Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
हिंदू, सिख या बौद्ध के अलावा दूसरा धर्म...
युद्ध के लंबे समय तक चलते रहने की...
October में एशियन चैंपियनशिप हॉकी की मेज़बानी करेगा...
Chandigarh में पुलिस हेडक्वार्टर से 2 मिनट की...
सुखबीर गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले...
आप सांसद मलविंदर कंग ने लोकसभा में श्री...
नए अस्पताल से धूरी और 70 गांवों के...
यदि भगत सिंह भारत के पहले प्रधानमंत्री होते...
इंडस्ट्री को मिलेंगे नए सितारे! एकता कपूर ने...
’भूत बंगला’ टीज़र का जलवा, 55 मिलियन व्यूज...
Tuesday, March 24, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मोहाली से और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जल्द शुरू होंगी : CM मान
टॉप न्यूज़पंजाब

व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मोहाली से और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जल्द शुरू होंगी : CM मान

by live24india January 3, 2026
by live24india January 3, 2026 0 comments 36 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
37

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से और अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की वकालत करते हुए कहा कि विदेशी कार्यों के विस्तार से पूरे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों, पर्यटन और निवेश को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने ये टिप्पणियां चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीएचआईएएल) द्वारा पंजाब सरकार को 19 करोड़ रुपए का अंतरिम लाभांश सौंपते समय की, जिसे उन्होंने हवाई अड्डे के सतत विकास और केंद्र-पंजाब की मजबूत साझेदारी का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि मोहाली से मजबूत वैश्विक हवाई संपर्क उद्यमियों और व्यापारियों के लिए पहुंच को आसान बनाएगा साथ ही राज्य के युवाओं के लिए रोजगार सृजन करेगा और पंजाब को अंतरराष्ट्रीय व्यापार तथा पर्यटन के लिए पसंदीदा स्थान के रूप में स्थापित करेगा।

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीएचआईएएल) के अधिकारियों, जिन्होंने मुख्यमंत्री को 19 करोड़ रुपए का अंतरिम लाभांश चेक भेंट किया, से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निरंतर विकास केंद्र और पंजाब सरकारों के बीच मजबूत साझेदारी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मोहाली से अंतरराष्ट्रीय कार्यों के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है ताकि राज्य को विश्व के विभिन्न स्थानों से जोड़ा जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजन में मदद मिलेगी, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे क्षेत्र और विश्व के उद्यमियों, व्यापारियों तथा उद्योगपतियों की राज्य में सुगम आवाजाही में भी मदद मिलेगी, जिससे क्षेत्र में व्यापार, वाणिज्य और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस हवाई अड्डे से अधिक उड़ानें शुरू करने से क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी तथा साथ ही यह कदम दुनिया भर के प्रमुख उद्यमियों को राज्य में बड़ा निवेश करने के लिए आकर्षित करेगा। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि यह राज्य में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए और अधिक महत्वपूर्ण साबित होगा तथा पंजाब को सबसे पसंदीदा निवेश स्थल के रूप में प्रदर्शित करेगा।

इस दौरान सीएचआईएएल प्रबंधन ने मुख्यमंत्री तथा पंजाब सरकार का उनके मार्गदर्शन, समर्थन और सहयोग के लिए दिल से धन्यवाद किया, जिसके कारण हवाई अड्डे के विकास तथा परिचालन गतिविधियों को बेहतर बनाने में मदद मिली है। लाभांश का यह चेक सौंपना सीएचआईएएल की मजबूत वित्तीय स्थिति तथा हितधारकों के बीच बेहतर सहयोग को दर्शाता है, जो अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय रूटों सहित भविष्य के विस्तार के लिए मार्ग प्रशस्त करता है। उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए लाभांश सीएचआईएएल बोर्ड द्वारा 12 दिसंबर, 2025 को घोषित किया गया था।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
AirportBhagwant MannFlightInternational flightsinvestmentMohali Airporttrade
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार की वर्ष 2026 की डायरी और कैलेंडर जारी
next post
वेनेजुएला की राजधानी काराकस में 7 ज़ोरदार धमाके, अमरीकी एयरस्ट्राइक की आशंका

You may also like

हिंदू, सिख या बौद्ध के अलावा दूसरा धर्म...

March 24, 2026

युद्ध के लंबे समय तक चलते रहने की...

March 24, 2026

October में एशियन चैंपियनशिप हॉकी की मेज़बानी करेगा...

March 24, 2026

Chandigarh में पुलिस हेडक्वार्टर से 2 मिनट की...

March 18, 2026

सुखबीर गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले...

March 17, 2026

आप सांसद मलविंदर कंग ने लोकसभा में श्री...

March 17, 2026

नए अस्पताल से धूरी और 70 गांवों के...

March 17, 2026

यदि भगत सिंह भारत के पहले प्रधानमंत्री होते...

March 17, 2026

इंडस्ट्री को मिलेंगे नए सितारे! एकता कपूर ने...

March 15, 2026

’भूत बंगला’ टीज़र का जलवा, 55 मिलियन व्यूज...

March 14, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

हिंदू, सिख या बौद्ध के अलावा दूसरा धर्म अपनाया तो छिन जाएगा अनुसूचित...
युद्ध के लंबे समय तक चलते रहने की आशंका, राज्य सरकारें प्रवासी मजदूरों...
October में एशियन चैंपियनशिप हॉकी की मेज़बानी करेगा पंजाब; पाकिस्तान-चीन की टीमें हिस्सा...

Latest Articles

हिंदू, सिख या बौद्ध के अलावा दूसरा धर्म अपनाया तो छिन जाएगा अनुसूचित जाति का दर्जा : सुप्रीम कोर्ट
युद्ध के लंबे समय तक चलते रहने की आशंका, राज्य सरकारें प्रवासी मजदूरों का रखें ख्याल : PM मोदी
October में एशियन चैंपियनशिप हॉकी की मेज़बानी करेगा पंजाब; पाकिस्तान-चीन की टीमें हिस्सा लेंगी
Chandigarh में पुलिस हेडक्वार्टर से 2 मिनट की दूरी पर प्रॉपर्टी डीलर की 8 गोलियां मारकर हत्या
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions