Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
Chandigarh में पुलिस हेडक्वार्टर से 2 मिनट की...
सुखबीर गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले...
आप सांसद मलविंदर कंग ने लोकसभा में श्री...
नए अस्पताल से धूरी और 70 गांवों के...
यदि भगत सिंह भारत के पहले प्रधानमंत्री होते...
इंडस्ट्री को मिलेंगे नए सितारे! एकता कपूर ने...
’भूत बंगला’ टीज़र का जलवा, 55 मिलियन व्यूज...
देवदास से पद्मावत तक : भंसाली की फिल्मोग्राफी...
‘अस्सी’ से पहले तापसी पन्नू ने साझा की...
‘धुरंधर द रिवेंज’ में रणवीर सिंह से टकराते...
Saturday, March 21, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़‘मोदी–ट्रंप गुप्त सौदा’ भारतीय किसानों को करेगा बर्बाद: मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल
टॉप न्यूज़पंजाब

‘मोदी–ट्रंप गुप्त सौदा’ भारतीय किसानों को करेगा बर्बाद: मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल

by live24india February 4, 2026
by live24india February 4, 2026 0 comments 17 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
18

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमरीकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के साथ कथित “गुप्त व्यापारिक सौदे” को लेकर भाजपा की केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया। पार्टी ने चेतावनी दी कि यह डील भारत के किसानों को बर्बाद करने और देश की कृषि की आर्थिकता को खत्म करने की सीधी साज़िश है।

बुधवार को चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि यह चौंकाने वाली और अपमानजनक बात है कि जब यह मुद्दा भारत के भविष्य और 80 करोड़ से ज़्यादा लोगों की रोज़ी-रोटी से जुड़ा है, तो इसका विवरण प्रधानमंत्री द्वारा संसद में सांझे नहीं किए जा रहे हैं, बल्कि ट्रंप के ट्वीट्स के ज़रिए सामने आ रहे हैं।

आप नेता ने सवाल करते हुए पूछा कि किया कि भारत के लोगों के लिए ट्रंप कौन हैं? वह मोदी के “मित्र” हो सकते हैं, लेकिन जब प्रधानमंत्री चुप हैं तो वह सोशल मीडिया पर भारत की पॉलिसी क्यों बता रहे हैं? बंद दरवाजों के पीछे क्या डील हुई है और इसे देश से क्यों छिपाया जा रहा है?
धालीवाल ने चेतावनी दी कि इस सौदे के तहत, भाजपा ज़ीरो टैक्स पर अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए भारत के दरवाज़े खोलने की तैयारी कर रही है, जिससे बाज़ार में सस्ते आयातित उत्पाद किसानों को तबाह कर देंगे। उन्होंने कहा कि यह व्यापार नहीं है, यह आत्मसमर्पण है। यह भाजपा का भारत में कृषि सेक्टर को बर्बाद करने की योजना है ताकि उनके पूंजीपति दोस्त लाभ ले सकें।

धालीवाल ने कैमिकल युक्त अमरीकी उत्पादों के स्वास्थ्य और भोजन सुरक्षा के खतरों बारे चिंता जताई औऱ चेतावनी दी कि यह सौदा भारत को रूस से तेल खरीदने से रोकने और अमरीका मंहगे आयतित की ओऱ जाने के लिए मजबूर कर सकता है। जिससे महंगाई बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि जब तेल महंगा होगा, तो सब कुछ महंगा हो जाएगा। इस सौदे से हर घर पर असर पड़ेगा।

धालीवाल ने पंजाब भाजपा लीडरशिप पर भी को घेरते हुए सवाल किया कि वे राज्य की रीड की हड्डी कृषि को सीधे खतरा पैदा करने वाले मुद्दे आपराधिक चुप्पी क्यों साधे हुए हैं। आप प्रवक्ता ने सवाल किया कि क्या पंजाब के भाजपा नेताओं में किसानों को यह बताने की हिम्मत है कि जब अमेरिकी गेहूं, मक्का, सोयाबीन, कपास, डेयरी, मछली, मीट और दूसरे प्रोडक्ट्स लगभग ज़ीरो ड्यूटी पर भारत में आएंगे और लोकल मार्केट को बर्बाद कर देंगे, तो वे कहां जाएंगे?

