Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
T20 World Cup : सेमिफाइल में अग्रेजों को...
ईरान में 4.3 तीव्रता का भूकंप, ईरान के...
नानी स्टारर ‘आया शेर’ हिंदी में रिलीज; श्रीकांत...
पेड्डी का ‘रई रई रा रा’ गाना आउट...
‘तुम्बाड’ यूनिवर्स का विस्तार, मच अवेटेड सीक्वल में...
T20 World Cup : टीम इंडिया सेमीफाइनल में,...
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की इजरायली...
इजराइली हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री और...
साइंस सिटी में फूलों की महक, इको क्लब...
US-Israel attack Iran : अमेरिका इजरायल ने ईरान...
Friday, March 6, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़T20 World Cup : सेमिफाइल में अग्रेजों को टीम इंडिया ने धोया, फाइनल में होगा न्यूजीलैंड से मुकाबला
टॉप न्यूज़स्पोर्ट्स

T20 World Cup : सेमिफाइल में अग्रेजों को टीम इंडिया ने धोया, फाइनल में होगा न्यूजीलैंड से मुकाबला

by live24india March 5, 2026
by live24india March 5, 2026 0 comments 1 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
2
  • इंग्लैंड को 7 रन से हराया, सैमसन का कैच ड्रॉप करना पड़ा महंगा

टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल की दो टीमें अब मिल चुकी हैं। न्यूजीलैंड की टीम साउथ अफ्रीका को हराकर पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी थी, अब भारत ने इंग्लैंड को हराकर दूसरी टीम बनने का गौरव हासिल किया है। इस बीच सूर्यकुमार यादव की कप्तानी एक बार फिर कमाल ​की रही। जैसे ही टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सात रन हराया, कप्तान सूर्यकुमार यादव चहक उठे। मैच के बाद सूर्या और हारे हुए अंग्रेज कप्तान हैरी ब्रूक ने क्या कहा, ये जान लीजिए।

इंग्लैंड को सात रन से हराकर कप्तान सूर्यकुमार यादव काफी खुश नजर आए। मैच के बाद कप्तान ने कहा कि यह एक अविश्वसनीय एहसास है। टीम की तारीफ करते हुए वे बोले कि इतनी शानदार टीम को लीड करना वास्तव में गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि सभी प्लेयर्स के लिए ये एक खास एहसास है। संजू सैमसन ने एक बार टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेली, इस पर सूर्या ने कहा कि जैसे ही संजू बैटिंग के लिए गया, उसे पता था कि क्या करना है। जब विकेट भी गिरा तो उसे पता था कि विकेट अच्छा है, इसलिए वह खेलता रहा। जिस तरह से उसने बैटिंग की, वह टीम की जरूरत के हिसाब से था। पिछले साल उसने जो कड़ी मेहनत की थी, उसके बाद यह मिलना ही था। आज की पारी बहुत खास थी।

भारत ने 250 से अधिक का स्कोर बना दिया इसके बाद भी जीत का अंतर केवल सात रन का रहा, इसको लेकर सूर्या ने कहा कि उन्होंने अभी हैरी ब्रूक से कहा कि तुम लोगों के खिलाफ और कितना स्कोर करना है। लेकिन सच कहूं तो, यह एक अच्छा विकेट था। जिस तरह से उन्होंने बैटिंग की, उनसे क्रेडिट नहीं छीनना चाहता। वे हमेशा मैच में थे और हमेशा चेज में थे। लेकिन जिस तरह से जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और दूसरे बॉलर्स ने गेम को वापस खींचा, वह अविश्वसनीय था। हम सब जानते हैं कि वह क्या कर सकता है और उसने इतने सालों में इंडिया के लिए क्या किया है

उधर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि उन्हें बस लगा कि पिच फ्रेश होने की वजह से शुरुआत में थोड़ी होल्ड हो सकती है और हमें पहली इनिंग्स में थोड़ी और स्पिन की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जाहिर है, भारत ने बहुत अच्छा खेला। आज रात और इस पूरे कॉम्पिटिशन में हमने जिस तरह से खेला, उस पर हमारे सभी प्लेयर्स को गर्व होना चाहिए। ब्रूक बोले कि उन्होंने संजू सैमसन का कैच ड्रॉप करके बहुत बड़ी गलती की। जैसा कि पुरानी कहावत है, कैच से मैच जिताए जाते हैं और बदकिस्मती से आज रात फील्ड में चीजें हमारे पक्ष में नहीं हुईं। आखिर में, इसकी हमें कीमत चुकानी पड़ी।

WE ARE INTO THE FINAL 🥳#TeamIndia win by 7⃣ runs in Mumbai 🙌

Scorecard ▶️ https://t.co/LxSBs3EDPx#T20WorldCup | #MenInBlue | #ENGvIND pic.twitter.com/C6Yh6ZTd7d

— BCCI (@BCCI) March 5, 2026

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
EnglandEnglishINDvsENGNew Zealandsemi-finalT20 finalT20 World CupTeam India
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
ईरान में 4.3 तीव्रता का भूकंप, ईरान के गोराश में भूकंप के झटके

You may also like

ईरान में 4.3 तीव्रता का भूकंप, ईरान के...

March 3, 2026

नानी स्टारर ‘आया शेर’ हिंदी में रिलीज; श्रीकांत...

March 3, 2026

पेड्डी का ‘रई रई रा रा’ गाना आउट...

March 3, 2026

‘तुम्बाड’ यूनिवर्स का विस्तार, मच अवेटेड सीक्वल में...

March 2, 2026

T20 World Cup : टीम इंडिया सेमीफाइनल में,...

March 1, 2026

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की इजरायली...

March 1, 2026

इजराइली हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री और...

February 28, 2026

साइंस सिटी में फूलों की महक, इको क्लब...

February 28, 2026

US-Israel attack Iran : अमेरिका इजरायल ने ईरान...

February 28, 2026

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की हलचल के बीच, क्यों...

February 24, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

T20 World Cup : सेमिफाइल में अग्रेजों को टीम इंडिया ने धोया, फाइनल...
ईरान में 4.3 तीव्रता का भूकंप, ईरान के गोराश में भूकंप के झटके
नानी स्टारर ‘आया शेर’ हिंदी में रिलीज; श्रीकांत ओडेला की ‘द पैराडाइज’ ने...

Latest Articles

T20 World Cup : सेमिफाइल में अग्रेजों को टीम इंडिया ने धोया, फाइनल में होगा न्यूजीलैंड से मुकाबला
ईरान में 4.3 तीव्रता का भूकंप, ईरान के गोराश में भूकंप के झटके
नानी स्टारर ‘आया शेर’ हिंदी में रिलीज; श्रीकांत ओडेला की ‘द पैराडाइज’ ने बनाया साल का रिकॉर्ड
पेड्डी का ‘रई रई रा रा’ गाना आउट : एआर रहमान के म्यूजिक और राम चरण के हाई-एनर्जी स्वैग ने मचाया धमाल
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions