कनाडा ने अपने वीज़ा नियमों में बदलाव करके पंजाबियों को बड़ा झटका दिया है। इसके तहत, देखभाल के बहाने सीनियर सिटिज़न्स के परमानेंट रेजिडेंस वीज़ा पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, उनके पास अभी भी सुपर वीज़ा का ऑप्शन रहेगा, जिससे वे कनाडा में पांच साल तक रह सकते हैं।
कनाडा के इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने सिर्फ़ सीनियर सिटिज़न्स के PR पर रोक लगाई है। उनके कनाडा आने-जाने पर कोई रोक नहीं है। अगर वे कम समय के लिए घूमना या विज़िट करना चाहते हैं, तो ऐसे वीज़ा पर कोई रोक नहीं होगी।