उन्होंने पूछा कि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है। अगर यह सौदा लागू हो जाता है, तो हमारे गेहूं बेल्ट, हमारे कपास बेल्ट, हमारे डेयरी किसानों और हमारे अपने मछली मार्केट का क्या होगा? पंजाब भाजपा नेताओं को जवाब देना चाहिए कि हमारे किसान कहां जाएंगे, हमारी कृषि कहां जाएगी और पंजाब का क्या भविष्य बचेगा?
विधायक धालीवाल ने मांग की कि प्रधानमंत्री मोदी तुरंत सारी शर्तों के साथ पूरे समझौते का लोकसभा तथा भारत के लोगों के सामने खुलासा करें।

धालीवाल ने ऐलान किया कि आप किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी और इस “किसान विरोधी, पंजाब विरोधी, भारत विरोधी” सौदे के खिलाफ संसद के अंदर और सड़कों पर तब तक लड़ेगी जब तक इसे खत्म नहीं कर दिया जाता। पार्टी ने दावा किया कि पंजाब भारत की कृषि की रीढ़ है। अगर यह सौदा लागू हुआ तो पंजाब बर्बाद हो जाएगा। आप, भाजपा को राजनीतिक फायदे और कॉर्पोरेट मुनाफे के लिए भारत के किसानों को बेचने नहीं देगी।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
Indian farmersKisanKuldeep Singh DhaliwalModi-TrumpPunjab MinisterSecret Deal
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
मान सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने हेतु निवेश अभियान तेज किया
next post
‘मां बहन’ में तृप्ति डिमरी का कॉमिक अंदाज़ दर्शकों को आ रहा पसंद, फैन ने कहा- आजकल की स्मिता पाटिल

You may also like

Chandigarh में पुलिस हेडक्वार्टर से 2 मिनट की...

March 18, 2026

सुखबीर गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले...

March 17, 2026

आप सांसद मलविंदर कंग ने लोकसभा में श्री...

March 17, 2026

नए अस्पताल से धूरी और 70 गांवों के...

March 17, 2026

यदि भगत सिंह भारत के पहले प्रधानमंत्री होते...

March 17, 2026

इंडस्ट्री को मिलेंगे नए सितारे! एकता कपूर ने...

March 15, 2026

’भूत बंगला’ टीज़र का जलवा, 55 मिलियन व्यूज...

March 14, 2026

देवदास से पद्मावत तक : भंसाली की फिल्मोग्राफी...

March 13, 2026

‘अस्सी’ से पहले तापसी पन्नू ने साझा की...

March 13, 2026

‘धुरंधर द रिवेंज’ में रणवीर सिंह से टकराते...

March 12, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

Chandigarh में पुलिस हेडक्वार्टर से 2 मिनट की दूरी पर प्रॉपर्टी डीलर की...
सुखबीर गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले खुद ‘गैंगस्टरों को लाओ कैंपेन’...
आप सांसद मलविंदर कंग ने लोकसभा में श्री चमकौर साहिब और बलाचौर के...

Latest Articles

Chandigarh में पुलिस हेडक्वार्टर से 2 मिनट की दूरी पर प्रॉपर्टी डीलर की 8 गोलियां मारकर हत्या
सुखबीर गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले खुद ‘गैंगस्टरों को लाओ कैंपेन’ चला रहे : कुलदीप धालीवाल
आप सांसद मलविंदर कंग ने लोकसभा में श्री चमकौर साहिब और बलाचौर के लिए रेलवे संपर्क की मांग की
नए अस्पताल से धूरी और 70 गांवों के लोगों को मिलेंगी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं : भगवंत सिंह मान
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions