Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
Ekta Kapoor ने अक्षय कुमार-जीतेंद्र को बताया मिसाल,...
प्राइम वीडियो पर 22 मई को रिलीज़ होगी...
मुंबई फिल्म कंपनी की लगातार सफलता, ‘राजा शिवाजी’...
जालंधर और अमृतसर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर...
एक दिन’ की स्टारकास्ट की कैंडिड चैट का...
बिहारी होना मज़ाक नहीं : क्रांति प्रकाश झा...
‘राणाबाली’ का गाना ‘ओ मेरे साजन’ वायरल, 100K+...
दीपिका पादुकोण इस वर्ष मेट गाला में नहीं...
द केरल स्टोरी’ के 3 साल पूरे, मेकर्स...
कान्स 2026 में फिर चमकेंगी जैकलीन फर्नांडिस, ग्लोबल...
Thursday, May 7, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़शिव की आराधना का दिन “शिवरात्रि”
टॉप न्यूज़देश

शिव की आराधना का दिन “शिवरात्रि”

by live24india February 25, 2025
by live24india February 25, 2025 0 comments 104 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
105

महाशिवरात्रि का त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। महाशिवरात्रि, फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाई जाती है। वैसे तो हर महीने शिवरात्रि मनाई जाती है, जिसे मासिक शिवरात्रि कहा जाता है, लेकिन फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि की शिवरात्रि का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। महाशिवरात्रि के दिन कई जगहों पर शिवजी की बारात भी निकाली जाती है। यह दिन भक्ति, आध्यात्मिक उन्नति, और परिवार के कल्याण के लिए खास माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं शिव परिवार की पूजा करती हैं, जिससे वैवाहिक जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ता है। शिव महापुराण के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह हुआ था। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि पर भगवान शिव वैराग्य का त्याग कर देवी पार्वती संग विवाह के बंधन में बंधे थे और गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया था।

शिव ही सत्य है
महाशिवरात्रि का त्योहार हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। शिवरात्रि भारत में द्वापर युग से मनाई जाती है। शिव-लिंग भगवान शिव के ज्योति रूप को दर्शाता है। भगवान का कोई मनुष्य रूप नहीं है और ना ही उसके पास कोई शारीरिक आकार है। भगवान शिव एक सूक्ष्म, पवित्र व दिव्य ज्योति पुंज हैं। इस ज्योति को एक अंडाकार रूप से दर्शाया गया है। इसीलिए उन्हें ज्योर्तिलिंग के रूप में दिखाया गया है। वो सत्य है, कल्याणकारी हैं और सबसे सुंदर आत्मा है, तभी उन्हें सत्यम-शिवम्-सुंदरम कहा जाता है।

प्रदोष काल में 4 प्रहर की पूजा
हिंदू धर्म के मुताबिक, इस दिन भोलेनाथ की पूजा प्रदोष काल में 4 प्रहर की जाती है। महाशिवरात्रि के दिन देश भर के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों समेत शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रहती है। हिंदू संगठनों द्वारा विभिन्न शहरों में शोभा यात्रा का आयोजन किया जाता है। यह हिंदुओं के लिए एक भव्य त्यौहार है। महा शिवरात्रि में राष्ट्रीय अवकाश होता है। पूरे देश में पवित्र अनुष्ठान किए जाते हैं।
महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का विधिपूर्वक जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया जाता है। महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिरों में महादेव का विशेष श्रृंगार किया जाता है। महाशिवरात्रि का व्रत करने वाले साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। जगत में रहते हुए मुष्य का कल्याण करने वाला व्रत है महाशिवरात्रि। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के 108 नामों का जाप किया जाता है। इसी कारण, महाशिवरात्रि की रात को रातभर जागने का विशेष महत्व है।

महाशिवरात्रि से जुड़ी पौराणिक कथा
भगवान शिव का विवाह प्रजापति दक्ष की पुत्री देवी सती के साथ हुआ था। प्रजापति दक्ष एक प्रतापी राजा थे। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ब्रह्राा जी ने मानस पुत्र के रूप में राजा दक्ष को जन्म दिया था। प्रजापति दक्ष का विवाह आस्कनी से हुआ था। ये भगवान विष्णु के परम भक्त थे। राजा दक्ष की 16 पुत्रियां थीं। जिसमें सबसे छोटी पुत्री का नाम सती था। प्रजापति दक्ष महादेव को पसंद नहीं करते थे इसलिए उन्होंने शिव जी को अपने दामाद के रूप में कभी नहीं स्वीकारा। एक बार प्रजापति दक्ष ने यज्ञ का आयोजन किया जिसमें उन्होंने भगवान शिव और माता सती को निमंत्रण नहीं दिया। जब माता सती को जानकारी लगी तो वह बहुत दुखी हुई लेकिन फिर भी उन्होंने वहां जाने का निर्णय लिया। महादेव के समझाने के बाद भी सती जी नहीं रुकी और यज्ञ में शामिल होने के लिए अपने पिता के घर पहुंच गई। सती को देख प्रजापति दक्ष क्रोधित हुए और उन्होंने भगवान शिव का अपमान करना शुरू कर दिया। भगवान शिव के लिए दक्ष द्वारा किए अपमान को माता सती सहन नहीं कर पाई और उन्होंने उसी यज्ञ कुंड में खुद को भस्म कर लिया।

जब भगवान शिव को सती के भस्म होने का समाचार मिला तो वे क्रोधित होकर यज्ञ स्थल पर पहुंचकर सती के अवशेषों को लेकर तांडव करने लगे। भगवान शिव ने तब वीरभद्र को उत्पन्न करके यज्ञ स्थल में मौजूद सभी को दंड देते हुए राजा दक्ष का सिर काट डाला। बाद में ब्रह्राा के द्वारा प्रार्थना करने पर शिव जी ने दक्ष प्रजापति के सिर के बदले बकरे का सिर प्रदान करके यज्ञ को पूरा किया। ऐसा माना जाता है कि वीरभद्र शिवजी के तीसरे नेत्र से प्रगट हुए थे।

फिर कई हजारों साल बाद देवी सती का दूसरा जन्म पर्वतराज हिमालय के घर हुआ। पर्वतराज के घर जन्म लेने की वजह से उनका नाम पार्वती पड़ा। शिवजी से विवाह करने के लिए माता पार्वती को काफी कठोर तपस्या करनी पड़ी थी। इस दौरान वह रोजाना शिवलिंग की पूजा करती, जिससे भोले भंडारी उनके तप से प्रसन्न हुए और उन्हें अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया। माता पार्वती शादी के बाद खुशी-खुशी कैलाश पर्वत पर रहने लगी।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
41 साल बाद सज्जन कुमार को उम्रकैद, 1984 सिख नरसंहार में बाप-बेटे को जिंदा जलाने के मामले में सजा
next post
दिल्ली सरकार प्रदूषण पर सख्त, 1 अप्रैल से 15 साल पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

You may also like

Ekta Kapoor ने अक्षय कुमार-जीतेंद्र को बताया मिसाल,...

May 6, 2026

प्राइम वीडियो पर 22 मई को रिलीज़ होगी...

May 6, 2026

मुंबई फिल्म कंपनी की लगातार सफलता, ‘राजा शिवाजी’...

May 6, 2026

जालंधर और अमृतसर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर...

May 5, 2026

एक दिन’ की स्टारकास्ट की कैंडिड चैट का...

May 5, 2026

बिहारी होना मज़ाक नहीं : क्रांति प्रकाश झा...

May 5, 2026

‘राणाबाली’ का गाना ‘ओ मेरे साजन’ वायरल, 100K+...

May 5, 2026

दीपिका पादुकोण इस वर्ष मेट गाला में नहीं...

May 5, 2026

द केरल स्टोरी’ के 3 साल पूरे, मेकर्स...

May 5, 2026

कान्स 2026 में फिर चमकेंगी जैकलीन फर्नांडिस, ग्लोबल...

May 4, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

Ekta Kapoor ने अक्षय कुमार-जीतेंद्र को बताया मिसाल, ‘भूत बंगला’ की सफलता के...
प्राइम वीडियो पर 22 मई को रिलीज़ होगी कोर्टरूम थ्रिलर ‘सिस्टम’, वर्ल्डवाइड प्रीमियर...
मुंबई फिल्म कंपनी की लगातार सफलता, ‘राजा शिवाजी’ ने बढ़ाया कद

Latest Articles

Ekta Kapoor ने अक्षय कुमार-जीतेंद्र को बताया मिसाल, ‘भूत बंगला’ की सफलता के बाद शेयर की पोस्ट
प्राइम वीडियो पर 22 मई को रिलीज़ होगी कोर्टरूम थ्रिलर ‘सिस्टम’, वर्ल्डवाइड प्रीमियर का ऐलान
मुंबई फिल्म कंपनी की लगातार सफलता, ‘राजा शिवाजी’ ने बढ़ाया कद
जालंधर और अमृतसर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर धमाके, IED की आशंका; कोई हताहत नहीं
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions