाइज’ में दिखेगी विशाल झुग्गी...

August 13, 2026

गौरव वर्मा की अवानिका फिल्म्स ने ‘प्रेम कीटाणु’...

August 12, 2026

UPSC की तैयारी कर रहे थे क्रांति प्रकाश...

August 12, 2026

जैकलीन फर्नांडीज के 7 डांस नंबर, जिनकी एनर्जी...

August 11, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • About Us
    • Fact Check Policy
    • Contact Us
    • Work With Us
    • Privacy Policy
    • Advertise With Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Editorial Policy
    • Correction Policy
    • Cookie Policy

Edtior's Picks

दिव्या खोसला के बोल्ड अंदाज ने मचाई धमाल, तस्वीरों में दिखा ग्लैमरस अवतार;...
‘धुरंधर’ के बाद रणवीर सिंह बने प्रोड्यूसर, ‘प्रलय’ के साथ शुरू की नई...
फिरोजपुर में मान ने फहराया तिरंगा, बोले- पंजाब की सांझ तोड़ने की कोशिशें...

Latest Articles

दिव्या खोसला के बोल्ड अंदाज ने मचाई धमाल, तस्वीरों में दिखा ग्लैमरस अवतार; फैंस की नजरें थमीं
‘धुरंधर’ के बाद रणवीर सिंह बने प्रोड्यूसर, ‘प्रलय’ के साथ शुरू की नई सिनेमाई पारी
फिरोजपुर में मान ने फहराया तिरंगा, बोले- पंजाब की सांझ तोड़ने की कोशिशें कामयाब नहीं होंगी
आज़ादी दिवस : लाल किले से मोदी का संदेश, संकटों के बीच स्वनिर्भर भारत की ताकत बनी मजबूत ढाल

© 2026 Live24 India. All Rights Reserved.  Powered by Live 24 India

  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • धर्म आस्था
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions