Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
सावन सोमवार 2026: पहला व्रत कब है? जानें...
सनी देओल ‘बटवारा 1947’ प्रमोशनल टूर में करेंगे...
इंतजार खत्म: 6 अगस्त को रिलीज होगा नानी...
एकता कपूर की लॉन्च की हुई ये 7...
रविंदर कुमार ने लॉन्च किया एक्सीलेंसी स्टूडियोज़, फिल्म,...
अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग पर चंडीगढ़...
‘खोसला का घोसला 2’ में दिव्या खोसला की...
SVC63 : वामसी पैदिपल्ली के बर्थडे पर सलमान...
शिर्डी में लॉन्च हुआ ‘चिल्ड्रेन ऑफ गॉड’ का...
‘द पैराडाइज’ का ‘आया शेर’ बना 2026 का...
Monday, August 3, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • धर्म आस्था
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़अमेरिका में राहुल गांधी, कहा- मुझे नहीं लगता कि निष्पक्ष चुनाव में भाजपा 246 के करीब पहुंच पाती
टॉप न्यूज़विदेश

अमेरिका में राहुल गांधी, कहा- मुझे नहीं लगता कि निष्पक्ष चुनाव में भाजपा 246 के करीब पहुंच पाती

by live24india September 10, 2024
by live24india September 10, 2024 0 comments 380 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
381

नई दिल्ली : विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं और यहां आक्रामक तेवर के साथ BJP और RSS पर हमला बोल रहे हैं। राहुल के इन बयानों पर देश में घमासान मचा हुआ है। राहुल गांधी अमेरिका की 4 दिवसीय यात्रा पर हैं। शनिवार से शुरू हुई उनकी यात्रा का पहला पड़ाव डलास था और वह सोमवार को वाशिंगटन पहुंचे। अमेरिका दौरे पर उन्होंने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान वो आरएसएस पर भी हमलावर रहे। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “चुनाव से 3 महीने पहले हमारे सभी बैंक खाते सील कर दिए गए थे… हम इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि अब क्या करना है। मैंने कहा ‘देखेंगे’, देखते हैं हम क्या कर सकते हैं… और हम चुनाव में उतर गए।”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “चुनावों के बाद कुछ तो बदल गया है। कुछ लोगों ने कहा कि ‘डर नहीं लगता अब, डर निकल गया अब’। मेरे लिए यह दिलचस्प है कि भाजपा और पीएम मोदी ने इतना डर फैलाया, छोटे कारोबारियों पर एजेंसियों का दबाव बनाया, सब कुछ सेकंड में गायब हो गया। उन्हें यह डर फैलाने में वर्षों लग गए और वे कुछ ही सेकंड में गायब हो गया। संसद में, मैं प्रधानमंत्री को सामने देखता हूं और मैं आपको बता सकता हूं कि पीएम मोदी का विचार, 56 इंच का सीना, ईश्वर से सीधा संबंध, यह सब अब खत्म हो गया है, यह सब अब इतिहास है।”


राहुल गांधी ने कहा, “चुनावों से पहले हम इस बात पर जोर देते रहे कि संस्थानों पर कब्जा कर लिया गया है। हमारे पास निष्पक्ष खेल का मैदान नहीं है। शिक्षा व्यवस्था पर RSS का कब्जा है। मीडिया और जांच एजेंसियों पर कब्जा है। हम बार-बार कह रहे थे लेकिन लोग समझ नहीं पा रहे थे… मैंने संविधान उठाकर दिखाना शुरू किया और जो मैंने कहा था वह अचानक लोगों को समझ आया कि संविधान ही देश की असली ताकत है। अगर संविधान नहीं रहेगा तो देश का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। गरीब लोगों ने गहराई से समझा कि यह संविधान की रक्षा करने वालों और इसे नष्ट करने वालों के बीच की लड़ाई है। जाति आधारित जनगणना का मुद्दा भी बड़ा हो गया। ये चीजें अचानक एक साथ आने लगीं। मुझे नहीं लगता कि निष्पक्ष चुनाव में भाजपा 246 के करीब पहुंच सकती है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
BJP-RSSFair Election PM ModiOpposition Leader Rahul GandhiRahul Gandhi In America
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
मणिपुर में फिर हिंसा, 2 गुटों में झड़प, 5 की मौत
next post
केदारनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड से मची तबाही, 5 श्रद्धालुओं की मौत, 3 घायल, बचाव कार्य जारी

You may also like

सावन सोमवार 2026: पहला व्रत कब है? जानें...

August 2, 2026

सनी देओल ‘बटवारा 1947’ प्रमोशनल टूर में करेंगे...

August 2, 2026

इंतजार खत्म: 6 अगस्त को रिलीज होगा नानी...

August 1, 2026

एकता कपूर की लॉन्च की हुई ये 7...

August 1, 2026

रविंदर कुमार ने लॉन्च किया एक्सीलेंसी स्टूडियोज़, फिल्म,...

August 1, 2026

अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग पर चंडीगढ़...

July 29, 2026

‘खोसला का घोसला 2’ में दिव्या खोसला की...

July 28, 2026

SVC63 : वामसी पैदिपल्ली के बर्थडे पर सलमान...

July 28, 2026

‘द पैराडाइज’ का ‘आया शेर’ बना 2026 का...

July 27, 2026

महावतार नरसिम्हा के 1 साल पूरा : भारतीय...

July 27, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

सावन सोमवार 2026: पहला व्रत कब है? जानें पूजा विधि, शुभ रंग, क्या...
सनी देओल ‘बटवारा 1947’ प्रमोशनल टूर में करेंगे रियल लाइफ हीरोज़ का सम्मान,...
इंतजार खत्म: 6 अगस्त को रिलीज होगा नानी की ‘द पैराडाइज’ का टीजर,...

Latest Articles

सावन सोमवार 2026: पहला व्रत कब है? जानें पूजा विधि, शुभ रंग, क्या करें और क्या न करें
सनी देओल ‘बटवारा 1947’ प्रमोशनल टूर में करेंगे रियल लाइफ हीरोज़ का सम्मान, हर शहर में मिलेगा मंच
इंतजार खत्म: 6 अगस्त को रिलीज होगा नानी की ‘द पैराडाइज’ का टीजर, 21 को सिनेमाघरों में होगी एंट्री
एकता कपूर की लॉन्च की हुई ये 7 अभिनेत्रियां आज हैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे बड़ी स्टार्स
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • धर्म आस्था
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions