Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
इस दिन आ रहा है ‘स्वयंभू’ का पहला...
रोंगटे खड़े कर देगा राजा शिवाजी एंथम, अजय-अतुल...
अमेरिकी उपराष्ट्रपति ईरान से सीजफायर पर बातचीत करने...
ईरान की 10 शर्तों के आगे झुके डोनाल्ड...
US-Israel ईरान सीज़फ़ायर : 40वें दिन जंग रुकी,...
BJP स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, पार्टी...
‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र बिग बॉस...
पंचायत’ के 6 साल हुए पूरे, प्राइम वीडियो...
‘मातृभूमि’ के गाने ‘चांद देख लेना’ का मेकिंग...
आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने बेटे के जन्मदिन...
Saturday, April 11, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़Punjab फिरोजपुर में फाइनेंसर ने पत्नी और 2 मासूम बेटियों को गोली मारकर खुद को उड़ाया
टॉप न्यूज़पंजाब

Punjab फिरोजपुर में फाइनेंसर ने पत्नी और 2 मासूम बेटियों को गोली मारकर खुद को उड़ाया

by live24india January 8, 2026
by live24india January 8, 2026 0 comments 54 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
55

फिरोजपुर 8 जनवरी (अमित वर्मा ) : पंजाब के फिरोजपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शहर के हरमन नगर इलाके में एक हंसते-खेलते परिवार का बेहद दर्दनाक अंत हो गया। यहां रहने वाले फाइनेंसर और सैलून मालिक माही सोढ़ी (अमनदीप सिंह) ने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

वारदात का खुलासा तब हुआ जब सुबह घर में काम करने वाली सफाई कर्मचारी पहुंची। उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया और आवाजें दीं, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। घबराकर उसने ऊपर की मंजिल पर रहने वाले किराएदार को सूचित किया। किराएदार ने माही को फोन भी किया, अंदर घंटी बजती रही लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। अनहोनी या गैस चढ़ने की आशंका के चलते किराएदार और पड़ोसी करनजीत सिंह ने जब दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का मंजर देख उनके होश उड़ गए। बेडरूम में अमनदीप, उसकी पत्नी जसवीर कौर, 10 वर्षीय बेटी मनवीर और 6 वर्षीय बेटी परनीत की खून से लथपथ लाशें पड़ी थीं।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी भूपिंदर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से वह पिस्टल भी बरामद कर ली है, जिससे गोलियां चलाई गई थीं। एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घर के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनकी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है। इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि घटनाक्रम कैसे हुआ और क्या वाकई माही सोढ़ी ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है या इसके पीछे कोई और साजिश है।

इस घटना से पड़ोसियों और रिश्तेदारों में गहरा सदमा है। आसपास के लोगों के मुताबिक, यह परिवार बेहद मिलनसार था। बीती रात ही उन्हें साथ में खुश होकर घूमते हुए देखा गया था, लेकिन सुबह 11 बजे उनकी मौत की खबर ने सबको सन्न कर दिया। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि आखिर ऐसी क्या वजह रही होगी कि पिता ने अपनी ही फूल जैसी बच्चियों और पत्नी को मौत की नींद सुला दिया। पुलिस सारी घटनाक्रम की जांच कर रही है यह भी जांच की जाएगी कि यह हत्या है कि आत्महत्या है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
FerozepurFinancierPunjabWifeyoung daughter
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर का जश्न मनाने के लिए 199 रुपये का टिकट ऑफर किया लॉन्च
next post
नेटफ्लिक्स रिलीज़ के बाद भी चर्चा में ‘हक़’, फराह खान-कियारा और अन्य स्टार ने की तारीफ

You may also like

इस दिन आ रहा है ‘स्वयंभू’ का पहला...

April 11, 2026

रोंगटे खड़े कर देगा राजा शिवाजी एंथम, अजय-अतुल...

April 11, 2026

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ईरान से सीजफायर पर बातचीत करने...

April 11, 2026

ईरान की 10 शर्तों के आगे झुके डोनाल्ड...

April 8, 2026

US-Israel ईरान सीज़फ़ायर : 40वें दिन जंग रुकी,...

April 8, 2026

BJP स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, पार्टी...

April 6, 2026

‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र बिग बॉस...

April 6, 2026

पंचायत’ के 6 साल हुए पूरे, प्राइम वीडियो...

April 3, 2026

‘मातृभूमि’ के गाने ‘चांद देख लेना’ का मेकिंग...

April 3, 2026

आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने बेटे के जन्मदिन...

April 3, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

इस दिन आ रहा है ‘स्वयंभू’ का पहला सिंगल ‘आजा धीररा’, मेकर्स ने...
रोंगटे खड़े कर देगा राजा शिवाजी एंथम, अजय-अतुल ने किया बीटीसी वीडियो आउट-...
अमेरिकी उपराष्ट्रपति ईरान से सीजफायर पर बातचीत करने PAK पहुंचे, आर्मी चीफ ने...

Latest Articles

इस दिन आ रहा है ‘स्वयंभू’ का पहला सिंगल ‘आजा धीररा’, मेकर्स ने पोस्टर के साथ किया ऐलान
रोंगटे खड़े कर देगा राजा शिवाजी एंथम, अजय-अतुल ने किया बीटीसी वीडियो आउट- 13 को होगा गाना रिलीज
अमेरिकी उपराष्ट्रपति ईरान से सीजफायर पर बातचीत करने PAK पहुंचे, आर्मी चीफ ने एयरपोर्ट पर किया रिसीव
ईरान की 10 शर्तों के आगे झुके डोनाल्ड ट्रंप, 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में अहम बातचीत
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions