डोडा : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना की गाड़ी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 10 जवानों की मौत हो गई। सेना के अधिकारियों की तरफ से बताया गया कि हादसे का शिकार हुए वाहन में कुल 17 लोग सवार थे। शुरुआत में 4 जवानों की मौत की जानकारी दी गई थी, लेकिन बाद में गंभीर रूप से घायल 6 जवानों की भी मौत हो गई।
हादसे की खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। इस दुर्घटना में घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर दुख जताते हुए 10 सैनिकों की मौत की जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “डोडा में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में हमारे 10 बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुख हुआ। हम अपने बहादुर सैनिकों की शानदार सेवा और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे।
दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इस बहुत दुख की घड़ी में, पूरा देश दुखी परिवारों के साथ एकजुटता और सपोर्ट में खड़ा है। 10 घायल सैनिकों को एयरलिफ्ट करके हॉस्पिटल ले जाया गया है। सीनियर अधिकारियों को सबसे अच्छा इलाज पक्का करने का निर्देश दिया है। उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।”
जम्मू एंड कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने सैनिकों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की
जम्मू एंड कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हादसे पर दुख जताते हुए लिखा भद्रवाह-चंबा रोड पर खन्निटॉप में सेना के वाहन के साथ हुए दुखद हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने जान गंवाने वाले सैनिकों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की, साथ ही तेज़ी से चलाए गए बचाव और राहत कार्यों की तारीफ़ की।

