Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
ईरान में 4.3 तीव्रता का भूकंप, ईरान के...
नानी स्टारर ‘आया शेर’ हिंदी में रिलीज; श्रीकांत...
पेड्डी का ‘रई रई रा रा’ गाना आउट...
‘तुम्बाड’ यूनिवर्स का विस्तार, मच अवेटेड सीक्वल में...
T20 World Cup : टीम इंडिया सेमीफाइनल में,...
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की इजरायली...
इजराइली हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री और...
साइंस सिटी में फूलों की महक, इको क्लब...
US-Israel attack Iran : अमेरिका इजरायल ने ईरान...
‘धुरंधर: द रिवेंज’ की हलचल के बीच, क्यों...
Tuesday, March 3, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़India ने Britain को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह
टॉप न्यूज़स्पोर्ट्स

India ने Britain को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

by live24india August 4, 2024
by live24india August 4, 2024 0 comments 492 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
493

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को पेरिस 2024 ओलंपिक के क्वार्टरफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को शूटआउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इससे पहले दोनों टीम निर्धारित समय में 1-1 की बराबरी पर रही। भारत बनाम ग्रेट ब्रिटेन हॉकी क्वार्टरफाइनल मैच यवेस-डु-मनोइर स्टेडियम में खेला गया।

निर्धारित समय में भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह (22वें मिनट में) ने गोल किया तो वहीं ग्रेट ब्रिटेन के लिए मोर्रटन ली (27वें मिनट में) ने गोल किया।

शूटआउट में भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, ललित उपाद्याय और राज पाल कुमार ने गोल किया तो वहीं ग्रेट ब्रिटन के लिए जेम्स अलबेरी और चैक वाललेस ने गोल किया।

India ने Britain को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंची टीम#ParisOlympics2024 #Hockey      #GOLD #Paris2024 #HockeyIndia #IndiaKaGame #HockeyLayegaGold #WinItForSreejesh #Paris2024 #INDVSGBR #QF #Shootout #live #DiscoverShorts #Live24India pic.twitter.com/3R7IBXSb1d

— Live 24 India (@live24india) August 4, 2024

इस मैच में भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने अपने अनुभव और कौशल का शानदार मिश्रण दिखाते हुए भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने शूटाउट में ग्रेट ब्रिटेन के स्ट्राइकरों को गोल करने में असफल कर दिया जिसकी बदौलत भारत पेरिस 2024 में टॉप 4 में जगह बनाने में सफल हो पाया।

ग्रेट ब्रिटेन ने खेल के पहले क्वार्टर के पांचवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन भारतीय खिलाड़ी अमित रोहिदास ने शानदार डिफेंस दिखाते हुए विरोधी टीम को सफलता हाथ नहीं लगने दी। इसके अगले मिनट में ही पीआर श्रीजेश ने भी शानदार बचाव किया और भारत को मैच में बनाए रखा।

खेल के 11वें मिनट में भारतीय खिलाड़ी अभिषेक के पास खाता खोलने का शानदार मौका था, लेकिन विपक्षी गोलकीपर ने उन्हें असफल कर दिया। भारत ने खेल के 13वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन भारत को निराशा हाथ लगी। इसी तरह खेल का पहला क्वार्टर गोलरहित रहा।

खेल के दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही भारत को करारा झटका लगा। भारतीय डिफेंस के अहम खिलाड़ी अमित रोहिदास को विपक्षी खिलाड़ी विलियम कैलन के चेहरे के पास अपने स्टिक को ले जाने के लिए रेफरी ने रेड कार्ड दिखाया जिसके वह मैच से बाहर हो गए। और भारत सिर्फ 10 खिलाड़ी के साथ आगे बढ़ा।

खेल के 22वें मिनट में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करते हिए टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। खेल का दूरा क्वार्टर रोमांच से भरपूर रहा। ग्रेट ब्रिटेन की टीम ने पलटवार करते हुए खेल के 27वें मिनट में गोल कर मैच में 1-1 की बराबरी कर ली। हाफ टाइम से पहले दोनों टीमों ने शानदार खेल का मुजाहिरा किया।

तीसरे क्वार्टर में ग्रेट ब्रिटेन ने दस खिलाड़ियों के साथ खेल रही भारतीय टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा और पोजेशन अपने पास रखी। हालांकि, भारतीय डिफेंस ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रेट ब्रिटेन को कोई सफलता हाथ नहीं लगने दी। खास कर भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने ग्रेट ब्रिटेन के सभी प्रयासों को असफल कर दिया।

खेल का अंतिम क्वार्टर भी काफी मजेदार रहा, दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थी, और गोल की तलाश में लागातर प्रयास कर रही थी। लेकिन दोनों में से किसी को भी सफलता हाथ नहीं लगी और मैच का अंतिम और निर्णायक क्वार्टर गोलरहित रहा और मैच शूटआउट में पहुंच गया।

आखिर में भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को शूटआउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत की नज़रें अब सेमीफाइनल मैच को जीतकर स्वर्ण पदक मैच में जगह बनाने पर होंगी।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
BritainHockeyIndiaIndia Hockey TeamINDVSGBRPenalty ShootoutSemi final
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
अक्षय कुमार की फ़िल्म ‘खेल खेल में’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़, फिल्म 15 अगस्त को होगी रिलीज़
next post
विनेश फोगाट को मिला सकता है सिल्वर मेडल, COS ने मंजूर की याचिका

You may also like

ईरान में 4.3 तीव्रता का भूकंप, ईरान के...

March 3, 2026

नानी स्टारर ‘आया शेर’ हिंदी में रिलीज; श्रीकांत...

March 3, 2026

पेड्डी का ‘रई रई रा रा’ गाना आउट...

March 3, 2026

‘तुम्बाड’ यूनिवर्स का विस्तार, मच अवेटेड सीक्वल में...

March 2, 2026

T20 World Cup : टीम इंडिया सेमीफाइनल में,...

March 1, 2026

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की इजरायली...

March 1, 2026

इजराइली हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री और...

February 28, 2026

साइंस सिटी में फूलों की महक, इको क्लब...

February 28, 2026

US-Israel attack Iran : अमेरिका इजरायल ने ईरान...

February 28, 2026

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की हलचल के बीच, क्यों...

February 24, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

ईरान में 4.3 तीव्रता का भूकंप, ईरान के गोराश में भूकंप के झटके
नानी स्टारर ‘आया शेर’ हिंदी में रिलीज; श्रीकांत ओडेला की ‘द पैराडाइज’ ने...
पेड्डी का ‘रई रई रा रा’ गाना आउट : एआर रहमान के म्यूजिक...

Latest Articles

ईरान में 4.3 तीव्रता का भूकंप, ईरान के गोराश में भूकंप के झटके
नानी स्टारर ‘आया शेर’ हिंदी में रिलीज; श्रीकांत ओडेला की ‘द पैराडाइज’ ने बनाया साल का रिकॉर्ड
पेड्डी का ‘रई रई रा रा’ गाना आउट : एआर रहमान के म्यूजिक और राम चरण के हाई-एनर्जी स्वैग ने मचाया धमाल
‘तुम्बाड’ यूनिवर्स का विस्तार, मच अवेटेड सीक्वल में नजर आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions